ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खुदरा महंगाई दर 2 साल के निचले स्तर 4.25  फीसदी पर ,महंगाई के मोर्चे पर मिली बड़ी राहत

UB India News by UB India News
June 13, 2023
in कारोबार
0
खुदरा महंगाई दर 2 साल के निचले स्तर 4.25  फीसदी पर ,महंगाई के मोर्चे पर मिली बड़ी राहत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

खुदरा महंगाई दर में फिर गिरावट आई है. मई महीने के लिए खुदरा महंगाई दर घटकर 4.25  फीसदी पर जा पहुंची है जो अप्रैल में 4.70 फीसदी रही थी. ये लगातार चौथा महीना है जब खुदरा महंगाई दर में गिरावट आई है. बीते वर्ष मई 2022 में खुदरा महंगाई दर 7.04 फीसदी रही थी. खाद्य महंगाई दर में भी बड़ी गिरावट आई है और ये 3 फीसदी के नीचे जा पहुंची है. मई में खाद्य महंगाई दर घटकर 2.91 फीसदी पर आ गई जो अप्रैल 2023 में 3.84 फीसदी रही थी. जबकि मई 2022 में खाद्य महंगाई दर 7.97 रही थी.

दूध की महंगाई से राहत नहीं!

मई महीने में भले ही खुदरा महंगाई दर में कमी आई हो लेकिन दूध और उससे जुड़े प्रोडक्टस की कीमतें अभी भी 8.91 फीसदी पर बनी हुई है. अप्रैल 2023 के मुकाबले दूध की महंगाई में बढ़ोतरी आई है. अप्रैल में दूध और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 8.85 फीसदी रही थी. अनाज और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 12.65 फीसदी है जो अप्रैल में 13.67 फीसदी रही थी. मसालों की महंगाई बढ़कर 17.90 फीसदी पर जा पहुंची है जो अप्रैल में 17.43 फीसदी पर रही थी. दाल की महंगाई 6.56 फीसदी रही है जो अप्रैल में 5.28 फीसदी रही थी.

RELATED POSTS

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

खाने के तेल की महंगाई से राहत 

हालांकि इस अवधि में ऑयल एंड फैट्स की महंगाई दर -16.01 फीसदी रही है. साग- सब्जियों की महंगाई दर -8.18 फीसदी, मीट और मछली की महंगाई दर -1.29 फीसदी, चीनी की महंगाई दर 2.51 फीसदी रही है.

महंगे कर्ज से राहत !

खुदरा महंगाई दर में कमी से सबसे ज्यादा राहत उन लोगों को मिल सकती है जो महंगी ईएमआई से परेशान है. आने वाले दिनों में सस्ते कर्ज की उम्मीद बढ़ने लगी है. आरबीआई ने 2023-24 वित्त वर्ष के लिए खुदरा महंगाई दर 5.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. जबकि अप्रैल से जून तिमाही में 4.6 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. लेकिन मई में खुदरा महंगाई दर 4 फीसदी के करीब आ पहुंची है. और य सिलसिला जारी रहा तो अगस्त 2023 में जब आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक होगी तो उसमें राहत की उण्मीद की जा सकती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी …………………

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी …………………

by UB India News
July 3, 2026
0

यकीनन अल नीनो और कमजोर मानसून की चुनौतियों के बीच अमेरिका-ईरान शांति समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से कच्चे तेल...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

by UB India News
July 3, 2026
0

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारी तनाव, अमेरिका की नाकेबंदी के बाद गुजर रहा भारतीय जहाज

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स?

by UB India News
June 27, 2026
0

ओमान ने यूरोपीय अधिकारियों से कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट अब पहले की तरह बिना किसी बदलाव के नहीं चल सकता....

Next Post
बिखरे हुए पर्स, चप्पलें, कपड़े, खून… रुला रहे पटरी पर अधूरे सफर और मौत के निशान

ओडिशा ट्रेन हादसे में 81 लावारिस शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी , आदेश का है इंतजार

दलित-विरोधी विज्ञापन’ को लेकर Zomato ने दी सफाई , हटाई विज्ञापन

दलित-विरोधी विज्ञापन' को लेकर Zomato ने दी सफाई , हटाई विज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend