पटना शहर के लोगों को जहरीली हवा से निजात मिलेगी। इसके लिए पटना नगर निगम, फुलवारी, खगौल और दानापुर नगर परिषद क्षेत्रों में 30 सितंबर की आधी रात से सरकारी एवं प्राइवेट डीजल सिटी बसों का परिचालन पूरी तरह बंद होगा।
करीब 200 से अधिक डीजल बस का परिचालन शहर में बंद हो जाएगा। पटना के डीटीओ श्रीप्रकाश ने बताया कि शहर से सभी बसों को बाहर करने के लिए 1 अक्टूबर से कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ऐसी बसों को जब्त किया जाएगा।
करीब 200 गाड़ियां बंद
इससे 200 से अधिक डीजल बस का परिचालन शहर में बंद हो जाएगा। परिवहन विभाग के फैसले से कार्बन संबंधित गैसों के उत्सर्जन में 20% कमी आएगी। वहीं, गया और मुजफ्फरपुर में भी रविवार से रोक लग जाएगी। 15 साल पुराने वाहन भी यहां नहीं चलेंगे।







