ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी आज मध्यप्रदेश के दौरे पर , संत रविदास मंदिर का करेंगे भूमिपूजन, कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का करेंगे शिलान्यास

UB India News by UB India News
August 13, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
पीएम मोदी आज मध्यप्रदेश के दौरे पर , संत रविदास मंदिर का करेंगे भूमिपूजन, कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का करेंगे शिलान्यास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सागर दौरे पर रहेंगे। वे यहां बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत के संत रविदास महाराज के भव्य मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सभा स्थल ढाना पहुंचेंगे। यहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान, वे भारत माला परियोजना के तहत 1,582.28 करोड़ की दो परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

ढाई हजार करोड़ की लागत से बने कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
प्रधानमंत्री सुबह 11:50 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट से वायुसेना के विमान से दोपहर करीब 1 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 1.05 बजे हेलीकॉप्टर से दोपहर 2.05 बजे बड़तूमा हेलीपैड पर पहुंचेंगे। बड़तूमा हैलीपेड से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल जाएंगे। इसके बाद दोपहर 2.15 बजे से 2.30 बजे तक संत रविदास महाराज के मंदिर व स्मारक का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 2.35 बजे वे बड़तूमा हैलीपेड आएंगे। 2.45 बजे हेलीकॉप्टर से 3.05 बजे ढाना एयर स्ट्रिप पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 3.15 बजे ढाना जनसभा स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम 4.15 बजे ढाना एयर स्ट्रिप से हेलीकाप्टर द्वारा खजुराहो रवाना होंगे। जहां से वे वायुयान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

जनसभा स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों के बैठने के लिए भव्य डोम बनाया है।
जनसभा स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों के बैठने के लिए भव्य डोम बनाया है।

1.25 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था, 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर ढाना में जनसभा कार्यक्रम स्थल पर डोम बनाया गया है। इसमें 1.25 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं, चार हजार से अधिक वाहनों की पार्किंग व्यवस्था है। इसके अलावा, सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल पर 5 हजार से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी से कार्यक्रम की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। कार्यक्रम में 20 से अधिक आईएएस व आईपीएस के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था कराई गई है।

सागर के बड़तूमा में ऐसा बनेगा संत रविदास महाराज का भव्य मंदिर।
सागर के बड़तूमा में ऐसा बनेगा संत रविदास महाराज का भव्य मंदिर।

बड़तूमा, ढाना के 3 किमी क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडर प्रतिबंधित
कलेक्टर दीपक आर्य ने बड़तूमा व ढाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए धारा 144 के तहत बड़तूमा, ढाना व आसपास के तीन किमी के क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून और अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर प्रतिबंध लगाया है। कलेक्टर ने कानून व्यवस्था व विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह आदेश दिया है। आदेश 11 अगस्त से प्रभावित हो गया। इस क्षेत्र को रेड जोन, नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

PM का सागर में ये है पूरा कार्यक्रम

PM नरेंद्र मोदी सागर में 1580 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली दो सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। 2475 करोड़ से अधिक की लागत वाली बीना-कोटा रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण करेंगे। ये रेलवे लाइन MP के गुना, अशोकनगर और सागर से होकर राजस्थान के कोटा और बारां जिलों को जोड़ेगी। वहीं, 100 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास स्मारक का शिलान्यास करेंगे। वे सबसे पहले दोपहर में रविदास स्मारक स्थल पर भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद धाना में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

आज समरसता यात्रा का समापन

BJP ने संत शिरोमणि श्री रविदास स्मारक निर्माण समरसता यात्रा भी पांच स्थानों सिंगरौली, बालाघाट, श्योपुर, धार और नीमच से निकाली थी। पांचों यात्रों का रूट इस तरह से निर्धारित किया गया था कि प्रदेश की सभी 230 सीटें कवर हो जाएं। इन यात्राओं का समापन बड़तूमा में आज होगा। यहीं पर संत रविदास का भव्य स्मारक और मंदिर का निर्माण होना है। यात्रा के दौरान 53 हजार गांवों से मिट्‌टी, 315 नदियों का जल भी एकत्र कर लाया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
भारतीय वायुसेना ने श्रीनगर में तैनात कर दी लड़ाकू विमानों की पलटन

भारतीय वायुसेना ने श्रीनगर में तैनात कर दी लड़ाकू विमानों की पलटन

दिल्ली यूनिवर्सिटी सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं बल्कि एक मूमेंट है..

मोदी आज बुंदेलखंड में, 54 सीटों पर फोकस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend