ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महुआ मोइत्रा विवाद: लोकसभा समिति ने BJP सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत को किया तलब, जानें वजह

UB India News by UB India News
October 19, 2023
in खास खबर, सांसद
0
महुआ मोइत्रा विवाद: लोकसभा समिति ने BJP सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत को किया तलब, जानें वजह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ बिजनेसमैन से पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को लोकसभा की एथिक्स कमिटी ने 26 अक्टूबर को सुनवाई के लिए बुलाया है. एथिक्स कमिटी ने सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्रयी को भी 26 अक्टूबर को सुनवाई के लिए बुलवाया है. आपको बता दें कि देहाद्रयी ने ही महुआ मोइत्रा पर ‘पैसे के बदले सवाल पछूने’ का आरोप लगाकर सुप्रीम कोर्ट में एक एफिडेविट फाइल की थी.

वकील जय अनंत देहाद्रयी की सूचना के आधार पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर टीमएसी सांसद मोइत्रा के संसदीय आचरण की जांच कराने की मांग की थी. बता दें कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ बिजनेसमैन से पैसे और गिफ्ट लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में अब लोकसभा की एथिक्स कमिटी कर रही है, जिसमें विभिन्न दलों के 15 सदस्य शामिल हैं. दूसरी ओर महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उनके और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है.

RELATED POSTS

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

महुआ मोइत्रा पर बिजनेसमैन के लिए संसद में सवाल पूछने का आरोप
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने वकील जय अनंत देहाद्रयी के सुप्रीम कोर्ट में दिए एफिडेविट के हवाले से आरोप लगाया है कि बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी ने संसद में सवाल पूछने के लिए महुआ मोइत्रा को गिफ्ट और पैसे दिए थे. निशिकांत दुबे ने केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को पत्र लिखकर मांग की है कि महुआ मोइत्रा के लोकसभा लॉग इन आईडी और आईपी एड्रेस की जांच की जाए.

लोकसभा की एथिक्स कमिटी के अध्यक्ष बीजेपी सांसद विनोद सोनकर हैं. उनकी अध्यक्षता में ही लोकसभा की 15 सदस्यीय कमिटी महुआ मोइत्रा के मामले की जांच करेगी. इस समिति का काम किसी भी सांसद पर लगे संसदीय आचरण से जुड़े आरोपों की जांच करना है. लोकसभा स्पीकर की ओर से जिस भी मामले की शिकायत भेजी जाती है, उसकी जांच यही कमिटी करती है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे से महुआ मोइत्रा के खिलाफ उनके आरोपों के पक्ष में सबूत मांगे जाएंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 28, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

by UB India News
July 28, 2026
0

संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामे के बाद पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया....

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में बढ़ रही दरार, कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज..

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में बढ़ रही दरार, कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची पटना , बिहार में चौथे कृषि रोड मैप 2023 की किया शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची पटना , बिहार में चौथे कृषि रोड मैप 2023 की किया शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend