ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शहीद कर्नल मनप्रीत एवं मेजर आशीष का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

UB India News by UB India News
September 16, 2023
in खास खबर, सेना
0
शहीद कर्नल मनप्रीत एवं मेजर आशीष का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कश्मीर के अनंतनाग में 13 सितंबर को आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद मेजर आशीष धौंचक (36) का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बिंझौल में हुआ। उन्हें चचेरे भाई मेजर विकास ने मुखाग्नि दी। इससे पहले सिख रेजीमेंट के जवानों ने उन्हें गन सैल्यूट दिया।

शहीद मेजर की अंतिम यात्रा पानीपत TDI सिटी से 14 किमी दूर उनके गांव बिंझौल पहुंची। यात्रा के साथ एक किलोमीटर लंबे काफिले में करीब 10 हजार लोग शामिल हुए। सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने आशीष की पार्थिव देह पर फूल बरसाकर उन्हें विदा किया।

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

अंतिम यात्रा के साथ शहीद मेजर आशीष की बहनें और मां भी बिंझौल आईं। मां पूरे रास्ते हाथ जोड़े रहीं, जबकि बहन भाई को सैल्यूट करती रही। जब भास्कर ने उनसे बात की तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा- “मेरा भाई हमारा और देश का गर्व है।”

जिस घर का सपना देखा था, पहले वहीं लायी गई आशीष की पार्थिव देह
शहीद मेजर आशीष के पार्थिव शरीर को शुक्रवार (15 सितबंर) की सुबह पानीपत के TDI सिटी स्थित उनके नए मकान में लाया गया। जिसे आशीष दो साल से बनवा रहे थे। अक्टूबर में अपने जन्मदिन पर जागरण के साथ गृह प्रवेश करना था। आज उसी मकान में उसके पार्थिव शरीर को लाया गया। आशीष के पिता लालचंद NFL से रिटायरमेंट के बाद सेक्टर-7 में किराए के मकान में रहते हैं।

मेजर आशीष की बहन उनकी 2 साल की बेटी को लेकर श्मशान घाट पहुंचीं।
शहीद को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब; मुख्यमंत्री की तरफ से DC वीरेंद्र दहिया ने शोक संदेश पढ़कर श्रद्धाजंलि दी।
शहीद को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब; मुख्यमंत्री की तरफ से DC वीरेंद्र दहिया ने शोक संदेश पढ़कर श्रद्धाजंलि दी।
अंतिम यात्रा में शामिल गांव के लोग जब तक सूरज चांद रहेगा, आशीष तेरा नाम रहेगा, भारत माता की जय और मेजर आशीष अमर रहे के नारे लगाते नजर आए।
सेना के जवान शुक्रवार सुबह 8 बजे शहीद मेजर आशीष के पार्थिव शरीर को उनके घर लाए।
सेना के जवान शुक्रवार सुबह 8 बजे शहीद मेजर आशीष के पार्थिव शरीर को उनके घर लाए।

मेजर आशीष भी 19 राष्ट्रीय राइफल्स की सिख लाइट इन्फैंट्री में तैनात थे
मेजर आशीष भी 19 राष्ट्रीय राइफल्स की सिख लाइट इन्फैंट्री में तैनात थे। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15 अगस्त को सेना मेडल दिया था। मेजर आशीष की 2 साल की एक बेटी है, उनकी पत्नी ज्योति गृहिणी हैं। उनका परिवार अभी सेक्टर 7 में किराए के मकान में रहता है। मेजर का सपना था कि अपने खुद के घर में रहें, इसलिए उन्होंने TDI सिटी में नया घर बनवाया था।

अनंतनाग में बुधवार को शहीद हुए न्यू चंडीगढ़ के कर्नल मनप्रीत सिंह अंतिम सफर पर निकल गए हैं। उनकी पार्थिव देह घर पहुंच गई है। जहां परिवार और लोग उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं। उनकी पार्थिव देह चंडीमंदिर आर्मी कैंट से चंडीगढ़ के रास्ते न्यू चंडीगढ़ लाई गई। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भड़ौजियां में किया जाएगा।

शहीद कर्नल को अंतिम विदाई देने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं। भारी संख्या में भीड़ उनके घर के बाहर जमा है। उनकी पार्थिव देह घर पहुंचने पर लोगों ने फूल बरसाए। थोड़ी देर में उनका पैतृक गांव भड़ौजियां में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शहीद कर्नल मनप्रीत की पत्नी जगमीत ग्रेवाल हरियाणा के पंचकूला में पिंजौर सरकारी स्कूल में टीचर हैं। उनके 2 बच्चे 7 साल का बेटा कबीर और ढाई साल की बेटी बानी हैं।

पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और पंजाब सरकार की तरफ से मोहाली से MLA और राज्य की टूरिज्म मिनिस्टर अनमोल गगन मान अंतिम संस्कार में शामिल होंगी।

मां को टीवी पर नहीं दिखा बेटा
शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की मां मनजीत कौर ने बताया कि वह अकसर टीवी पर जम्मू एवं कश्मीर की खबरें देखती थी। जब से उनका बेटा जम्मू कश्मीर में तैनात हुआ था तो उन्हें लगता था कि किसी दिन वह टीवी पर उन्हें दिख जाएगा, लेकिन जिस दिन बेटे की खबरें टीवी पर चली, उस दिन वह किसी वजह से टीवी नहीं देख पाई। टीवी पर अपने बेटे को देखने की ख्वाहिश उनकी अब हमेशा के लिए अधूरी रह गई है।

दोस्त बोले- मनप्रीत जो ठान लेते, उसे पूरा करके रहते
शहीद कर्नल के साथ पढ़े गांव के दीपक सिंह ने बताया कि मनप्रीत बचपन से ही काफी बहादुर थे। वह जो ठान लेते थे, उसको पूरा करके ही रहते थे। 2021 में ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे आतंकवादियों का सामना किया था और उन्हें ढेर कर दिया था। इसके बाद उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। मनप्रीत सिंह 19 राष्ट्रीय राइफल के कर्नल थे। सेना की इसी बटालियन ने 2016 में आतंकी बुरहान वानी को ठिकाने लगाया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
पुतिन और किम जोंग की मुलाकात का जवाब होगी जो बाइडेन-जेलेंस्की की बैठक

पुतिन और किम जोंग की मुलाकात का जवाब होगी जो बाइडेन-जेलेंस्की की बैठक

इंडियन एयरफोर्स को जल्द मिलेंगे 12 नए स्वदेशी Su-30MKI एयरक्राफ्ट, डिफेंस मिनिस्ट्री ने दी मंजूरी

इंडियन एयरफोर्स को जल्द मिलेंगे 12 नए स्वदेशी Su-30MKI एयरक्राफ्ट, डिफेंस मिनिस्ट्री ने दी मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend