ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केजरीवाल के रास्ते पर कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार…….

UB India News by UB India News
June 6, 2023
in Lokshbha2024, संपादकीय
0
केजरीवाल के रास्ते पर कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कर्नाटक की नव नियुक्त सरकार ने राज्यवासियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के सभी उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक की बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके साथ ही जो लोग किराये के घरों में रह रहे हैं, उन्हें भी 200 यूनिट तक की बिजली के लिए बिल नहीं भरना पड़ेगा।

बेरोजगार छात्रों को बेरोजगारी भाते का ऐलान
वहीं इससे पहले शनिवार 03 जून को कर्नाटक सरकार ने एक आदेश जारी किया, जिसमें स्नातक पास और डिप्लोमाधारियों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गई है। सरकार के द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि जो भी युवा साल 2023 में पास हुए हैं लेकिन 180 दिनों के भीतर उन्हें रोजगार नहीं मिला है, वे बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भत्ता अधिकतम 24 महीने या उस समय तक दिया जाएगा जब तक किआवेदक को रोजगार नहीं मिल जाता है। इसके तहत स्नातकों को 3000 हजार रुपए प्रतिमाह और डिप्लोमाधारकों को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

इन छात्रों को नहीं मिलगा भत्ता
सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस योजना के तहत चार तरह के छात्रों को लाभ नहीं मिलेगा। वह छात्र जिन्होंने स्वरोजगार के लिए राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से वित्तीय सहायता ली है। जिन्हें अपरेंटिस भत्ता मिल रहा है या जिन्होंने सरकारी या निजी क्षेत्र में रोजगार पाया है। इसके सतह ही जिन्होंने उच्च पाठ्यक्रमों के लिए एडमिशन लिया है।

सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार के मुफ्त बिजली देने के वादे के बीच घमासान शुरू हो गया है। सरकार ने नागरिकों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा पूरा कर दिया है। इसका लाभ किराए पर रहनेवाले लोगों को भी मिलेगा। हालांकि घमासान है कर्नाटक में बिजली की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर। जून से कर्नाटक में बिजली 2.89 रुपये प्रति यूनिट बढ़ने जा रही है। अगर कर्नाटक के लोग 200 यूनिट स्लैब से ज्यादा बिजली खर्च करते हैं तो उन्हें इस महीने 2.89 रुपये प्रति यूनिट की अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। यह अतिरिक्त लागत ईंधन और बिजली खरीद लागत समायोजन (एफपीपीसीए) है और इसमें अप्रैल से बकाया शामिल है। बिलिंग मुद्दों और समय की कमी के कारण इस जनवरी के लिए FPPCA को मार्च में लागू नहीं किया जा सका।

जून से यही 1.49 रुपये प्रति यूनिट का एफपीपीसीए लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अप्रैल और जून से 70 पैसे + 70 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण कुल मूल्य वृद्धि, यदि कोई दी गई 200 इकाइयों को पार करता है, तो यह 2.89 रुपये प्रति यूनिट होगी।

कर्नाटक सरकार के आदेश में क्या
कर्नाटक सरकार ने सोमवार को गृह ज्योति योजना के कार्यान्वयन के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए। हर महीने 200 यूनिट से कम बिजली का उपयोग करने वाले सभी घरों को मुफ्त बिजली देने का वादा पूरा हुआ है। सोमवार को पूरे कर्नाटक में बिजली आपूर्ति कंपनियों (एस्कॉम) के जारी किए गए मासिक बिजली बिलों में उल्लेखनीय वृद्धि ने हजारों नागरिकों को हैरान कर दिया। जून के लिए Escoms ने उत्पन्न बिजली बिलों में खपत भार के आधार पर ‘फिक्स्ड चार्ज’ में 50 रुपये से लेकर 75 रुपये तक की तीव्र वृद्धि देखी गई है।

‘मुफ्त बिजली का वादा कर काट रहे जेब’
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिजली दरों में 2.89 रुपये प्रति यूनिट की वृद्धि करने को लेकर भी कांग्रेस सरकार की निंदा की। विरोध प्रदर्शन बेंगलुरु, चिकबल्लापुर, मैसूरु, दावणगेरे और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियां परस्पर विरोधी हैं, जहां वह मुफ्त में बिजली दे रही है, वहीं दूसरी ओर उसने बिजली दरों में बढ़ोतरी कर दी है।

सिद्धारमैया ने बीजेपी पर साधा निशाना
वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में लोगों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना का दुरुपयोग करने के लिए उकसा रही है। उन्होंने कहा, भाजपा लोगों से बिना किसी संयम के बिजली का उपयोग करने के लिए कह रही है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि योजना का दुरुपयोग न हो और लोगों के बिजली के अंधाधुंध उपयोग पर रोक लगाई जाए।

सिद्धारमैया ने कहा, हमारी सरकार ने गरीबों और मध्यम वर्ग के लाभ के लिए बिजली की मुफ्त आपूर्ति की योजना की घोषणा की है। हमने लोगों को उनके पिछले वर्ष की बिजली की खपत से 10 प्रतिशत ज्यादा उपयोग करने की अनुमति दी है। लोगों ने इस योजना को उत्सव के साथ स्वीकारा है और इसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा बीजेपी लोगों को योजना का दुरुपयोग करने के लिए उकसा रही है और बिजली की अंधाधुंध खपत को प्रोत्साहित कर रही है। यह जनविरोधी है। हमें विश्वास है कि राज्य के जागरूक लोग उन्हें इस पहलू में प्रोत्साहित नहीं करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

by UB India News
July 22, 2026
0

कथित राजनीतिक दल काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के संसद चलो मार्च के समय प्रदर्शनकारियों ने जैसी हिंसा की, वह...

कॉकरोच पार्टी का दावा- सरकार बातचीत को तैयार…………………

संसद, सड़क और समाधान: लोकतंत्र की तस्वीर के दो समानांतर दृश्य चिंताजनक

by UB India News
July 21, 2026
0

संसद भवन के बाहर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव, जबकि भीतर मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे और स्थगनों...

Next Post
11 जून फैसले का दिन!

11 जून फैसले का दिन!

जाओ खुद देख लो………

जाओ खुद देख लो.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend