ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत पर लगाए कनाडा के आरोपों पर इंडिया वर्ल्ड फोरम ने की कड़ी निंदा, दिया ये कड़ा जवाब

तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने कनाडा में रह रहे छात्रों और नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, 'यात्रा करने से बचें'

UB India News by UB India News
September 21, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
भारत पर लगाए कनाडा के आरोपों पर इंडिया वर्ल्ड फोरम ने की कड़ी निंदा, दिया ये कड़ा जवाब
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कनाडा और भारत के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं। इसी बीच भारत की आवाज माने जाने वाले इंडियन वर्ल्ड फोरम ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा, ‘इंडियन वर्ल्ड फोरम कनाडा में भारतीय प्रवासियों का पीछा करने और उन पर हिंसा करने के लिए सिख फॉर जस्टिस सहित गैरकानूनी संगठनों की असामाजिक गतिविधियों की कड़ी निंदा करता है। इंडियन वर्ल्ड फोरम इस मामले में कनाडा सरकार से इस पर गंभीरता से विचार करने और कार्रवाई करने का आग्रह करता है।’

अर्शदीप सिंह ढल्ला और गुरपतवंत सिंह पन्नू (दोनों भारत द्वारा नामित आतंकवादी) सहित नापाक तत्वों द्वारा कनाडा की जमीन से नापाक हरकतें की जा रही है। भारतीय प्रवासियों और कनाडा में उनके निवेश के लिए खतरा पैदा करने का कोई भी प्रयास संयुक्त राष्ट्र चार्टर की पवित्रता का उल्लंघन होगा। इंडियन वर्ल्ड फोरम ने आगे कहा कि ‘भारत में हम अपने कनाडाई भाइयों की गर्मजोशी से मेजबानी करते हैं और हमारी संस्कृति भारत में कनाडाई प्रवासियों की भलाई सुनिश्चित करती है।’

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

‘कनाडा की यात्रा करने वाले सावधानी बरतें’

इसी बीच भारत और कनाडा के बीच तनातनी जारी है। कनाडा ने पहले भारतीय राजनयिक को निष्कासित किया। इसके जवाब में भारत ने भी कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर दिया था। गौरतलब है कि भारत ने कनाडा में रहने वाले भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कनाडा में मौजूद सभी भारतीय नागरिक और यात्रा पर विचार करने वाले लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की बात कही गई है।

भारत ने कहा है कि हाल ही में भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय के लोगों को टारगेट किया गया है, जो भारत विरोधी एजेंडे का विरोध करते हैं। इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें, जहां ऐसी घटनाएं देखी गई हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने ये स्टेटमेंट जारी किया है।

कनाडा ने भी जारी की है एडवाइजरी

इससे पहले कनाडा की सरकार ने भी अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी। इस एडवाइजरी में कनाडा ने भारत की यात्रा करने वाले या फिर भारत में रह रहे अपने नागरिकों से जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट नहीं जाने को कहा था। कनाडा ने अपने नागरिकों को सलाह दी थी कि अप्रत्याशित सुरक्षा हालात के कारण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की यात्रा करने से बचें।

क्या कहा था ट्रूडो ने जिसके बाद बढ़ी तनातनी

दरअसल कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस में अपने संबोधन में कहा था कि कनाडा के नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट की संलिप्तता के पुख्ता आरोपों की कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां पूरी सक्रियता से जांच कर रही हैं। हालांकि ट्रूडो के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने मंगलवार को इन्हें बेतुका और बेबुनियाद करार दिया।

तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने कनाडा में रह रहे छात्रों और नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, ‘यात्रा करने से बचें’

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) के बयान के बाद कनाडा में रह रहे भारतीयों की टेंशन बढ़ गई है. इसी बीच बुधवार (20 सितंबर) को विदेश मंत्रालय (MEA) ने भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

इसमें कहा गया कि कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों और छात्रों को वहां बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और आपराधिक हिंसा को देखते हुए अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है. साथ ही जो नागरिक कनाडा की यात्रा करने वाले हैं वो भी सावधानी बरतें.

भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी

भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं देखी गई हैं. हाल ही में, इन धमकियों ने विशेष रूप से भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय के उन वर्गों को लक्षित किया है जो भारत विरोधी एजेंडे का विरोध करते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 9, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
ग्लोबल इकोनॉमी में सुस्ती के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था भरेगी उड़ान

ग्लोबल इकोनॉमी में सुस्ती के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था भरेगी उड़ान

सांसदों को बांटी गई संविधान की कॉपी पर विवाद,प्रस्तावना से समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाए

सांसदों को बांटी गई संविधान की कॉपी पर विवाद,प्रस्तावना से समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend