ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विवाद की बुनियाद …..

UB India News by UB India News
July 26, 2023
in Lokshbha2024, मनोरंजन
0
विवाद की बुनियाद …..

RELATED POSTS

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वॉलीवुड़ निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपनहाइमर भारत में प्रदर्शित होते ही विवादों में घिर गयी। अब केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस पर केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड़ से स्पष्टकरण मांगा। साथ ही सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिये। ठाकुर ने वह दृश्य मांगा है‚ जिसमें कथित तौर पर नायक दैहिक संबंधों के दरम्यान भगवत गीता का श्लोक पढता प्रतीत हो रहा है। बोर्ड़ से फिल्म को मंजूरी देने वाले शख्स की जवाबदेही तय करने को भी मंत्री ने कहा। बोर्ड़ ने फिल्म को यू/ए रेटिंग दी है जिससे यह तेरह साल से ज्यादा उम्र के दर्शकों के उपयुक्त हो गयी। फिल्म में क्वांटम भौतिकविद् रॉबर्ट ओपनहाइमर बने सिलियल मर्फी मनोवैज्ञानिक की भूमिका निभा रही फ्लोरेंस प्यू के साथ सेक्स कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उसी दरम्यान भ्रमित ओपनहाइमर यह श्लोक पढता है जिसका अर्थ है–मैं ही मृत्यु‚ सृष्टि का संहारक हूं। हालांकि असल में ना तो सीन में कोई किताब नजर आ रही है‚ ना ही हिन्दुओं की इस पवित्र पुस्तक के नाम का कहीं उल्लेख है। बस कुछ अक्षर हैं‚ जो संस्कृत के प्रतीत हो रहे हैं। सोशल मीडि़या पर कुछ लोगों ने इस पर गहरी आपत्ति दर्ज करते हुए‚ इसे भागवत् गीता का श्लोक बताया। यह दुनिया का पहला एटम बम बनाने वाले वैज्ञानिक के संघर्ष पर आधारित किताब पर बनायी गयी फिल्म है। हालांकि इस विवाद का फिल्म पर कोई असर होता तो पहले ही वीकेंड़ में यह ४९ करोड़़ की कमाई नहीं कर पाती। पिछले काफी समय से सिनेमाप्रेमियों का खास वर्ग देसी ही नहीं‚ विदेशी फिल्मों को लेकर भी विशेष सतर्क होता नजर आ रहा है। सोशल मीडि़या जैसे प्लेटफार्म्स पर उन्हें प्रतिरोध करने का सार्वजनिक मंच भी उपलब्ध है। सकारात्मक बात कही जा सकती है कि सरकारी तंत्र भी इसे गंभीरतापूर्वक लेने लगा है। यह जानने की जरूरत है‚ क्या वाकई में यह गीता का श्लोक है या फौरी तौर पर लगे अंदाजे पर ही विरोध चालू हो गया। कलात्मकता और प्रयोगधर्मिता को हमेशा व्यापक क्षेत्र प्राप्त होना चाहिए। मगर इस बात से नहीं मुकरा जा सकता कि कला की आड़़ में किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाएं आहत हों। विश्व पटल पर ढरों ऐसी फिल्मों और रचनाओं का निर्माण हुआ है‚ जो बाद में हमारी धरोहर साबित हुइ। जबकि शुरुआत में उनको लेकर जनाक्रोश पनपा था। इसलिए निर्देशक और लेखकों के उचित जवाब/स्पष्टीकरण का भी ख्याल रखा जाना जरूरी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

by UB India News
July 20, 2026
0

अगर सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या...

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

by UB India News
July 6, 2026
0

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी...

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

by UB India News
June 17, 2026
0

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने...

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

by UB India News
May 30, 2026
0

1971 में भारत पाकिस्तान समझौता (शिमला समझौता) हो रहा था. इसी दौरान जुल्फिकार अली भुट्टो ने इंदिरा गांधी को एक...

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

by UB India News
May 1, 2026
0

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें...

Next Post
पूर्व JDU सांसद अश्वमेध देवी बनीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष

पूर्व JDU सांसद अश्वमेध देवी बनीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष

देखिए कितना खतरा हो गया है उनको…..

देखिए कितना खतरा हो गया है उनको.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend