ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत यूक्रेन-रूस संघर्ष को बातचीत के जरिए हल करने का पक्षधर रहा है…

UB India News by UB India News
August 7, 2023
in खास खबर
0
भारत यूक्रेन-रूस संघर्ष को बातचीत के जरिए हल करने का पक्षधर रहा है…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूक्रेन में जारी युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के मकसद से सऊदी अरब के शहर जेद्दा में हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शिरकत की. अजीत डोभाल ने यहां कहा कि भारत यूक्रेन-रूस संघर्ष को बातचीत के जरिए हल करने का पक्षधर रहा है. कई अन्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं. इस सम्मेलन की मेज़बानी सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान कर रहे हैं. इसमें करीब 40 देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.

राजनयिक सूत्रों ने बताया कि रूस को इस सम्मेलन में आमंत्रित नहीं किया गया है. विचार-विमर्श में भाग लेने वालों में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और यूरेशियाई मामलों के लिए चीन के विशेष दूत ली हुई शामिल हैं.

RELATED POSTS

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

डोभाल ने कहा कि भारत संघर्ष की शुरुआत से ही रूस और यूक्रेन दोनों के साथ नियमित रूप से जुड़ा हुआ है और वह संकट का स्थायी और व्यापक समाधान खोजने के लिए एक “सक्रिय और इच्छुक भागीदार” बना रहेगा. उन्‍होंने कहा, “इस तरह के नतीजे से ज्यादा खुशी और संतुष्टि भारत को कुछ नहीं देगी.” उन्होंने कहा, “भारत का दृष्टिकोण हमेशा संवाद और कूटनीति को बढ़ावा देने का रहा है और रहेगा. शांति के लिए आगे बढ़ने का यही एकमात्र रास्ता है.”

डोभाल ने कहा कि समाधान रूस और यूक्रेन दोनों को स्वीकार्य होना चाहिए. उन्होंने कहा, “बैठक में दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है- स्थिति का समाधान और संघर्ष के परिणामों को कमतर करना. प्रयासों को दोनों मोर्चों पर एक साथ निर्देशित किया जाना चाहिए और इसे सुनिश्चित करने के लिए बहुत अधिक जमीनी कार्य की आवश्यकता है.”

मई में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत की. बातचीत में मोदी ने ज़ेलेंस्की को बताया कि भारत संघर्ष का समाधान खोजने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा. पिछले साल 16 सितंबर को उज़्बेकिस्तान के शहर समरकंद में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में मोदी ने कहा था, ‘आज का युग युद्ध का नहीं है’ और रूसी नेता को संघर्ष समाप्त करने के लिए प्रेरित किया.

ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर कहा, “मैं बातचीत के वास्ते इस मंच के लिए सऊदी अरब का शुक्रगुज़ार हूं. हाल में कोपेनहेगन में भी इसी प्रारूप में एक बैठक आयोजित की गई थी. हम वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन की ओर कदम दर कदम आगे बढ़ रहे हैं.”

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने संघर्ष को समाप्त करने के लिए 10-सूत्रीय ‘शांति योजना’ सामने रखी, जिसमें युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करना, यूक्रेन से सभी रूसी सैनिकों को वापस भेजना और यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता को बहाल करना शामिल है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

by UB India News
August 13, 2026
0

संसद का मानसून सत्र आज यानी गुरुवार को खत्म हो गया. दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर...

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

Next Post
2024 चुनाव के लिए आज बेंगलूर में एजेंडा तय करेगा विपक्ष ……….

सीट शेयरिंग की जगह वन इज टू वन बनाने की हो रही कोशिश.........

मणिपुर में इंटरनेट सेवा 15 जून दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने 15 घरों को फूंका, सेंट्रल फोर्स की 10 और कंपनियां तैनात होंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend