ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

याद रहे यह बलिदान, आतंकियों के दबे-छिपे समर्थकों के खिलाफ अभियान भी तेज किया जाए

UB India News by UB India News
September 15, 2023
in Lokshbha2024, सेना
0
याद रहे यह बलिदान, आतंकियों के दबे-छिपे समर्थकों के खिलाफ अभियान भी तेज किया जाए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अनंतनाग में जिस आतंकवाद विरोधी अभियान में हमारी सेना के दो बड़े अधिकारी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक उपाधीक्षक ने अपने प्राणों की आहुति दी, उसे केवल अंजाम तक ही नहीं पहुंचाया जाना चाहिए, बल्कि आतंकियों का खात्मा करके ऐसा सुरक्षा चक्र बनाया जाना चाहिए, जिससे वे भविष्य में इस तरह का दुस्साहस न कर सकें।

अनंतनाग में आतंकियों से लड़ते हुए सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं बट का बलिदान देश के लिए एक बड़ी क्षति है। ये तीनों ही अफसर अपनी दिलेरी के लिए जाने जाते थे और उन्होंने अतीत में कई आतंकवाद विरोधी अभियानों को सफलतापूर्वक संचालित किया।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए और आतंकियों का चुन-चुनकर सफाया करने के साथ ही पाकिस्तान को नए सिरे से सबक सिखाया जाना चाहिए, क्योंकि जिस आतंकी गुट के आतंकियों के घात लगाकर किए गए हमले में हमारे बहादुर अफसर वीरगति को प्राप्त हुए, वह भले ही स्वयं को स्थानीय बताता हो, लेकिन उसे पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर का हर तरह का सहयोग एवं समर्थन हासिल है।

वास्तव में इस आतंकी गुट को खड़ा करने का काम लश्कर ने ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के सहयोग से किया है, ताकि यह कहा जा सके कि कश्मीर में जो कुछ हो रहा है, उससे उसका कोई लेना-देना नहीं। इसकी भरी-पूरी आशंका है कि अनंतनाग के जंगलों में छिपे आतंकी पाकिस्तान के इशारे पर जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान कोई बड़ी घटना अंजाम देने की फिराक में रहे होंगे।

एक ऐसे समय जब कश्मीर में आतंकवाद अंतिम सांसें लेता दिख रहा है, तब अनंतनाग की घटना सतर्क करने वाली है। यह घटना यही बता रही है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी किसी भी तरह कश्मीर को अशांत रखने के लिए हाथ-पांव मार रहे हैं। इसी कारण वे उन इलाकों में सक्रिय हो रहे हैं, जो लंबे समय से उनकी गतिविधियों से मुक्त थे। वे दक्षिण कश्मीर के साथ जम्मू संभाग में भी अपनी गतिविधियां बढ़ा रहे हैं। इसका पता इससे चलता है कि इस वर्ष अभी तक राजौरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों में लगभग 26 आतंकी मारे जा चुके हैं।

आतंकी सीमा पार से घुसपैठ के लिए भी नए रास्ते चुन रहे हैं। स्पष्ट है कि जम्मू-कश्मीर के साथ पंजाब से लगती पाकिस्तान सीमा पर और चौकसी बढ़ाने की आवश्यकता है। इसी तरह जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के दबे-छिपे समर्थकों के खिलाफ अभियान भी और तेज किया जाना चाहिए। इस पर भी फिर से ध्यान देना होगा कि आतंकियों के सफाए के किसी अभियान में सुरक्षा बलों को क्षति न उठानी पड़े। निःसंदेह ऐसे अभियान जोखिम भरे होते हैं, लेकिन इस पर और सावधानी बरतनी होगी कि अपने वीर जवानों को खतरों से कैसे बचाया जाए? अतीत में आतंक विरोधी कुछ अभियान ऐसे रहे हैं, जिनमें आतंकियों का शीघ्र सफाया करने के प्रयत्न में हमारे जवानों को क्षति उठानी पड़ी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज...

भारत ने अपने कुछ परमाणु हथियारों को ऑपरेशनल रूप से तैनात किया है…………………

भारत ने अपने कुछ परमाणु हथियारों को ऑपरेशनल रूप से तैनात किया है…………………

by UB India News
June 10, 2026
0

भारत की परमाणु रणनीति को लेकर एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ने बड़ा दावा किया है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट...

ब्रह्मोस से लैस होंगे नेवी के 8 नए कॉर्वेट युद्धपोत, 40 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को मिल सकती है मंजूरी……

ब्रह्मोस से लैस होंगे नेवी के 8 नए कॉर्वेट युद्धपोत, 40 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को मिल सकती है मंजूरी……

by UB India News
June 4, 2026
0

भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत को नई धार देने वाला नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) प्रोजेक्ट जल्द ही अंतिम मंजूरी की...

26 राफेल-मरीन विमानों के लिए फ्रांस के साथ अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर

114 राफेल विमानों की खरीद सौदे पर ग्रहण लगने की आशंका …………….

by UB India News
May 18, 2026
0

फ्रांस के साथ 114 राफेल विमानों की खरीद सौदे पर ग्रहण लगने की आशंका जताई जा रही है. इंडियन एयरफोर्स...

Next Post
भ्रष्टाचार, अपराध समेत तमाम मुद्दों पर विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर 'मानसिक बीमार' है , जनता देगी जवाब : भाजपा

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सनातन विवाद………

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सनातन विवाद.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend