ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

UB India News by UB India News
September 10, 2023
in खास खबर, दक्षिण भारत
0
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और तलगु देशम पार्टी के प्रमुखय चंद्रबाबू नायडू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राज्य की नंद्यालय पुलिस ने नायडू को सुबह-सुबह अरेस्ट वारंट सौंपते हुए हिरासत में ले लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद तेलगु देशम पार्टी के कार्यकर्ता व नेता विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस बीच जब चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को इस बात की जानकारी मिली तो वे अपने पिता से मिलने के लिए रवाना हुए। इसी दौरान उन्हें अपने पिता से मिलने की अनुमति पुलिस ने नहीं दी जिसके बाद नारा लोकेश सड़क पर ही बैठ गए और धरना देने लगे। बता दें कि नारा लोकेश पूर्वी गोदावरी में अपने पदयात्रा पर हैं।

क्या है आरोप

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास कॉर्पोरेशन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत सीआईडी की तरफ से नायडू को अरेस्ट वारंट जारी किया गया था। इस मामले में चंद्रबाबू नायडू आरोपी हैं और कुछ दिनपहले ही उन्होंने यह दावा किया था कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। इस मामले पर अब चंद्रबाबू नायडू ने सफाई देते हुए कहा है कि मैंने कोई कदाचार या भ्रष्टाचार नहीं किया है। सीआईडी ने बिना किसी उचित जानकारी के ही मुझे कर लिया है। मैंने उनसे सबूत दिखाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने सबूत दिखाने से इनकार कर दिया और मेरी भूमिका के बिना मेरा नाम एफआईआर में जोड़ दिया है।

कई मामलों के तहत केस दर्स

अबतक मिल रही जानकारी के मुताबिक चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा शिफ्ट किया जाएगा। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक नायडू को आईपीसी की धारा 120(8), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 471, 409, 201 समेत कई मामलों के तहत गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि नंद्याल रेंज के डीआईजी रघुरामी रेड्डी और अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी सुबह करीब 3 बजे नॉयूड के यहां पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। बता दें कि जस समय उन्हें गिरफ्तार किया गया वे अपनी बस में आराम कर रहे थे। गिरफ्तारी के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा।

पुलिस का विरोध
नंद्याल रेंज के डीआइजी रघुरामी रेड्डी और अपराध जांच विभाग (सीआइडी) के नेतृत्व में पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी ने तड़के करीब तीन बजे शहर के आरके फंक्शन हॉल में नायडू के शिविर पर पहुंची थी। यहां उन्हें हिरासत में ले लिया। वह उस समय अपनी बस में आराम कर रहे थे। पुलिस को टीडीपी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध भी झेलना पड़ा।  नायडू की सुरक्षा कर रहे एसपीजी ने भी पुलिस को नियमानुसार सुबह 5.30 बजे तक नायडू तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी। आखिरकार, सुबह 6 बजे के आसपास, पुलिस ने नायडू के वाहन का दरवाज़ा खटखटाया, उन्हें नीचे उतारा और गिरफ्तार कर लिया।

विजयवाड़ा भेजा जाएगा
अब तक मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा शिफ्ट किया जाएगा। पुलिस ने बताया है कि नायडू को आईपीसी की धारा 120(8), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 471, 409, 201, 109 rw 34 & 37 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं।

गैर-जमानती अपराध
नायडू को सीआईडी ​​के पुलिस उपाधीक्षक एम धनुंजयुडु द्वारा सौंपे गए नोटिस में कहा गया है कि यह एक गैर-जमानती अपराध है। उन्हें जमानत पर रिहा नहीं किया जा सकता है।  नायडू केवल अदालत के माध्यम से जमानत मांग सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
पीएम मोदी ने कोणार्क चक्र के सामने किया वर्ल्ड लीडर्स का स्वागत, जानें इसकी अहमियत

पीएम मोदी ने कोणार्क चक्र के सामने किया वर्ल्ड लीडर्स का स्वागत, जानें इसकी अहमियत

G20 को अब कहा जाएगा G21, अफ्रीकिन यूनियन को मिली सदस्यता ,PM मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

G20 को अब कहा जाएगा G21, अफ्रीकिन यूनियन को मिली सदस्यता ,PM मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend