ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

SCO समिट की मेजबानी करेगा भारत , वर्चुअल मौजूद रहेंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

UB India News by UB India News
July 1, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
SCO समिट की मेजबानी करेगा भारत , वर्चुअल मौजूद रहेंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस साल सितंबर में भारत द्वारा वर्चुअल एससीओ समिट की मेजबानी की जाएगी जिसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी भाग लेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से इस बात की आधिकारिक घोषणा की गई है। इसमें सदस्यीय देशों के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस साल शिखर सम्मेलन की थीम SECURE एससीओ की ओर है। SECURE शब्द पीएम मोदी की ओर से गढ़ा गया है।

चीन और भारत के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हैं इस बात को खुद भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर कई मंचों से उठा चुके हैं। इसी बीच भारत अगले हफ्ते एससीओ समिट भारत की मेजबानी में आयोजित की जा रही है। इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी हिस्सा लेंगे। वे शंघाई सहयोग समिट में ऑनलाइन भाग लेंगे। शुक्रवार को एक आधिकारिक घोषणा में यह जानकारी दी गई। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग 4 जुलाई को एससीओ के प्रमुखों की 23वीं परिषद बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेंगे।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

जिनपिंग के भग लेने की आधिकारिक घोषणा

भारत की मेजबानी में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में शी के हिस्सा लेने के बारे में यह पहली आधिकारिक घोषणा है। भारत एससीओ का मौजूदा अध्यक्ष होने के नाते शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

जानिए एससीओ संगठन के बारे में

एससीओ एक प्रभावशाली आर्थिक व सुरक्षा संगठन है, जो सबसे बड़े अंतरक्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है। एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में एक शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने की थी। भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके स्थायी सदस्य बने।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गत मंगलवार को यहां एससीओ सचिवालय में ‘नयी दिल्ली भवन‘ का उद्घाटन किया था और इसे ‘मिनी इंडिया‘ करार देते हुए कहा था कि इससे देश की संस्कृति की बेहतर समझ विकसित होगी। उन्होंने कहा था,  ‘आपको भारत की कलात्मक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान से रू.ब.रू कराने के लिए भवन को पूरे भारत के समृद्ध वास्तुशिल्प कौशल का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्कृष्ट पैटर्न और रूपांकनों के साथ तैयार किया गया है।‘

सितंबर में आयोजित करेगा जी20 शिखर सम्मेलन

एससीओ शिखर सम्मेलन का आयोजन पिछले साल उज्बेक शहर समरकंद में किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन सहित संगठन के सभी शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया था। भारत सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन की भी मेजबानी करेगा, जिसके लिए वह शी जिनपिंग और पुतिन के अलावा समूह के अन्य नेताओं को आमंत्रित करने जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
मानसून सत्र में पेश होगा UCC से संबंधित बिल?

मानसून सत्र में पेश होगा UCC से संबंधित बिल?

हर हर महादेव के जयकारों के बीच अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना

हर हर महादेव के जयकारों के बीच अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend