ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पिछले एक महीने से लपाता है चीनी विदेश मंत्री चिन गांग?

कयास लगाया जा रहा है कि चिन गांग को जानबूझ कर परदे के पीछे रखा गया ताकि अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन के दौरे में उनकी मुलाक़ात न हो.

UB India News by UB India News
July 24, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पिछले एक महीने से लपाता है चीनी विदेश मंत्री चिन गांग?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन के विदेश मंत्री चिन गांग कहां हैं, ये सवाल अब और गंभीर हो गया है. चिन गांग 25 जून को आख़िरी बार सार्वजनिक तौर पर देखे गए थे, जब वे चीन,रूस और विएतनाम के प्रतिनिधिमंडलों से मिले थे. लेकिन उसके बाद के कई अहम मौक़ों पर वे नहीं दिखे हैं. जुलाई के दूसरे हफ़्ते में चीनी विदेश मंत्रालय की तरफ़ से बयान जारी किया गया कि बीमार होने की वजह से चिन गांग आसियान सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे. उनकी जगह पूर्व विदेश मंत्री और विदेश मामलों की कार्यसमिति के निदेशक वांग यी ने इसमें हिस्सा लिया. लेकिन बाद में चीन की सरकारी वेबसाइट से चिंन गांग के बीमार होने की बात हटा दी गई.

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने मामले पर साधी चुप्पी
आसियान सम्मेलन में चिन गांग अनुपस्थित तो रहे ही,अमेरिका के जलवायु मामलों के प्रतिनिधि जॉन केरी से भी वे नहीं मिले. इसके अलावा भी तमाम सरकारी कार्यक्रमों में वे नज़र नहीं आए हैं. सरकारी कार्यक्रमों से चिन गांग की अनुपस्थिति को लेकर जब चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग से पूछा गया कि विदेश मंत्री चिन गांग कहां हैं, तो उनका टका सा जवाब था कि इस सवाल के जवाब के लिए उनके पास कोई जानकारी नहीं है.

RELATED POSTS

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

पिछले साल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी कई दिनों तक रहे गायब
चीन में बड़ी हस्तियों का ग़ायब होना कोई नई बात नहीं है. इनमें से कई फिर चुपचाप सार्वजनिक जीवन में लौट आते हैं, कई नहीं.पिछले साल सितंबर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी कई दिनों तक सामने नहीं आए थे. तब तख़्ता पलट की आशंका भी जतायी गई थी, लेकिन फिर शी सामने और चीन की राजनीति में और अधिक ताक़तवर होकर उभरे.

चिन गांग के ग़ायब होने के पीछे कई वजहें
कहा ये  जा रहा है कि चिन गांग के ग़ायब होने के पीछे की वजह ये है कि उन पर एक टीवी एंकर से अफ़ेयर की अफ़वाह को लेकर जांच चल रही है. क़यास ये भी लगाया जा रहा है कि उनको जानबूझ कर परदे के पीछे रखा गया ताकि अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन के दौरे में उनकी मुलाक़ात न हो. ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका में चीन के राजदूत रह चुके चिन गांग अपने धुर अमेरिका विरोधी रवैय्ये के लिए जाने जाते हैं. और जब चीन अमेरिका संबंध सुधारने की बात हो तो गांग-ब्लिंकेन मुलाक़ात ठीक नहीं. खैर, वजह जो भी हो, चिन गांग फ़िलहाल ग़ायब है. अब देखना ये है वे कब सामने आते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना...

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

by UB India News
August 14, 2026
0

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा दिया...

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना के लिए 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति…….

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति…….

by UB India News
August 14, 2026
0

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आएंगे। ईरानी सूत्रों ने...

Next Post
बिहार में चार दलों के साथ बीजेपी का गठबंधन बेड़ा पार लगा पायेगा ?

बिहार में चार दलों के साथ बीजेपी का गठबंधन बेड़ा पार लगा पायेगा ?

माना कि बिहार, बंगाल, राजस्थान में महिलाओं के साथ… मगर मणिपुर की तुलना कैसे?

माना कि बिहार, बंगाल, राजस्थान में महिलाओं के साथ... मगर मणिपुर की तुलना कैसे?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend