ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री ने किया घटना स्थल का दौरा , ओड़िसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सुबह ही पहुंचे हादसे की जगह

UB India News by UB India News
June 4, 2023
in खास खबर, दुर्घटना
0
ओडिशा रेल हादसा : प्रधानमंत्री बालासोर पहुंचे, घायलों से मिलेंगे , रेलवे द्वरा उच्चस्तरीय जांच के आदेश ,गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द ……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की जगह का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जायजा लिया और कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटना स्थल पर पहुचे है । पहले वे बालासोर में दुर्घटनास्थल का दौरा किये  और फिर कटक के अस्पताल का दौरा करेंगे . इसके पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव दोनों ने घटनास्थल पर बातचीत की. उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात भी की. रेलमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ितों की पूरी मदद करेगी और हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालासोर हालात का जायजा लेने के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. वह मौके पर मौजूद अधिकारियों ने घटना को लेकर जानकारी ले रहे हैं. कल शाम को यहां तीन ट्रेनों की टक्कर हो गई थी. इस हादसे में अब तक 280 लोगों की जान जाने की सूचना सामने आ रही है, जबकि 900 लोग जख्मी हैं. हादसे को लेकर उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट भी किया था. उन्होंने लिखा था- ओडिशा में ट्रेन हादसे की घटना से व्यथित हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

#WATCH ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। #OdishaTrainAccident pic.twitter.com/YwZ73Begph

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2023

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थिति का जायजा लेने के लिए बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। #OdishaTrainAccident pic.twitter.com/ombyLlmb58

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2023

#WATCH | Railways Minister Ashwini Vaishnaw thanks NDRF officials who are actively engaged in the search and rescue operation in #Balasore#OdishaTrainTragedy pic.twitter.com/AcQvmexrr8

— ANI (@ANI) June 3, 2023

#WATCH ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर स्थिति का जायज़ा लिया।#BalasoreTrainAccident pic.twitter.com/Vquq2WdV8O

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2023

हादसे में 238 लोगों की मौत

बालासोर में हुए इस हादसे में अब तक 238 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है. NDRF के वरिष्ठ कमांडेंट जैकब किस्पोट्टा ने बालासोर हादसे पर कहा कि हमारी 6 टीम कल रात से यहां तैनात है. लगभग सभी जीवित लोगों को निकाल लिया गया है, अब शवों को निकाला जा रहा है, जल्द ही हम उन्हें भी निकाल लेंगे. उन्होंने कहा कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों और जिला मुख्यालय से जुड़े अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा जाएंगे। पहले वे बालासोर में दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और फिर कटक के अस्पताल का दौरा करेंगे: सूत्र#BalasoreTrainAccident pic.twitter.com/iwPWVnucrn

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2023

PM Modi to go to Odisha today, will visit accident site and hospital: Govt sources

— Press Trust of India (@PTI_News) June 3, 2023

#BalasoreTrainAccident | As per the information received till now, there are 238 casualties. Around 650 injured passengers have been taken to the Hospitals of Gopalpur, Khantapara, Balasore, Bhadrak and Soro: South Eastern Railway pic.twitter.com/L1FClXmEuE

— ANI (@ANI) June 3, 2023

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले-सभी कार्यक्रम रहेंगे रद्द

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में कल शुक्रवार शाम को हुआ भयावह रेल हादसा अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाला है. मैं इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत हूं. इस भीषण रेल दुर्घटना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ–साथ देश भर में होने वाले अपने सारे कार्यक्रमों को आज के लिए स्थगित कर दिया है. मैं परमपिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं. ईश्वर मृत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
ओडिशा में भीषण हादसे का असर, अब तक 90 ट्रेनें रद्द, 46 को किया गया डायवर्ट

ओडिशा में भीषण हादसे का असर, अब तक 90 ट्रेनें रद्द, 46 को किया गया डायवर्ट

नहीं हुई थी तीन ट्रेनों की टक्कर , ओडिशा ट्रेन हादसे पर रेलवे ने प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा

नहीं हुई थी तीन ट्रेनों की टक्कर , ओडिशा ट्रेन हादसे पर रेलवे ने प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend