ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सहिष्णु फैसला…..

UB India News by UB India News
September 8, 2023
in Lokshbha2024, अपराध, कानून
0
सहिष्णु फैसला…..

RELATED POSTS

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एसिड़ हमले के मामले में लंबे अरसे तक जेल में रहने वाले आरोपी को दिल्ली उच्च न्यायालय ने जमानत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा वह पीडि़ता के अनदेखे मनोवैज्ञानिक दर्द के प्रति आंखे नहीं मूंद सकता। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि समकालीन समाज में तेजाब हमला सबसे गंभीर अपराधों में से है। आरोपी की लंबे समय तक कारावास की पीड़़ा को पीडि़़त की न्याय की प्रतिक्षा के रूप में सराहना की जानी चाहिए। आरोपी नौ वर्षों से जेल में है‚ इस अपराध में न्यूनतम सजा दस वर्ष है। अदालत ने कहा ऐसी घटनाएं जीवन बदल देती हैं। एसिड़ हमला बहुत गंभीर अपराध है‚ जिससे न केवल शारीरिक दर्द होता है बल्कि भावनात्मक घाव भी लगते हैं‚ जो कभी ठीक नहीं होते। ऐसे में अदालत की भूमिका संरक्षक की होती है‚ न्याय को सामने आने की जरूरत है। नेशनल क्राइम रिकार्ड़ ब्यूरो के अनुसार देश में २०१७ सा २०२१ के दरम्यान एक हजार से ज्यादा एसिड़ अटैक दर्ज किए गए। आमतौर पर ग्रामीण व पिछड़े़ इलाकों में कानूनी जानकारियों की कमी के चलते इन घटनाओं की शिकायतें भी नहीं दर्ज की जातीं। तमाम पाबंदियों के बावजूद आज भी एसिड़ खुदरा दुकानों में आसानी से उपलब्ध है। इस खतरनाक एसिड़ का उपयोग हथियारों की तरह की किया जाता है। पीडि़तों को सरकारी मदद मिलना न तो आसान है‚ न ही समुचित। इलाज में भारी धन राशि की आवश्यकता तो होती ही है। पीडि़तों का चेहरा/रूप–रंग भी बुरी तरह विकृत हो जाता है। कइयों की आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली जाती है। उन्हें ताउम्र आश्रितों सा जीवन व्यतीत करने को मजबूर कर दिया जाता है। अमूमन यह अपराध सोची–समझी साजिश का नतीजा होता है। जैसा कि अदालत ने भी कहा‚ उन्हें शारीरिक दर्द के साथ मानसिक आघात भी लगता है। जिसकी पूर्ति किसी सजा से नहीं हो सकती। उनके सपने‚ बेहतर भविष्य की योजनाएं सब चौपट हो जाती हैं। एसिड़ पीडि़़तों का पूरा परिवार इस दर्द/त्रास का भागी होता है। यह सच है कि समाज को अपराधमुक्त करना लगभग असंभव है। मगर कड़़ी सजाओं तथा अपराधियों के प्रति सख्त रवैये से उन लोगों के भीतर भय पैदा किया जा सकता है‚ जो कानून के साथ सार्वजनिक तौर पर किसी भी तरह का खिलवाड़़ करते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पाकिस्तान अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में रहता है. उसका आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद...

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

by UB India News
July 3, 2026
0

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत मिली है. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

by UB India News
July 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने एसेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स दिवाला मामले में गुरुवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) और नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

राममंदिर चढ़ावा चोरी- सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार……..

by UB India News
July 1, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील अनूप अवस्थी ने सुप्रीम कोर्ट से CBI...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

70 साल पुराने जमीन विवाद का अब हुआ फैसला….

by UB India News
June 27, 2026
0

जमीन विवाद से जुड़ा कोर्ट-कचहरी का चक्कर कितना लंबा होता है? इसका एक उदाहरण सुप्रीम कोर्ट से सामने आया है....

Next Post
त्रिपुरा में BJP के मुस्लिम उम्मीदवार की जीत ……..

त्रिपुरा में BJP के मुस्लिम उम्मीदवार की जीत ........

क्या ड़र गए जिनपिंग……….

क्या ड़र गए जिनपिंग..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend