ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में क्‍या इस रणनीति से फतह कर पाएगी कांग्रेस?

UB India News by UB India News
September 19, 2023
in कांग्रेस, पटना
0
प्रदेश कमेटी का गठन में हो रही विलंब से नेतृत्व पर उठने लगा सवाल!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी शुरू हो चुकी है। तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से चुनावी तैयारी में जुटने लगे हैं। अन्य पार्टियों के साथ ही प्रदेश कांग्रेस भी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है।

पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने हैदराबाद में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक और उसमें लिए गए निर्णयों के आलोक में अब युवाओं को साधने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

एक बूथ दस यूथ की रणनीति
हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में निर्णय हुआ है कि चुनाव में युवाओं को तरजीह दी जाएगी। इस बैठक में लिए गए निर्णय के बाद प्रदेश कांग्रेस अपनी चुनावी रणनीति बनानी में जुट गई है।

पार्टी के अंदर युवाओं को भागीदारी देने के साथ ही प्रदेश नेतृत्व का सारा ध्यान एक बूथ दस यूथ की रणनीति पर है। इस मुद्दे पर मंथन करने के लिए जल्द ही प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी होगी, जिसमें एक बूथ 10 यूथ मसले पर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की जाएगी।

वरिष्ठ नेताओं की सहमति मिलने के बाद जिलाध्यक्षों से भी इस मुद्दे पर उनकी राय ली जाएगी। एक बूथ दस यूथ के मसले पर यदि आपसी सहमति बनती है तो पार्टी इस कार्य में युवा कांग्रेस और एनएसयूआइ का भी सहयोग लेगी।

यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान
बता दें कि युवा कांग्रेस बिहार में पूर्व से ही यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान चला रही है। इसके तहत वैसे युवा जो इस वर्ष वोट देने की शक्ति प्राप्त कर रहे हैं उनके मतदाता पहचान पत्र बनाने में सहयोग दिया जा रहा है।

पार्टी की युवा इकाई को युवाओं के बीच जाकर काम करने का भी अनुभव है, जिसका लाभ प्रदेश नेतृत्व को निश्चित रूप से मिलेगा।

पार्टी मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़ कहते हैं कि हमारी तैयारी लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए चल रही है। एक बूथ पर 10 युवाओं को खड़ा करने का फायदा होगा।

वे कहते हैं कि युवा रहेंगे तो वे युवा मतदाताओं को भी आकर्षित करेंगे। पार्टी अपनी रणनीति बना रही है। इसपर जल्द पार्टी की प्रमुख इकाइयों का भी सहयोग लिया जाएगा। पार्टी का मानना है कि युवा साथ आएंगे तभी पार्टी मजबूत होगी और आगे का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
कुछ बड़ा करने जा रहे है पीके !

अभी तो सब ठीक चल रहा है,2024 के बाद परिस्थितियां बदल सकती हैं

महिला आरक्षण बिल पर मोदी के साथ आ गए नीतीश,महिला आरक्षण बिल पर लालू-तेजस्वी ने साधी चुप्पी

महिला आरक्षण बिल पर मोदी के साथ आ गए नीतीश,महिला आरक्षण बिल पर लालू-तेजस्वी ने साधी चुप्पी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend