ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में क्या चल रहा है?

UB India News by UB India News
June 27, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
देश में क्या चल रहा है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका और मिस्र के 6 दिन के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश वापस लौट आए हैं। पीएम मोदी रविवार 25 जून की देर रात देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता मौजूद थे। एयरपोर्ट पर बीजेपी दिल्ली के सातों लोकसभा सांसदों समेत कई अन्य नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। सभी को वहां मौजूद देखकर पीएम मोदी ने कहा कि यहां आने के लिए उन्होंने अपनी नींद में खलल क्यों डाला?

जेपी नड्डा ने विस्तार से दी जानकारी 

यहां एयरपोर्ट पर लैंड होते ही पीएम मोदी ने जेपी नड्डा से सवाल पूछ लिया कि देश में क्या चल रहा है? इस पर जेपी नड्डा ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर चल रहे तमाम कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने देश के ताजा राजनीतिक हालातों समेत तमाम विषयों पर पीएम को जानकारियों से अवगत कराया। बता दें कि पीएम मोदी अमेरिका और मिस्र की ऐतिहासिक यात्रा के बाद दिल्ली वापस लौटे हैं। यहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

RELATED POSTS

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

20 जून को अमेरिका की यात्रा पर गए थे पीएम मोदी 

गौरतलब है कि पीएम मोदी 20 जून को अमेरिका के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने 21 जून को संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसके बाद पीएम मोदी 22 जून को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंचे थे, जहां उनके सम्मान में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्राइवेट डिनर का आयोजन किया था। पीएम मोदी ने अपने इस दौरे के दौरान अमेरिकी संसद के दोनों सदनों को संबोधित करने के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा के बाद मिस्र पहुंचे तो राजधानी काहिरा की एक ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का भी दौरा किया। पीएम मोदी का इस मस्जिद में पहुंचना काफी सुर्खियों में रहा। कुछ समय पहले तक यह मस्जिद काफी जर्जर अवस्था में थी और 11वी सदी की अल-हाकिम मस्जिद मरम्मत का काम भारत में रहने वाले दाउदी बोहरा समुदाय के लोगों की मदद से पूरा किया गया है। अल-हाकिम मस्जिद की निर्माण कला व नक्काशी बेजोड़ है। ऐसा पहली बार नहीं है कि पीएम मोदी ने किसी मस्जिद का दौरा किया हो। अपने विदेश दौरे के दौरान प्रधानमंत्री इन मस्जिदों में भी जा चुके हैं –

चूलिया मस्जिद, सिंगापुर (जून 2018)

साल 2018 में जब प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर की यात्रा पर गए थे तो उन्होंने यहां कई धार्मिक स्थलों का दौरा किया था। तीन दिन की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री श्री मरियम्मन मंदिर पहुंचे, जो सिंगापुर का प्राचीनतम हिंदू मंदिर है। इसके बाद पीएम मोदी चूलिया मस्जिद गए। इस मस्जिद का निर्माण भारत के कोरोमंडल तट के चूलिया मुस्लिम व्यापारियों द्वारा 1826 में निर्मित किया गया था।

इस्तिकलाल मस्जिद, इंडोनेशिया (मई 2018)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2018 में ही इंडोनेशिया की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर गए थे। इस दौरान वे इस्तिकलाल मस्जिद पहुंचे थे। इस्तिकलाल मस्जिद दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो भी थे। तब प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा था कि ‘‘दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद में से एक इस्तिकलाल मस्जिद जाकर बहुत प्रसन्न हूं।’’

सुल्तान कबूस मस्जिद, ओमान (फरवरी 2018)

साल 2018 में 3 देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव के दौरान जब ओमान पहुंचे थे तो उन्होंने यहां 200 साल पुराने शिव मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद पीएम मोदी ओमान की सबसे बड़ी और मशहूर सुल्तान कबूस मस्जिद भी गए। इस मस्जिद का ऐतिहासिक महत्व भी है।

शेख जायद मस्जिद, यूएई (अगस्त 2015)

साल 2015 में जब पीएम मोदी यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पर गए थे तो अबू धाबी की शेख जायद मस्जिद में दौरा किया था। शेख जायद मस्जिद दुनिया की 10 बड़ी मस्जिदों में शामिल है। सफेद रंग की शेख जायद मस्जिद की कारीगरी काफी बेजोड़ है। इस मस्जिद के निर्माण के लिए मोरक्को, तुर्की, भारत, मलेशिया, चीन, ईरान सहित कई देशों के कारीगरों को बुलाया गया था।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 13, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

Next Post
अभी नहीं तो कभी नहीं … 12 जून को पटना में जुटेंगे बिपक्ष

पटना में प्रकट हुई चुनौती इतनी आसान भी नही है .............

विपक्षी की एकता में ममता – मायावती क्यों नहीं दिखा रही हैं दिलचस्पी?

विपक्षी की एकता में ममता - मायावती क्यों नहीं दिखा रही हैं दिलचस्पी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend