ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजरायल-हमास में जारी युद्ध के बिच दो फिलिस्तीनी पत्रकारों की मौत! , बाल-बाल बचीं महिला अमेरिकी पत्रकार

UB India News by UB India News
October 11, 2023
in खास खबर, मीडिया
0
इजरायल-हमास में जारी युद्ध के बिच दो फिलिस्तीनी पत्रकारों की मौत! , बाल-बाल बचीं महिला अमेरिकी पत्रकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में दो फिलिस्तीनी पत्रकारों की मौत हो गई है. फिलिस्तीन के प्रेस फ्रीडम ग्रुप MADA और JSC यानी कि Journalist Support Committee ने पत्रकारों की मौत की जानकारी दी है.

मृतक पत्रकारों में इब्राहिम मोहम्मद लफी, एक फोटो जर्नलिस्ट और एक रिपोर्टर मोहम्मद जारघोन शामिल हैं. 7 अक्टूबर को गाजा पट्टी में एक अन्य फ्रीलांस जर्नलिस्ट मोहम्मद अल-सल्ही की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके अलावा Al-Ghad channel के संवाददाता के भी घायल होने की खबर है. वहीं दो अन्य पत्रकार लापता बताए जा रहे हैं.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

Palestinian journalists Saeed al-Taweel and Muhammad Sobh were reportedly killed while covering Israeli airstrikes tonight.

Another journalist, Hisham Al-Nawajha, was injured. pic.twitter.com/95fVYNaXsN

— OSINTtechnical (@Osinttechnical) October 10, 2023

बता दें कि हमास ने इजरायल को धमकी देते हुए कहा है कि अगर उस पर बिना किसी वॉर्निंग के हवाई हमला किया गया तो वो इजरायली बंधकों को मौत के घाट उतार देगा. एक तरफ जहां हमास ने इजरायली बंधकों को फांसी पर लटकाने की धमकी दी है तो वहीं दूसरी ओर इजरायल ने कहा है कि वो सबक सिखाकर ही दम लेगा.

लाइव टेलीकास्ट कर रही थीं अमेरिकी जर्नलिस्ट, पास में ही आकर गिरा रॉकेट

इजराइल और हमास के बीच जोरदार जंग जारी है। हमास के ताबड़तोड़ हमलों के बाद इजराइल बौखला गया है। यहां रॉकेट लॉन्चरों की बौछार हो रही है। आतंकी संगठन हमास ने खुलेआम सड़कों पर गोलीबारी और बमबारी की। हमास के हमलों में 900 के करीब इजराइली नागरिकों की मौत हो चुकी है। इसी बीच इसी बीच एक अमेरिकी पत्रकार के सामने एक रॉकेट आकर गिर गया। अमेरिकी न्यूज चैनल की रिपोर्टर और उनकी टीम ने इस हमले को काफी करीब से देखा है। उन्होंने हमास द्वारा किए गए इस हमले का जिक्र करते हुए अपनी दास्तां बताई हैं।

बाल-बाल बचीं अमेरिकी पत्रकार
अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की मुख्य अंतरराष्ट्रीय संवाददाता क्लेरिसा वार्ड एक लाइव सेगमेंट के बीच थी, तभी उन्होंने रॉकेटों की तेज आवाज सुनी। आवाज सुनते ही वह अपनी तीन साथियों के साथ सड़क किनारे जाकर छिप गई। संवाददाता वर्ड ने इस दौरान अपनी स्थिति के लिए सीएनएन टीम से माफी मांगी और वहां के दृश्य का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि यहां भारी गोलाबाी हो रही है, हम रॉकेट आते हुए और गिर​ते हुए देख रहे हैं। हालत यह है कि हमें छिपने के लिए सड़क किनारे आना पड़ा।’ अमेरिकी पत्रकार ने बताया कि वे लोग रॉकेट से केवल पांच मिनट की दूरी पर ही थे।

CNN team ducks from 'massive barrage of rockets' near Israel-Gaza border https://t.co/DVVXw844RX pic.twitter.com/UHRBYmz7CS

— CNN (@CNN) October 9, 2023

उन्होंने कहा, ‘इजराइल से लगने वाली सीमा को तोड़ते हुए उन्होंने हमला किया और इसी सड़क से उन्होंने हमले की शुरुआत की। बता दकें कि शनिवार को हुए हमले में अबतक दो हजार से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं फलस्तीन स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गाजा में मरने वालों की संख्या 450 से अधिक है। हमास के आतंकियों ने सैकड़ों इस्राइली नागरिकों को बंधक बनाया हुआ है।

गाजा पट्टी में लगातार बमबारी, हमास ने दी यह धमकी
गौरतलब है कि इजरायल में हमास के हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर करीब 900 हो गई है, करीब 2600 लोग घायल हुए हैं। वहीं गाजा में इजरायल की बमबारी में करीब 700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 4 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उधर, गाजा पर लगातार हो रही बमबारी के बाद अब हमास के सैन्य प्रवक्ता ने धमकी दी है कि अगर गाजा पट्टी में नागरिकों पर बिना किसी चेतावनी के हमला किया गया तो आतंकवादी बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों की हत्या कर देंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
लालू यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, IRCTC घोटाले मामले में सुनवाई आज

जाति के 'चक्रव्यूह' में फंसा लालू परिवार

पांच राज्यों के चुनावी नतीजे प्रभावित करेंगे आम चुनाव, ईवीएम पर जरूर ही उठेंगे सवाल!

पांच राज्यों के चुनावी नतीजे प्रभावित करेंगे आम चुनाव, ईवीएम पर जरूर ही उठेंगे सवाल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend