ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सावन मास के शुक्ल सप्तमी…….

UB India News by UB India News
August 23, 2023
in Lokshbha2024, अध्यात्म
0
सावन मास के शुक्ल सप्तमी…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज यानी 23 अगस्त को गोस्वामी तुलसीदासजी की जयंती मनाई जा रहा है। हर वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को तुलसीदास जयंती मनाई जाती है। तुलसीदासजी ने रामचरितमानस, हनुमान चालीसा, संकटमोचन हनुमानाष्टक, हनुमान बाहुक आदि कई ग्रंथों की रचना की है। बताया जाता है कि जन्म लेते ही तुलसीदासजी के मुंह से राम नाम का शब्द निकला था इसलिए उनका नाम राम बोला रखा गया था। आपने तुलसीदासजी के कई दोहे और विचार पढ़े और सुने होंगे लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि उनके ये विचार आज भी जीवन जीने की सीख देते हैं और हजारों सालों के बाद भी वे इतने प्रासंगिक हैं। आइए जानते हैं तुलसीदास जयंती पर तुलसीदासजी के अनमोल विचार के बारे में जो सफलता दिलाते हैं…

काम क्रोध मद लोभ की, जौ लौं मन में खान।
तौ लौं पण्डित मूरखौं, तुलसी एक समान।।
इस दोहे के माध्यम से तुलसीदासजी कहते हैं कि जब किसी व्यक्ति पर काम यानी कामेच्छा, क्रोध, अहंकार और लालच हावी हो जाता है तो एक पढ़ा-लिखा और समझदार व्यक्ति भी अनपढ़ के तरह व्यवहार करने लगता है। इसलिए मनुष्य को इन सभी अवगुणों से बहुत दूर रहना चाहिए।

RELATED POSTS

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

बिस्व भरन पोषन कर जोई। ताकर नाम भरत अस होई।।
रामचरित मानस की ये चौपाई का जप करने से मनचाही नौकरी प्राप्त होती है और करियर में सफलता के शुभ संयोग बनते हैं। भरत ने जिस तरह चौदह वर्षों तक राजपाट संभालने के साथ तपस्वी की तरह जीवन यापन किया। उसी तरह मनुष्य का बुरा समय आने के बाद अच्छा समय भी आएगा।

जेहि पर कृपा करहिं जनु जानी। कबि उर अजिर नचावहिं बानी॥
मोरि सुधारिहि सो सब भांती। जासु कृपा नहिं कृपाँ अघाती॥
अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको हर रोज इस चौपाई का जप करना चाहिए। इस चौपाई का जप करने से परीक्षा में अच्छे अंक के साथ उत्तीर्ण होते हैं।

मनोरथ को पूरा करने के लिए
भव भेषज रघुनाथ जसु,सुनहि जे नर अरू नारि।
तिन्ह कर सकल मनोरथ सिद्ध करहि त्रिसिरारि।।

आलस्य से मुक्ति पाने के लिए
हनुमान तेहि परसा कर पुनि कीन्ह प्रणाम।
राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम।।
आलस्य अगर बहुत ज्यादा रहता है उसके कारण मुकाम हासिल नहीं कर पा रहे हैं तो आलस्य से मुक्ति पाने के लिए इस चौपाई को हर रोज पढ़ना चाहिए।

जिमि सरिता सागर महुं जाही।
जद्यपि ताहि कामना नाहीं।।
तिमि सुख संपति बिनहिं बोलाएं।
धरमसील पहिं जाहिं सुभाएं।।
इस चौपाई का जप करने से धन व वैभव में वृद्धि होती है और सात पीढ़ियां भी ऐशो आराम में रहती हैं। रामचरीत मानस का यह मंत्र दरिद्रता दूर करने और धन पाने में काफी मददगार साबित होता है। इस मंत्र के जप से लक्ष्मी घर में स्थाई रूप से बस जाती हैं।

साधक नाम जपहिं लय लाएं!
होहि सिद्धि अनिमादिक पाएं!!
रामचरितमानस की चौपाई का हर रोज जप करने से मन की शांति और पारिवारिक जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी।

दया धर्म का मूल है पाप मूल अभिमान।
तुलसी दया न छांड़िए, जब लग घट में प्राण।।
तुलसीदासजी ने कहा है कि मनुष्य को दया कभी नहीं छोड़नी चाहिए। क्योंकि दया ही हर धर्म का मूल यानी जड़ है। वहीं सभी पाप के मूल में अभिमान होता है। वहीं अगर अभिमान मनुष्य के अंदर आ जाए तो विवेक समाप्त हो जाता है और वह गलत मार्ग पर चला जाता है।

आवत ही हरषै नहीं नैनं नहीं सनेह। तुलसी तहां न जाइये कंचन बरसे मेह।।
तुलसीदासजी कहते हैं कि जिस जगह आपके जाने से लोग प्रसन्न नहीं होते हों, अर्थात लोगों के अंदर आपके लिए प्रेम या स्नेह ना हो, वहां कभी भी नहीं जाना चाहिए। फिर चाहे वहां धन की ही बारिश क्यों न हो रही हो।

हरन कठिन कलि कलुष कलेसू!
महामोह निसि दलन दिनेसू!!
रामचरितमानस की इस चौपाई का हर रोज सुबह शाम जप करने से गृह क्लेश से संबंधित हर समस्या खत्म हो जाती है और परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

by UB India News
July 17, 2026
0

पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो रही है। तीनों...

Next Post
110 की उम्र में चढ़ा इश्क का रंग…….

110 की उम्र में चढ़ा इश्क का रंग.......

सीडब्ल्यूसी के 39 मोहरें………

सीडब्ल्यूसी के 39 मोहरें.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend