ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेलेंस्की फिर अमेरिकी शरण में..

UB India News by UB India News
September 17, 2023
in Lokshbha2024, संपादकीय
0
जेलेंस्की फिर अमेरिकी शरण में..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अगले सप्ताह अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं‚ जहां वह व्हाइट ैहाउस में राष्ट्रपति जो बाइड़न से युद्ध के हालात पर चर्चा करेंगे। जेलेंस्की हथियारों की एक सूची पेश करेंगे तथा इनकी आपूर्ति की मांग रखेंगे। पिछले १९ महीनों के दौरान अमेरिका और पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को बड़़ी मात्रा में आधुनिक हथियारों की आपूर्ति की है‚ लेकिन इनमें लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल शामिल नहीं हैं। अमेरिका इस बात की सतर्कता बरत रहा है कि यूक्रेन को ऐसे हथियार न दिए जाएं जो रूस की मुख्य भूमि तक मार कर सकें। जाहिर है कि अमेरिका और नाटो देश रूस के साथ सीधे युद्ध का जोखिम नहीं उठाना चाहते। ये देश यूक्रेन के जरिये प्रच्छन्न युद्ध चला रहे हैं। इसका उद्देश्य रूस को सैनिक और आर्थिक दृष्टि से कमजोर करना है। अभी तक के घटनाक्रम से स्पष्ट है कि पश्चिमी देश इस रणनीति में असफल साबित हुए हैं। भारत और चीन जैसे मित्र देशों की मदद से रूस ने आर्थिक प्रतिबंधों को निष्प्रभावी बना दिया है। रूस का तेल और गैस कारोबार लगभग पहले की तरह जारी है। पश्चिमी देशों को इस बात का भान हो गया है कि ग्लोबल साऊथ के देश रूस के खिलाफ प्रतिबंधों पर अमल नहीं करेंगे। इन देशों पर दबाव ड़ालने की कोशिश भी सफल नहीं होगी।

यूक्रेन समर्थक विश्लेषकों को सबसे अधिक निराशा यूक्रेन के जवाबी हमले की असफलता से हुई है। जवाबी हमले के संबंध में यह कहावत चरितार्थ होती है कि ‘सौ दिन चले अढ़ाई कोस’। जून महीने में शुरू हुए जवाबी हमले के बाद से यूक्रेन की सेना रूस की त्रिस्तरीय रक्षा प्रणाली से जूझ रही है। इस रक्षा प्रणाली ने बारूदी सुरंगें ‘ड्रै़गन टीथ’ (प्रस्तर खंड़) और खंदक शामिल हैं। उनके पीछे रूस की नियमित सेना है। इन अवरोधों को पार करना यूक्रेन ही नहीं बल्कि नाटो सेनाओं के लिए भी दुरूह है। इस बीच जेलेंस्की ने रूस को परेशान करने के लिए नई रणनीति शुरू की है। कालासागर में तैनात रूस के युद्धपोतों को ड्रोन और मिसाइल के जरिये निशाना बनाया जा रहा है। क्रीमिया और कालासागर रूस के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस क्षेत्र में रूस अपने वर्चस्व की हर कीमत पर रक्षा करेगा।

RELATED POSTS

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा उस समय हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की प्रारंभिक हलचल शुरू हो गई है। संभावित प्रत्याशियों ने यूक्रेन युद्ध के संबंध में अपनी नीति का खुलासा करना शुरू कर दिया है। पिछले वर्ष दिसम्बर में जब जेलेंस्की ने अमेरिका की यात्रा की थी उस समय यूक्रेन को समर्थन देने पर प्रायः मतैक्य था। सत्तारूढ़ डे़मोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी ने जेलेंस्की का स्वागत युद्ध हीरो के रूप में किया था। उनकी तुलना नेल्सन मंडे़ला और विंस्टन चर्चिल से की गई थी। आज के हालात अलग हैं। यूक्रेन और जेलेंस्की के खिलाफ सबसे तीखी आलोचना रिपब्लिकन पार्टी के भारतीय मूल के संभावित उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने की है। विवेक ने एक इंटरव्यू में जेलेंस्की को ‘फ्रॉड़’ तक कह ड़ाला है। उम्मीदवारों की बहस के दौरान भारतीय मूल की निक्की हेली (निम्रता रंधावा) और विवेक रामास्वामी के बीच तीखी नोक–झोंक हुई।

निक्की हेली ने विवेक पर ‘हत्यारे’ ब्लादिमीर पुतिन का समर्थन करने का आरोप लगाया। जवाब में विवेक ने हेली से कहा कि आप अमेरिकी हथियार कंपनियों में नौकरी की तलाश कर रहीं हैं। इस बहस से जारी है कि अमेरिका का राजनीतिक नेतृत्व विभाजित है। फिलहाल‚ मीडि़या के जरिये अमेरिका और पश्चिमी देशों में रूस विरोधी भावनाओं को भड़़काया गया है। जनमत रूस और पुतिन के खिलाफ है तथा कोई युक्तिसंगत फैसला करना किसी भी नेता के लिए मुश्किल है। दुनिया के प्रमुख देशों में भारत एक अपवाद है जहां रूस और पुतिन के पक्ष में प्रबल जनमत है। मीडि़या और समीक्षकों के छोटे वर्ग को छोड़़कर अधिकतर भारतीय रूस को भरोसेमंद देश मानते हैं। पुतिन की भी भारत में सकारात्मक छवि है। पश्चिमी देशों के समीक्षक हैरान हैं कि भारत के लोग रूस के पक्ष में क्यों हैं। इसका एक कारण बांग्लादेश के मुख्य संग्राम के दौरान अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े़ के खिलाफ रूस की ओर से भारत को समर्थन दिया जाना था। इस घटनाक्रम को ५० साल बीत चुके हैं लेकिन सभी उतार–चढ़ावों के बावजूद ‘हिंदी–रूसी भाई–भाई’ की भावना अभी भी बरकरार है।

पश्चिमी देशों के समीक्षक हैरान हैं कि भारत के लोग रूस के पक्ष में क्यों हैं। इसका एक कारण बांग्लादेश के मुख्य संग्राम के दौरान अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े़ के खिलाफ रूस की ओर से भारत को समर्थन दिया जाना था। इस घटनाक्रम को ५० साल बीत चुके हैं लेकिन सभी उतार–चढ़ावों के बावजूद ‘हिंदी–रूसी भाई–भाई’ की भावना अभी भी बरकरार है….

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

आज, छह जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

Next Post
विद्यार्थियों को समझाना होगा जिंदगी का फलसफा

विद्यार्थियों को समझाना होगा जिंदगी का फलसफा

मामला राजद्रोह का है…..

मामला राजद्रोह का है.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend