ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव ,बारिश के साथ चल सकती है रफ्तार से हवा

UB India News by UB India News
October 1, 2023
in खास खबर, पटना, पर्यावरण
0
बिहार के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव ,बारिश के साथ चल सकती है रफ्तार से हवा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रदेश में एक बार फिर से सक्रिय होने की संभावना है। इनके प्रभाव से एक अक्टूबर से चार अक्टूबर तक पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार है।

पटना में शनिवार को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम केन्द्र की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक कल पटना जिले में बारिश के की संभावना जताई गई है।

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सुबह में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और शाम में हवा के साथ बारिश हो सकती है। वहीं कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो न्यूनतम 28 डिग्री रहने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही 8 से 14 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चलने की बात मौसम विभाग की तरफ से कही गई है।

शुक्रवार को पटना में बारिश की संभावना जताई गई है।(फाइल फोटो)
शुक्रवार को पटना में बारिश की संभावना जताई गई है।(फाइल फोटो)

मौसम विभाग के अनुसार 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक फिर बारिश का आवरण बनेगा। इस दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहा आज का मौसम
पटना में शुक्रवार को कड़ी धूप देखी गई। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान पटना में हवा की गति 11 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से चली।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के साइक्लोनिक सर्कुलेशन में बदलने के साथ ही राज्य के सभी जिलों में 1 से 4 अक्टूबर तक जोरदार बारिश होगी। मौसम में बदलाव का असर 30 सितंबर से ही दिखने लगेगा। जिसके कारण राज्य के दक्षिणी भाग के जिलों के अनेक स्थानों और उत्तर-पूर्वी भाग के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान राज्य में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका जाहिर की गई है।

30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 सितंबर को पटना, जहानाबाद, गया, आरा, बक्सर, कैमूर, रोहतास, गया, नालंदा, भागलपुर, बांका और जमुई समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना है। 1 अक्टूबर को राज्य के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं चार जिले नालंदा, जमुई, बांका और भागलपुर में भारी बारिश की चेतावनी है। 2 और 3 अक्टूबर 12 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है,उनमें सुपौल, अररिया, खगड़िया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नालंदा, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिला शामिल है। 4 अक्टूबर के 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इनमें सुपौल, अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, नालंदा, पटना, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर शामिल है।

बिहार में अब तक 755.3 मिलमीटर बारिश

बिहार में 1 जून से लेकर 29 सितंबर तक 755.3 मिलीमीटर बारिश हुई। जो सामान्य से 24 प्रतिशत कम है। राज्य में इस दौरान औसत रूप से 987.9मिलमीटर बारिश होती है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश भोजपुर के ंसदेश में 27.4 मिलमीटर हुई। वहीं जहानाबाद के काको में 16.8, नालंदा में 11.2, जहानाबाद में 10.2, जमुई में 9.5, गया के डुमरिया में 6.4, अरवल के किंझर में 6.2, औरंगाबाद में मदनपुर में 4.2 और जहानाबाद के घोसी में 3.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

गोपालगंज का अधिकतम तापमान 37.8 मिलमीटर

राज्य में मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 37.8 मिलीमीटर गोपालगंज में रिकॉर्ड किया गया। जबकि पटना का अधिकतम तापमान 36, गया का 34.2, दरभंगा का 36.2, भागलपुर का 37.6, कटिहार का 35 और कैमूर का 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, वैशाली का 37.4, दरभंगा का 36.2, अररिया का 36.7, पूर्णिया का 35.5 और मोतिहारी का 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post
बेलगाम हो गई है बिहार के नेताओं की जुबान

बेलगाम हो गई है बिहार के नेताओं की जुबान

मणिपुर में दो छात्रो की मौत पर प्रदर्शन जारी, BJP दफ्तर की सुरक्षा में CRPF-RAF तैनात

मणिपुर में दो छात्रो की मौत पर प्रदर्शन जारी, BJP दफ्तर की सुरक्षा में CRPF-RAF तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend