ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहली राजकीय यात्रा के क्या हैं मायने?

UB India News by UB India News
June 8, 2023
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती
0
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने PM मोदी से मांगा ऑटोग्राफ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस महीने एक बार फिर अमेरिका (US) की यात्रा पर जाएंगे. अब तक मोदी कुल 7 बार अमेरिका जा चुके हैं, लेकिन 21 से 24 जून के दरम्यान वो अमेरिका में अपनी पहली राजकीय यात्रा पर रहेंगे. इसलिए, इस यात्रा के चर्चे काफी दिनों पहले ही शुरू हो गए.

पीएमओ के पोर्टल के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यकाल के 9 साल में 8वीं बार अमेरिका जाने वाले हैं, और ये उनकी पहली राजकीय यात्रा होगी. इस दौरान मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन के चीफ गेस्ट होंगे. अमेरिका ने ये सम्मान मोदी से पहले 2009 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिया था. विदेश मामलों के जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी का आगामी अमेरिका दौरा बहुत ही खास होने वाले है, क्योंकि उस दौरान दोनों देशों में कई तरह के महत्वपूर्ण सौदे किए जा सकते हैं. अमेरिका और भारत के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने वाले नए समझौते भी हो सकते हैं.

RELATED POSTS

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

अमेरिका में मोदी की राजकीय यात्रा क्यों खास?
बता दें कि अमेरिका में राजकीय यात्रा करने वाले किसी देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या राजा को ‘स्‍टेट डिनर’ दिया जाता है. प्रधानमंत्री मोदी उन गिने चुने नेताओं में से एक हैं, जिन्‍हें इस साल अमेरिकी राष्ट्रपति के निमंत्रण पर अमेरिकी ‘स्‍टेट डिनर’ दिया जाएगा. ‘स्‍टेट डिनर’ को राजकीय भोज कहा जा सकता है. जब किसी देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या राजा द्वारा किसी दूसरे देश का आधिकारिक दौरा करता है तो उसे राजकीय यात्रा कहते हैं. हालांकि, भारत के लिए गर्व की बात ये है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के 4 साल के कार्यकाल के दौरान सिर्फ एक नेता को ही ऐसा निमंत्रण मिल सकता है, जो प्रधानमंत्री मोदी को मिला है.

अमेरिकी सरकार प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करेगी, और जैसा कि राजकीय यात्रा का सारा खर्च मेजबान देश उठाता है, तो इस दौरान अमेरिका ही पैसा खर्च करेगा. वहां प्रधानमंत्री मोदी को 21 तोपों की सलामी दी जा सकती है. मिलिट्री बैंड द्वारा दोनों देशों का राष्ट्र गान बजाया जाएगा. दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष के बीच उपहारों का आदान-प्रदान होगा.

50 सालों तक याद की जाती रहेगी ये यात्रा
प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए, भारत और अमेरिका दोनों देशों के विदेश एवं रक्षा मंत्रालयों की टीमें जुटी हैं. उनकी कोशिश यह है कि सामरिक नजरिए से प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा अगले 5 दशकों तक याद रखी जाए. यानी ये यात्रा 50 साल तक याद की जाती रहेगी. इसके लिए कई तरह के व्‍यापारिक, रक्षा और अंतरिक्ष कार्यक्रमों से जुडे़ समझौते होने के आसार हैं.

350 लड़ाकू विमानों के लिए इंजन बनाए जाएंगे
प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान भारतीय लड़ाकू विमान ‘तेजस’ में लगने वाले अमेरिकी जेट इंजनों के भारत में ही निर्माण करने का बड़ा सौदा परवान चढ़ सकता है. इस सौदे पर अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (GE) और हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स के बीच साइन हो सकते हैं.

22 हजार करोड़ रुपये के आर्म्ड ड्रोन्स की डील
अमेरिका और भारत के बीच 30 MQ-9 B आर्म्ड ड्रोन खरीदने की डील भी हो सकती है. एक अंदाजा है कि ये डील 22 हजार करोड़ रुपये की होगी. जो ड्रोन आएंगे, उनमें से 10 ड्रोन भारत की तीनों सेनाओं को मिलेंगे. चीन और पाक में मिलिट्री ऑपरेशन के लिए उन ड्रोन की जरूरत पड़ेगी.

आइडिया समिट का भारत में होगा आयोजन
भारत और अमेरिका में अंतरिक्ष, ऊर्जा और व्यापारिक मामलों में सहयोग बढ़ाने के लिए अमेरिका-इंडिया बिजनेस काउंसिल ‘आइडिया’ समिट करेंगी, ये समिट दिल्ली में आयोजित की जाएगी. इसमें दोनों देशों की कंपनियों के शीर्ष प्रतिनिधि शामिल होंगे.

दोनों देशों के बीच डिफेंस पार्टनरशिप मजबूत होगी
प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे से पहले अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन भारत आए. उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी और बाइडेन की मुलाकात के दौरान होने वाली बातचीत का खाका खींचा. लॉयड ऑस्टिन ने बताया कि दोनों देशों के बीच डिफेंस पार्टनरशिप को मजबूत करने के लिए एक नई पहल होगी. इसे INDUS-X कहा गया है. इसकी शुरुआत अमेरिका दौरे के वक्त प्रधानमंत्री मोदी करेंगे.

भारत-अमेरिका के रिश्तों में गर्माहट लाने वाले समझौते
प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे भारत-अमेरिका के रिश्तों में गर्माहट लाने वाले नए समझौते होंगे. 2016 में भारत-अमेरिका के बीच LEMOA (लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट) साइन हुआ था. उसके बाद 2018 में COMCASA (कम्युनिकेशन्स कंपैटिबिलिटी एंड सिक्योरिटी एग्रीमेंट) हुआ था. जिसके तहत दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे को टेक्‍नोलॉजी बेच सकती हैं. 2020 में दोनों देशों के बीच BECA (बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट) हुआ था. अब दोनों देशों के बीच मिलिट्री टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स और मैप साझा करने वाला समझौता होने के आसार हैं.

आज जो भरोसा और विश्वास है, वो एक दशक पहले नहीं था
प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के कई मायने हैं. पहला- अब अमेरिका भारत का लोहा मानता है और उसे बखूबी ये अहसास हो गया है कि बिना भारत को साथ लिए वो दुनिया का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं है. चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए उसे भारत को साथ लेना ही पड़ेगा. अब दोनों देश एक-दूजे के और करीब आ रहे हैं. दोनों में कई और समझौते होने वाले हैं. इसलिए, बाइडेन प्रशासन के शीर्ष अधिकारी कर्ट कैंपबेल का कहना है कि दोनों देशों में आज जो भरोसा और विश्वास है, वह एक दशक पहले नहीं था. कर्ट कैंपबेल जो कि इंडो-पैसिफिक रीजन के मामलों की पकड़ रखते हैं, वो ये मानते हैं कि भारत वैश्विक स्तर पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

by UB India News
August 14, 2026
0

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से...

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 13, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Next Post
चीन में ऐतिहासिक मस्जिद गिराने के विरोध में सड़क पर भिड़े पुलिस और प्रदर्शनकर्मी,मुस्लिम देशों की चुप्पी क्यों

चीन में क्यों बढ़ी धर्मों के खिलाफ सरकारी कार्रवाई.......

22 घंटे से जिंदगी की जंग लड़ रहा पुल के पिलर में फंसा मासूम

22 घंटे से जिंदगी की जंग लड़ रहा पुल के पिलर में फंसा मासूम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend