ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शिक्षकों पर लगाम लगाने के लिए नीतीश का ‘पाठक प्लान’

UB India News by UB India News
July 8, 2023
in खास खबर, पटना, ब्लॉग, शिक्षा
0
शिक्षकों पर लगाम लगाने के लिए नीतीश का ‘पाठक प्लान’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नई नियमावली 2023 का विरोध कर रहे शिक्षकों की राह आसान नहीं होने जा रही है। राज्य सरकार शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन को ले कर अपनी रणनीति तैयार कर रही है ताकि शिक्षकों का प्रदर्शन संख्या बल के आगे दम तोड़ दे। वह भी अधिकारी के के पाठक की मौजूदगी में प्रदर्शन हुए तो नियोजित शिक्षकों पर सरकार के नियमन का वार भी झेलना पड़ेगा। नियोजित शिक्षकों की लड़ाई तो शिक्षक संघ लड़ तो रहा है, पर अलग-अलग और कई गुट में बंटकर। हालांकि कोशिश तो हुई अपने अपने तरीके से शिक्षकों ने अनुरोध भी किया। पर समग्रता में सभी 17 या 18 संघटन एक तो नहीं हुए पर विरोध का तरीका भी अलग-अलग स्वरूप ले रहा है।

शिक्षक संगठनों का आंदोलन का खाका समझिए
शिक्षक संगठनों ने अपने प्रदर्शन का वैसे तो खाका खींच दिया है। इस बार सड़क से सदन तक विरोध की तैयारी है। नई शिक्षक नियमावली को लेकर ये विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। फिलहाल प्रदर्शन की जो तस्वीर बनी है वह कुछ यूं है।
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ,प्रदीप कुमार पप्पू ग्रुप 10 जुलाई को विधान मंडल का घेराव करेगा।
प्रारंभिक ,मध्य और प्लस टू शिक्षको का संघ 11 जुलाई को विधानमंडल घेरने का कार्यक्रम रखा है।
विधान मंडल घेराव के बाद प्रमुख शिक्षक संघ सांसद, विधायक , एन एल सी का घेराव करेंगे। साथ ही उन प्रतिनिधियों ने नियोजित शिक्षकों की मांग को ले कर अपने लिखित समर्थन दिया है, उनसे भी मिल कर सदन के भीतर सरकार पर दवाब के लिए माहौल बनाने के लिए उनके आवास पर मिलेंगे।

RELATED POSTS

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

शर्म से डूब मरना चाहिए…

भाजपा का सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन
नियोजित शिक्षकों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी खुल कर सामने आ गई है। सदन के भीतर तो शिक्षक भर्ती के नियमन का विरोध करेगी ही, इसके साथ भाजपा सड़कों पर भी उतरेगी। मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी विधान मंडल का घेराव करने जा रहे हैं। भाजपा नियोजित शिक्षक के मुद्दे पर राज्य सरकार के द्वारा बनाई गई त्रुटि पूर्ण नियमावली 2023 का विरोध करने जा रही है। साथ ही भाजपा डोमिसाइल नीति को खत्म करने के नीतीश सरकार के फैसले का भी विरोध करेगी। इसके लिए भाजपा पंचायत स्तर तक बड़ी तेजी से प्रचार भी कर रही है। चौक चौराहे को पोस्टर, बैनर से पाट दिया गया है। वन टू वन संपर्क के जरिए इस प्रदर्शन को शानदार और जानदार बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। भाजपा इस विरोध को राजनीतिक पटल पर उतारकर लगभग पांच लाख शिक्षक परिवारों की सहानभूति भी अपनी झोली में डालना चाहती है।

शिक्षकों पर लगाम लगाने के लिए नीतीश का ‘पाठक प्लान’
सरकार ने कई स्तर पर शिक्षकों के विरोध की हवा निकालने की रणनीतिक तैयारी भी कर ली है। इसलिए अगर कोई ये समझ रहा है कि आईएएस केके पाठक को सिर्फ शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर लगाम लगाने के लिए लाया गया तो ये उसकी गलतफहमी है। नीतीश सरकार ने नई शिक्षक नियमावली के विरोध के नाजुक वक्त में केके पाठक को शिक्षा विभाग की कमान सौंपी है। अब समझिए कैसे केके पाठक के पास मौजूद वो चार वैधानिक नियम जो अभ्यर्थियों के आंदोलन की गाड़ी को पंक्चर कर सकते हैं।
शिक्षकों की तैयारी है कि अपने वरीय प्रभारी को कैजुअल लीव का आवेदन दे कर पटना की धरती पर पहुंच कर विधान मंडल के घेराव को मजबूती देंगे। पर वैधानिक सवाल यह है कि स्कूलों में शिक्षकों की जनसंख्या बल को देखते अधिकांशतः 25 प्रतिशत शिक्षक को ही कैजुअल लीव दी जा सकती है। 75 प्रतिशत शिक्षक कैसे अपने स्कूल को छोड़ कर विरोध प्रदर्शन में जाएंगे?
बहुत तो ऐसे शिक्षक हैं जिनका सीएल (कैजुअल लीव) पारिवारिक कार्यों में खत्म हो गया ? वे चाह कर भी प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते हैं।
जो विद्यालय के प्रभारी है वो भी तभी विधान मंडल का घेराव करने आ सकते हैं जब कोई उनसे प्रभार ले सके।
कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं जो शिक्षा संवर्धन के नाम पर प्रशिक्षण में है। यह प्रशिक्षण विपारडा के जरिए गया और पटना में कराया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 10 दिवसीय है। अतः ये भी शिक्षक विधान मंडल के घेराव में शामिल नही हो पाएंगे।
बहरहाल , नियोजित शिक्षकों के विधानमंडल का घेराव उनकी तादाद पर निर्भर करता है। देखना होगा 10, 11, 12 और 13 जुलाई के विरोध प्रदर्शन में कितने लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि नियोजित शिक्षकों का अगले विरोध प्रदर्शन की रूप रेखा तैयार कर ली गई है। संघ से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे चरण के विरोध प्रदर्शन में तालाबंदी का प्रस्ताव रखा गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दिल्ली में नीतीश कुमार अपनी पार्टी के सांसदों से...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

शर्म से डूब मरना चाहिए…

by UB India News
August 13, 2026
0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण के मामले में सियासत तेज हो गई...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

बांकीपुर में BJP को क्यों करारी हार का सामना करना पड़ा?

by UB India News
August 13, 2026
0

विधायक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार की बड़ी वजह जेन जी के आक्रोश को नहीं, बल्की...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार सरकार ने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए लिए कई अहम फैसले ………..

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार सरकार ने युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कई...

Next Post
इसरो के स्पेस मिशन पर दुनिया की नजर, चंद्रयान-3 14 जुलाई की दोपहर 2.35 बजे भरेगा उड़ान

इसरो के स्पेस मिशन पर दुनिया की नजर, चंद्रयान-3 14 जुलाई की दोपहर 2.35 बजे भरेगा उड़ान

राहुल गाँधी के खेती-किसानी, ट्रक चलाने से धान रोपने तक क्या इसके सियासी मायने हैं?

राहुल गाँधी के खेती-किसानी, ट्रक चलाने से धान रोपने तक क्या इसके सियासी मायने हैं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend