ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

G20 तो झांकी है, अभी यह समिट बाकी है! भारत करेगा एक और सम्मेलन की मेजबानी

UB India News by UB India News
September 16, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
G20 तो झांकी है, अभी यह समिट बाकी है! भारत करेगा एक और सम्मेलन की मेजबानी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत ने हाल ही में दिल्‍ली में जी20 शिखर सम्‍मेलन का सफल आयोजन किया है. जी20 बस एक झांकी है, जल्‍द ही भारत में एक और बड़ा अंतरराष्‍ट्रीय शिखर सम्‍मेलन होने वाला है. अमेरिका और ऑस्‍ट्रेलिया जैसे दुनिया के बड़े देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष इस सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे. जी20 के बाद अब भारत में QUAD देशों की बैठक होनी है. भारत के पास क्‍वाड की मेजबानी का जिम्‍मा है. इसकी सूचना स्‍वयं पीएम मोदी ने ही लोगों को दी थी. क्‍वाड सम्‍मेलन के दौरान जापान, अमेरिका और ऑस्‍ट्रेलिया जैसी महाशक्तियों के बड़े नेताओं की जमघट दिल्‍ली में लगने वाली है. इस बैठक से पड़ोसी देश चीन को टेंशन होना तय है.

रूस-युक्रेन युद्ध के बीच जी20 के मंच पर दिल्‍ली में अमेरिका, चीन और रूस जैसे बड़े देशों के अध्‍यक्ष मौजूद थे. इतने मतभेदों के बावजूद पीएम मोदी सभी को दिल्‍ली डिक्‍लेरेशन के लिए मनाने में सफल रहे. क्‍वाड शिखर सम्‍मेलन का आयोजन किन तारीखों पर होगा, इसे लेकर अभी स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं है. माना जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले नए साल की शुरुआत में क्‍वाड देशों की बैठक दिल्‍ली में हो सकती है.

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

QUAD से चीन को क्‍यों होगी टेंशन?
इस ग्रुप का गठन प्रशांत महासागर में चीन के आधिपत्य को कम करने के लिए किया गया है. ड्रैगन पूरे दक्षिणी चीन सागर को अपना बताता है. हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षित व्‍यापार के मद्देनजर क्‍वाड ग्रुप बनाया गया है. चीन खुले तौर पर क्‍वाड का विरोध करता है. रूस भी क्‍वाड को उसके खिलाफ मानता है. रूस का मानना है कि क्‍वाड का गठन चीन और रूस के खिलाफ विभाजनकारी और विशिष्टतावादी नीति के तहत किया गया है.

जापान में हुआ पिछला QUAD सम्‍मेलन
इसी साल बीती 20 मई को जापान के हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन हुआ था. इसके इतर क्‍वाड की बैठक में जो बाइडन के साथ जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, ऑस्‍ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ पीएम नरेंद्र मोदी जुड़े थे. तब सभी इस बात पर सहमत हुए थे कि 2024 में भारत में क्‍वाड का अगला शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. पीएम मोदी ने भारत में क्‍वाड की अगली बैठक होने की जानकारी दी थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
बागमती नदी में 12 बच्चों की जिंदगियां स्वाहा , लोग चिल्लाते रहे-बच्चों को बचा लो, एक-एक करके डूबते गए, 3 शव निकाले गए

बागमती नदी में 12 बच्चों की जिंदगियां स्वाहा , लोग चिल्लाते रहे-बच्चों को बचा लो, एक-एक करके डूबते गए, 3 शव निकाले गए

शहीद कर्नल मनप्रीत एवं मेजर आशीष का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद कर्नल मनप्रीत एवं मेजर आशीष का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend