ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बृजभूषण को गवाह ने किया बेनक़ाब

UB India News by UB India News
June 11, 2023
in Lokshbha2024, कानून, खेल, संपादकीय
0
अदाणी ग्रुप ने चुकाया $2.65 बिलियन का कर्ज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बारे में एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक वो कहते थे, मेरे खिलाफ सबूत ले आओ, गवाह ले आओ, मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। शुक्रवार को गवाह और सबूत कैमरे के सामने आए। ये गवाह हैं, कुश्ती के अन्तरराष्ट्रीय रैफरी जगबीर सिंह। रैफरी ने कहा कि उन्होंने कई बार बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के साथ अश्लील हरकतें करते देखा है। जगबीर सिंह इससे पहले दिल्ली पुलिस के सामने भी अपना बयान दर्ज करवा चुके हैं। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों ने जो इल्जाम लगाए उनकी जांच के दौरान पुलिस ने जिन 125 लोगों के बयान दर्ज किए, उस लिस्ट में जगबीर सिंह का नाम भी है। जगबीर सिंह ने कहा कि महिला पहलवानों ने जो इल्जाम लगाए हैं, वो बिल्कुल सही हैं। लड़कियों के साथ बृजभूषण शरण सिंह ने गलत हरकतें की। दिल्ली पुलिस ने जगबीर सिंह से तो सिर्फ लखनऊ में टीम के सिलैक्शन के दौरान एक महिला रेसलर्स को गलत तरीके से छुए जाने के इल्जाम के बारे में पूछा लेकिन जगबीर सिंह ने इंडिया टीवी को इस काले कारनामे के अलावा कई और शर्मनाक हरकतों के दिन, तारीख, जगह और मौकों के बारे में बताया, जब बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। हमारे संवाददाता अभय पाराशर ने जगबीर सिंह से बात की। बृजभूषण शरण सिंह को लेकर हंगामे से दूर जगबीर सिंह आज भी पहलवानों को कुश्ती के गुर सिखा रहे हैं। वो आजकल दिल्ली के चंदगीराम अखाड़े में ट्रेनिंग दे रहे हैं। इसी अखाड़े में जाकर अभय पाराशर ने जगबीर सिंह से बात की। बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने जो FIR दर्ज करवाई है, उसमें लखनऊ की घटना का जिक्र है। आरोप ये है कि फोटो सेशन के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने एक लड़की को गलत तरीके से टच किया। बृजभूषण  की इस हरकत से लड़की बुरी तरह सहम गई। जगबीर सिंह ने कहा कि ये इल्जाम बिल्कुल सही है। उन्होंने अपनी आंखों से इस घटना को देखा, लड़की बुरी तरह डर गई थी, वहां से भागी और बृजभूषण से दूर जाकर खड़ी हो गई। जगबीर सिंह ने कहा कि ये घटना पिछले साल 25 मार्च की है। लखनऊ में उस वक्त सीनियर एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल चल रहा था। ये चैम्पियनशिप मंगोलिया में होने वाली थी। ट्रायल खत्म होने के बाद फोटो सेशन में सभी पहलवान, कोच और  खिलाड़ी फे़डरेशन के अध्यक्ष के साथ फोटो खिंचवा रहे थे, उसी वक्त बृजभूषण ने एक हैवीवेट महिला पहलवान  के साथ गलत हरकत की। जगबीर सिंह ने लखनऊ की घटना के बारे में पुलिस को बता दिया है लेकिन उन्होंने कहा कि पुलिस ने लखनऊ के अलावा और किसी मामले में उनसे कुछ पूछा नहीं, इसलिए उन्होंने बताया नहीं। जगबीर सिंह ने कहा कि बृजभूषण इस तरह की हरकतें अक्सर करते थे। अगर पुलिस उनसे दूसरे मामलों के बारे में पूछेगी तो वो इस तरह के कई वाकयात बता सकते हैं। जगबीर सिंह पुराने पहलवान हैं। तीस साल से ज्यादा वक्त से कुश्ती से जुड़े हैं। 2007 से अन्तरराष्ट्रीय रेफरी के तौर पर काम करते हैं। इंटरनेशनल रेसलिंग में रेफरी जज के तौर पर आखिरी बार 2022 में विदेश गए थे। 13 जून को उन्हें एक बार फिर विदेश जाना था, लेकिन इस बार फेडरेशन ने उन्हें नहीं भेजा। जगबीर सिंह ने कहा कि बृजभूषण  ने लखनऊ में जो हरकत की, उस तरह की हरकतें वो तब से करते हैं, जबसे फेडरेशन के अध्यक्ष बने। जगबीर सिंह ने 2013 का किस्सा बताया। कहा, 2013 में थाईलैंड टूर के दौरान बृजभूषण ने पहलवानों के लिए हिन्दुस्तानी खाने का इंतजाम करवाया। डिनर के वक्त जब बृजभूषण वहां पहुंचे तो नशे में थे। उन्होंने नशे की हालत में महिला पहलवानों के साथ गलत हरकत की, उन्हें गलत तरीके से छुआ। जगबीर सिंह की गवाही इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने बृजभूषण  के खिलाफ कैमरे के सामने गवाही दी है। एक-एक बात, तारीख के साथ बताई है जबकि बृजभूषण लगातार ये कहते आए हैं कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है, यौन शोषण के आरोप लगने के बाद से बृजभूषण जब भी कैमरे के सामने आए या मंच पर कोई भाषण दिया, तो हर बार उन्होंने यही कहा कि अगर उनके खिलाफ किसी के पास कोई सबूत है तो उसे दिखाओ। वो ताल ठोंककर कहते आए हैं कि किस महिला पहलवान के साथ उन्होंने गलत हरकत की, कब की, कहां की, इसका सबूत कोई भी लाकर देगा, तो वो फांसी पर लटक जाएंगे। जगबीर सिंह ने घटनाओं का ब्यौरा दिया है, बताया है कि बृजभूषण लड़कियों पर हमेशा गलत नजर रखते हैं। हालत ये थी कि फैडरेशन का अध्यक्ष बनने के बाद बृजभूषण ने ये नियम बना दिया था कि लड़कियों की कुश्ती के मैट उनके मंच के सामने ही लगेंगे, और 2012 के बाद से ऐसा ही हो रहा था। हर कॉम्पटीशन में वो महिला पहलवानों की रेसलिंग मैट अपने स्टेज के सामने ही लगवाते थे। जगबीर सिंह ने एक और खुलासा किया, बताया कि जब भी वो फैडरेशन के अध्यक्ष के तौर पर इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में शामिल होने विदेश जाते थे तो उनकी हमेशा यही कोशिश रहती थी कि वो उसी होटल में रुके, जहां महिला पहलवान ठहरी हैं। जगबीर सिंह ने बताया कि 2022 में बुल्गेरिया में कुश्ती चैम्पियनशिप थी, एक दिन सुबह-सुबह पहलवान प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी वहां बृजभूषण पहुंच गए और महिला पहलवानों को कुश्ती के दांव सिखाने लगे, इस पर दूसरे देशों के रेफरी ने मज़ाक भी उड़ाया। अब तो पुलिस को मानना पड़ेगा कि देश की चैंपियन बेटियों ने जो आरोप लगाए हैं, उनमें दम है। अब तो प्रत्यक्षदर्शी कह रहा है कि बृजभूषण  की पहलवान लड़कियों पर बुरी नजर रहती थी, जब भी मौका मिलता था वो उनके साथ गलत हरकतें करता था। दूसरी बात उस नाबालिग लड़की के बयान को लेकर है जिसकी शिकायत के आधार पर बृजभूषण पर पॉक्सो कानून (Protection of Children from Sexual Offences Act)  लगाया जा सकता है।  इस लड़की के बयान को लेकर बार-बार शक पैदा किया गया है। पहले उस नाबालिग लड़की को बालिग साबित करने की कोशिश की गई। जब ये नहीं हो पाया तो उसका बयान बदलवाने की कोशिश की जा रही है। कभी कहा गया कि उसने बयान वापस ले लिया, कभी कहा गया कि उसने झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी, कभी कहा गया कि वो अपनी शिकायत पर कायम है। इन सारी बातों से लगता है कि इस बात की पूरी कोशिश की जा रही है कि किसी तरह  बृज भूषण  पर पॉक्सो कानून न लगाया जा सके और उन्हें गिरफ्तार करने की नौबत न आए।  कुल मिलाकर बृजभूषण हर वो चाल चल रहे थे जिससे केस को कमजोर किया जा सके, लेकिन रैफरी जगबीर सिंह ने सामने आकर बाजी पलट दी। अब लगता है कि और भी गवाह हिम्मत दिखाएंगे, कैमरे के सामने आएंगे, पब्लिक को सच बतताएंगे और बृजभूषण के लिए बचना मुश्किल होता जाएगा।

 

RELATED POSTS

एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..

एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..

by UB India News
August 14, 2026
0

विदेशी अंशदान को लेकर भारत में बहस नई नहीं है। विदेशी धन सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत और धार्मिक गतिविधियों...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

मानसून सत्र : आखिर लोकतंत्र में गतिरोध कब तक?

by UB India News
August 12, 2026
0

पूरे मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच बढ़ते मतभेदों का सबसे बड़ा नुकसान संसद की कार्यवाही को हुआ...

98% मांगें मानीं तो फिर क्यों नहीं थमा रांची का छात्र आंदोलन?

98% मांगें मानीं तो फिर क्यों नहीं थमा रांची का छात्र आंदोलन?

by UB India News
August 10, 2026
0

JPSC-JSSC में गड़बड़ी को लेकर झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी है. छात्र झारखड पब्लिक सर्विस कमीशन ( JPSC) की...

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

by UB India News
August 11, 2026
0

पटना हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिल सकता है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज...

Next Post
मणिपुर में इंटरनेट सेवा 15 जून दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित

मणिपुर में इंटरनेट सेवा 15 जून दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित

यूपी में त्योहारों को लेकर योगी सरकार अलर्ट

योगी ने किया एक तीर से दो शिकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend