ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्मॉल-मिड कैप शेयर धड़ाम!

UB India News by UB India News
September 13, 2023
in Lokshbha2024, शेयर बाज़ार
0
स्मॉल-मिड कैप शेयर धड़ाम!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्मॉल कैप-मिड कैप शेयरों में बीते दो दिन में बड़ी गिरावट आई है। इसके चलते स्मॉल और मिड कैप स्टॉक्स में निवेश करने वाले निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए हैं। इससे छोटे निवेशकों में डर का माहौल है। वे हड़बड़ाहट में स्टॉक्स को बेचकर निकल रहे हैं। जिन निवेशकों के स्टॉक्स फायदा दे रहे हैं उनके लिए कोई खास दिक्कत नहीं है लेकिन जो नुकसान दे रहे हैं, उनके लिए परेशानी की बात है। वहीं, सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिस रफ्तार से छोटे स्टॉक्स गिरे हैं, उसकी कोई खास वजह दिखाई नहीं दे रही है क्योंकि सेंसेक्स और निफ्टी में अभी भी मजबूती बनी हुई है।

मंगलवार को सेंसेक्स हरे निशान में तो निफ्टी मामूली 3 अंक गिरकर बंद हुआ। आज के उतार-चढ़ाव भरे बाजार में निफ्टी 37 अंक चढ़कर 20,030.20 अंक पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि छोटे स्टॉक्स की इतनी बुरी पिटाई क्यों हुई है? इन स्टॉक्स में निवेश करने वाले निवेशकों को क्या करना चाहिए? रेलवे स्टॉक्स जिस तेजी से चढ़ें, उसी तेजी से नीचे आए हैं? आगे क्या होगा? पढ़ें अपने सभी सवालों के जवाब।

RELATED POSTS

ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में बंपर उछाल ,,सेंसेक्स 3200+ और निफ्टी 1200+ अंक उछला

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 100 अंक फिसला

निवेशक घबराएं नहीं, क्वालिटी स्टॉक्स में बने रहें 

ट्रेडस्विफ्ट ब्रोकिंग के निदेशक और दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने  बताया कि स्मॉल कैप-मिड कैप स्टॉक्स में गिरावट की कोई खास वजह दिखाई नहीं दे रही है। दरअसल, स्मॉल कैप-मिड कैप स्टॉक्स में छोटे निवेशकों का निवेश होता है। पिछले कुछ महीनों में स्मॉल कैप-मिड कैप स्टॉक्स तेजी से चढ़ें थे और निवेशकों ने मोटी कमाई की। लेकिन हाल के दिनों में छोटे स्टॉक्स को लेकर एक या दो नेगेटिव रिपोर्ट आई है। कुछ जानकरों ने ओवर वैल्यूएशन को लेकर भी सवाल किए। इससे निवेशकों में डर पैदा हुआ। यह बिकवाली इसी के कारण आई है। लेकिन मेरा मनना है कि अभी भी जो निवेशक क्वालिटी स्टॉक्स के साथ हैं, उन्हें बने रहना चाहिए। स्मॉड कैप इंडेक्स में बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है। वहीं दूसरी ओर अच्छी कंपनी के स्टॉक्स में निवेश करने का यह अच्छा मौका भी है।

रेलवे स्टॉक्स

Image Source : FILE
रेलवे स्टॉक्स

 

रेलवे स्टॉक्स की जबरदस्त पिटाई, आगे क्या?

संदीप जैन ने बताया कि रेलवे स्टॉक्स लंबे समय से रुके हुए थे। बीते कुछ महीनों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कई स्टॉक्स ने निवेशकों को 200 फीसदी तक रिटर्न दिया है। ऐसे में यह गिरावट मुनाफावसूली के कारण आई है। लेकिन लंबी अवधि में कोई परेशानी नहीं है। ये रेलवे स्टॉक्स अभी और वेल्थ क्रिएशन का काम करेंगे क्योंकि अधिकतर रेलवे कंपनियों के फंडामेंटल और ऑर्डर बुक काफी मजबूत हैं। इसलिए, रेलवे के अच्छे स्टॉक्स में निवेशकों को बने रहना चाहिए। हड़बराहट में बेचने से बचना चाहिए।

बड़ी गिरावट की संभावना अभी नहीं?

अधिकांश एक्सपर्ट ने कहा कि भारतीय बाजार में अभी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। जी20 समिट के बाद देश की स्थिति दुनिया में और मजबूत हुई है। भारतीय अर्थव्यवस्था शानदार प्रदर्शन कर रही है। यानी भारतीय मार्केट का भविष्य उज्जवल है। ऐसे में निवेशकों को बिना किसी चिंता के अच्छे स्टॉक्स के साथ बने रहना चाहिए। लंबी अवधि में जबरदस्त कमाई होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार गुलजार,सेंसेक्स में 400 और निफ्टी में 100 से ज्यादा अंक की तेजी…………

ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में बंपर उछाल ,,सेंसेक्स 3200+ और निफ्टी 1200+ अंक उछला

by UB India News
February 4, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच सोमवार रात को व्यापार समझौते के एलान का बड़ा असर मंगलवार सुबह शेयर बाजार पर...

सेंसेक्स में 1100 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 400 अंक लुढ़का

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 100 अंक फिसला

by UB India News
December 18, 2025
0

शेयर बाजार में आज यानी 16 दिसंबर को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 84,900 के स्तर पर कारोबार...

शेयर बाजार में मची तबाही , सेंसेक्स 3914 और निफ्टी 1146 अंक लुढ़का ,रिलायंस-अडाणी सभी लहूलुहान

शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स 472 अंक टूटा, निफ्टी 25,816 के नीचे

by UB India News
December 10, 2025
0

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन 9 दिसंबर, मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. प्रमुख...

जीएसटी सुधारों के एलान के बाद शेयर बाजार गुलजार; सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग, निफ्टी में भी तेजी

सेंसक्स-निफ्टी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड………

by UB India News
November 28, 2025
0

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को कुछ ऐसा हुआ जिसने दलाल स्ट्रीट को रोमांचित कर दिया। सेंसक्स पहली बार 86,000 के...

सेंसेक्स में 1100 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 400 अंक लुढ़का

तेज शुरुआत के तुरंत बाद फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 25,525 के नीचे

by UB India News
November 12, 2025
0

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे ट्रेडिंग सेशन 11 नवंबर, मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटीव रही. कारोबारी...

Next Post
मणिपुर यौन हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो हम करेंगे

भरोसा जगाने वाला फैसला....

इंडिया गठबंधन पर लोगों की क्या राय है?

इंडिया गठबंधन पर लोगों की क्या राय है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend