ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ब्रिटेन में खालिस्तानियों की करतूत, स्कॉटलैंड में भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे जाने से रोका

UB India News by UB India News
October 1, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
ब्रिटेन में खालिस्तानियों की करतूत, स्कॉटलैंड में भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे जाने से रोका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कट्टरपंथी ब्रिटिश सिख कार्यकर्ताओं के एक समूह ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी (Vikram Doraiswami) को शुक्रवार को स्कॉटलैंड के एक गुरुद्वारे में जाने से रोक दिया. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक खालिस्तान समर्थक एक सिख कार्यकर्ता (Pro-Khalistan Sikh) ने बताया कि उनमें से कुछ लोगों को पता चला कि दोराईस्वामी ने अल्बर्ट ड्राइव पर ग्लासगो गुरुद्वारा की गुरुद्वारा समिति के साथ एक बैठक की योजना बनाई थी. इसके बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उनसे कहा कि उनका स्वागत नहीं है और वह वापस चले गए. इस दौरान वहां हल्की नोकझोंक भी हुई.

खालिस्तान समर्थक सिख कार्यकर्ता ने दावा किया कि ‘यह नहीं लगता कि जो कुछ हुआ उससे गुरुद्वारा कमेटी बहुत खुश है. लेकिन ब्रिटेन के किसी भी गुरुद्वारे में भारतीय अधिकारियों का स्वागत नहीं है. हम यूके और भारत की मिलीभगत से तंग आ चुके हैं. हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या के बाद से हालिया तनाव के कारण ब्रिटिश सिखों को निशाना बनाया जा रहा है. इसका संबंध अवतार सिंह खांडा और जगतार सिंह जोहल से भी है.’ सिख यूथ यूके ने इंस्टाग्राम पर इस घटना का एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें भारतीय उच्चायुक्त को लंगर परोसने के लिए सफेद मेजपोश के साथ रखी गई मेजें दिखाई दे रही हैं.

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

वीडियो में दिखाया गया है कि एक खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ता का गुरुद्वारा समिति के सदस्य के साथ झगड़ा हो रहा है. गुरुद्वारा समिति का आदमी कार्यकर्ता का फोन छीनने की कोशिश करता है लेकिन असफल रहता है. इसके बाद वीडियो में दिखाया गया है कि दो कार्यकर्ता कार पार्किंग में भारतीय उच्चायुक्त की कार के पास जाते हैं और कार का दरवाजा खोलने की कोशिश करते हैं लेकिन वह अंदर से बंद रहता है. इसके बाद कार फिर वापस मुड़ती है और वहां से निकल जाती है. इस मौके पर गुरुद्वारा समिति के सदस्य हस्तक्षेप नहीं करते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

ईरान पर लगातार छठे दिन अमेरिका का हमला ,भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर भी अटैक………..

ईरान पर लगातार छठे दिन अमेरिका का हमला ,भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर भी अटैक………..

by UB India News
July 17, 2026
0

अमेरिका के ताजा हवाई हमलों में ईरान के रणनीतिक चाबहार बंदरगाह को नुकसान पहुंचने की खबर है। हमले में निगरानी...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

Next Post
कनाडा में हिंसा का माहौल…’, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- पहले खालिस्तानी तत्वों पर लगाम लगाए ट्रूडो सरकार

कनाडा में हिंसा का माहौल...', विदेश मंत्री जयशंकर बोले- पहले खालिस्तानी तत्वों पर लगाम लगाए ट्रूडो सरकार

पटना में आज से डीजल सिटी बसों का परिचालन बंद:गया और मुजफ्फरपुर में भी कल से रोक,

पटना में आज से डीजल सिटी बसों का परिचालन बंद:गया और मुजफ्फरपुर में भी कल से रोक,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend