ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विद्यार्थियों को समझाना होगा जिंदगी का फलसफा

UB India News by UB India News
September 17, 2023
in Lokshbha2024, संपादकीय
0
विद्यार्थियों को समझाना होगा जिंदगी का फलसफा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अवसाद किस तरह हमारे जीवन में गहरे पैठ चुका है; इसकी तस्दीक राजस्थान के कोटा से आ रही खबरें करती हैं। वहां पढÃøाई कर रहे विद्यार्थियों द्वारा लगातार आत्महत्या की खबरें वाकई परेशान कर रही है।

इस वर्ष अब तक तकरीबन तेईस छात्रों ने अवसाद से ग्रसित होकर अपनी जान दे दी। अभिभावकों के दबाव और गलाकाट प्रतियोगिता ने एक ऐसे जहरीले वातावरण का निर्माण किया है कि बच्चों का उस दमघोंटू माहौल में सांस लेना दूभर हो रहा है। असफलता‚अवसाद और तनाव ने खिलखिलाती दुनिया को मायूसी के दोजख में धकेल दिया है। मां–बाप के सपनों का बोझ उठाए नन्हीं जिदगियां अब थकने लगी हैं। माना कि सब कुछ दांव पर लगाकर अभिभावक बच्चों पर एक बड़ा दांव खेलते हैं पर इसका मतलब ये नहीं कि मासूम जिंदगियां उनके सपनों के समक्ष बौनी हो जाए। परीक्षा की असफलता का डर छात्रों पर इस कदर हावी है कि वे संभलने और गिर कर उठ खड़े होने की बजाय मौत को सहर्ष स्वीकार रहे हैं।

RELATED POSTS

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

बढ़ती हताशा‚ निराशा और अकेलापन उन्हें संभलने का मौका नहीं दे रही। आनंद‚ रोमांच और उत्साह से उनका नाता टूट चुका है। दरअसल‚ कभी हमें स्कूली जीवन में चुनौतियों से निपटने की कला ही नहीं सिखाई गई। हम जरा सी असलफता को जीवन की सबसे बड़ी हार मान लेते हैं‚ जबकि सच्चाई तो ये है कि हमारे जीवन में अस्सी प्रतिशत आनंद है और केवल बीस प्रतिशत दुख‚ लेकिन हम उस बीस प्रतिशत को पकड़ कर बैठ जाते हैं और उसे दो सौ प्रतिशत बना लेते हैं। यह जानबूझकर नहीं होता है‚ बस केवल हो जाता है। क्योकि हम प्रतिकूल हालात से निपटने की तकनीक नहीं जानते और न इस बारे में हमें कोई बताता है।

जाहिर है अनपेक्षित हालात में सामंजस्य न बिठा पाने के चलते बच्चे निराशा भरा कदम उठा रहे हैं। और ऐसा हो भी क्यों नॽ बड़ी सफलता जीवन की रेस में सबसे आगे होने का पैमाना बन गया है। जो जितना धनवान है वो उतना सफल और मर्यादित किरदार है। हार और नाकामी की हमारे समाज और परिवार में कोई जगह नहीं। पर हम क्यों भूल जाते हैं कि असली जीत केवल सफल होने में नहीं बल्कि गिर कर फिर से संभलने में होतीहै। विपरीत और प्रतिकूल परिस्थितियों में खुद को मजबूत बनाए रखना इतना कठिन और दुष्कर भी नहीं यदि खुद को समयानुकूल ढालने की कला आती हो।

अगर जीवन को देखने का एक खास नजरिया विकसित कर लिया जाए तो आसानी से अवसाद जैसे दानव से निपटा जा सकता है‚ मगर गलती केवल हमारी नहीं। हमारी सामाजिक व्यवस्था भी इसके लिए जिम्मेदार है‚ जहां चुनौतियों और प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने का कोई कारगर उपाय नहीं बताया जाता। यदि इन्हें हमारे पठन–पाठन और कौशल प्रशिक्षण का अहम हिस्सा बना दिया जाए तो बहुत हद तक खुदकुशी पर भी काबू पाया जा सकता है। अभिभावक इसमें बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। शिक्षक‚ कोचिंग संस्थान‚ स्थानीय निकाय और सभ्य नागरिक समूहों को भी आगे आकर पहल करनी होगी। लगातार परामर्श‚ आपसी बातचीत‚ सतत संपर्क और प्रेरक कक्षाओं के जरिए बच्चों को आसानी से इस भयावह त्रासदी से उबारा जा सकता है। आखिर छात्र राष्ट्र की अहम पूंजी है। और एक एक जीवन राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है उसे शिद्दत और प्रेम से सहेजना है दबाव या बोझ से घसीटना नहीं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

आज, छह जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

Next Post
मामला राजद्रोह का है…..

मामला राजद्रोह का है.....

मुंबई में I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक का आज दूसरा दिन ,सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर होगी चर्चा

सनातन धर्म के अपमान की राजनीति, द्रमुक नेताओं के बयानों ने I.N.D.I.A के लिए खड़ी की बड़ी मुसीबत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend