ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अजित पवार की दगाबाजी का केंद्र की राजनीति में भी दिखेगा असर

UB India News by UB India News
July 4, 2023
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
अजित पवार की दगाबाजी का केंद्र की राजनीति में भी दिखेगा असर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र में मचा सियासी घमासान पूरे देश में सुर्खियां बंटोर रहा है. लंबे वक्त से ये कयास लगाए जा रहे थे कि अजित पवार किसी भी वक्त बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इन अटकलों में कई बार खुद उन्होंने तो कभी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने विराम लगाया, लेकिन जब सत्ता के गलियारों में कोई चिंगारी उठती है तो निश्चित रूप से कभी ना कभी बड़ी आग का रूप ले लेती है. अजित पवार ने आखिरकार इस चिंगारी को आग के रूप में बदल दिया और 2 जुलाई 2023 को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. इतना ही नहीं उन्होंने 6वीं बार बतौर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भी ली.

बहरहाल ये जानकारी तो फिलहाल राजनीति में रुचि लेने वाले हर शख्स के पास होगी लेकिन महाराष्ट्र की इस घमासान का असर क्या केंद्र की राजनीति पर भी दिखने वाला है. या फिर लंबे वक्त से एक दूसरे के कट्टर दुश्मन बन चुके ठाकरे ब्रदर्स (उद्धव और राज) इस सियासी घमासान के बीच एक बार फिर साथ आएंगे. आइए इन सवालों के जवाबों को जानने की कोशिश करते हैं.

RELATED POSTS

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

महाराष्ट्र की सियासत का केंद्र में असर
दरअसल महाराष्ट्र की सियासत का असर केंद्र में दिखाई दे सकता है. इस बात की अटकलें इसलिए लगाई जा रही हैं क्योंकि एनसीपी नेताओं का मानना है कि अब प्रफुल्ल पटेल को जल्द ही केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है. दरअसल अजित पवार के एनडीए में शामिल होने के पीछे कई तरह की डील शामिल बताई जा रही हैं. सूत्रों की मानें तो इसी डील में से एक प्रफुल्ल पटेल को दिल्ली तक पहुंचाना भी है.

हालांकि प्रफुल्ल पटेल की मानें तो अभी इसमें वक्त लग सकता है. उन्होंने ये भी कहा है कि इसका फैसला सभी मिलकर लेंगे. फिलहाल हमारा फोकस महाराष्ट्र की सियासत पर है. दिल्ली जाने पर आगे चर्चा होगी. उनके इस जवाब ने ये तो साफ कर दिया है केंद्र तक जाने का रास्ता भले ही थोड़ा लंबा है लेकिन रास्ता वही है. बस सही वक्त का इंतजार है.

बीजेपी के साथ जाने पर क्या बोले प्रफुल्ल पटेल
प्रफुल्ल पटेल ने बीजेपी के साथ जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ कहा है कि ये बहुमत के आधार पर लिया गया फैसला है. बता दें कि प्रफुल्ल पटेल का कद एनसीपी में कुछ कम नहीं था वे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष थे. बहरहाल पटेल का कहना है कि बीजेपी के साथ जाने का फैसला अकेले अजित पवार का नहीं था इसमें बाकी विधायकों और नेताओं भी रजामंदी है. रही बात इस बारे में शीर्ष नेतृत्व से बात करने की तो पहले ही पार्टी में कई फैसले बिना चर्चा के लिए जा चुके हैं.

उन्होंने इस जवाब के साथ सीधा निशाना पार्टी चीफ शरद पवार पर साधा. पटेल ये भी कहा कि सिर्फ बीजेपी के पास नहीं गए हैं बल्कि बीजेपी भी हमारे पास आई है. हालांकि शिंदे की पावर कम होने के सवाल पर प्रफुल्ल पटेल बजते नजर आए हैं. लेकिन उनके केंद्र में जाने के मायने आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की ओर इशारा कर रहे हैं.

बीजेपी ना सिर्फ राज्य बल्कि आम चुनाव के अपने गणित को भी अभी साधने में जुटी है. यही वजह है कि जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव होने की संभावना नजर आ रही है. इसको लेकर बीते कुछ दिनों से अटकलों का बाजार भी गर्म है क्योंकि अब जो बदलाव होंगे वो पूरी तरह मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए होंगे.

अन्य राज्यों भी चलेगा महाराष्ट्र फॉर्मूला

एक तरफ महाराष्ट्र में बीजेपी ने पहले शिवसेना फिर एनसीपी के दिग्गज नेताओं को अपने पाले में लाकर राज्य और केंद्र दोनों को मजबूत करने का काम किया है वहीं दूसरी तरफ अब अन्य राज्यों में इसको लेकर कवायद तेज होती दिख रही है. बिहार और बंगाल दोनों ही राज्यों में अब यही फॉर्मूला रिपीट होने की बात सामने आ रही है. जेडीयू नेताओं ने हालांकि बिहार को लेकर इसे अफवाह बताया है लेकिन बंगाल में भी आने वाले दिनों में यही खेला देखा जा सकता है.

साथ आएंगे ठाकरे ब्रदर्स
महाराष्ट्र में उठा सियासी तूफान जहां पार्टियों को तोड़ने में जुटा है वहीं एक छोर ऐसा भी है जहां बिछड़ों के मिलने का आस भी बंध रही है. दरअसल अजित पवार को बागी तेवरों के बीच महाराष्ट्र की सड़कों पर एक पोस्टर तेजी से सोशल मीडिया में अपनी जगह बना रहा है. ये पोस्टर है उद्धव और राज ठाकरे को साथ आने की मांग का. पोस्टर के जरिए बालसाहेब ठाकरे के समर्थक ये चाहते हैं कि जल्द ही दोनों भाई एक हो जाएं और महाराष्ट्र की सियासत में अपना दखल बढ़ाएं.

एकनाथ शिंदे के अलग होने और शिवसेना भी हाथ से जाने के बाद से ही उद्धव गुट काफी कमजोर नजर आ रहा है, ऐसे में ठाकरे ब्रदर्स को एक करने वाला पोस्टर राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर कर सकता है. इस पोस्टर में बीच में बालासाहेब ठाकरे और दोनों तरफ उद्धव और राज ठाकरे नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर पर लिखा है कि राजसाहेब और उद्धव साहेब साथ आ जाओ, पूरा महाराष्ट्र आप दोनों की राह देख रहा है. अब देखना ये है एक दूसरे के धुर विरोधी रहे राज और उद्धव राजनीति में एक बार फिर हाथ मिलाते हैं तो इसका सीधा असर चुनाव और महाराष्ट्र की सियासत में देखने को मिलेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

नासा-इसरो द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग के क्षेत्र में हुई अहम पहल………………

नासा-इसरो द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग के क्षेत्र में हुई अहम पहल………………

by UB India News
August 13, 2026
0

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को अपने मून बेस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण...

Next Post
महाराष्ट्र की सियासत का ‘सुपर संडे’, NCP में फूट; अजित पवार अपने 30 विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल , अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली ,  एनसीपी के 9 विधायक मंत्री बने ,

शरद पवार NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं , गठबंधन का नया नाम 'महायुति' होगा : अजित पवार

पीएम मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक, मंत्रियों से कहा- ‘अपना रिपोर्ट कार्ड साथ लाएं’

पीएम मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक, मंत्रियों से कहा- 'अपना रिपोर्ट कार्ड साथ लाएं'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend