ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीति आयोग की बैठक का ममता-नीतीश समेत 6 मुख्यमंत्रियों ने किया बहिष्कार, क्या है इसका कारण

UB India News by UB India News
May 28, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
नीति आयोग की बैठक का ममता-नीतीश समेत 6 मुख्यमंत्रियों ने किया बहिष्कार, क्या है इसका कारण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मई को किया जाएगा। इसका विरोध कई विपक्षी दलों द्वारा किया जा रहा है। इस बीच अब नीति आयोग की बैठक में भी कई विपक्षी पार्टियों ने पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध किया है। यहां 27 मई को होने वाली नीति आयोग की बैठक का सीएम ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, एमके स्टालिन और केसीआर ने इसका बहिष्कार किया है।

इन मुख्यमंत्रियों ने किया बहिष्कार
दरअसल कई मुख्यमंत्रियों द्वारा नीति आयोग के बैठक का बहिष्कार इसलिए किया गया है क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार के खिलाफ एक अध्यादेश लाया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार दिया था। लेकिन केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर इस फैसले को पलट दिया था। बता दें कि नीति आयोग की आज होने वाली बैठक का एजेंडा है 2047 में टीम इंडिया की भूमिका लेकिन बैठक से पहले ही टीम इंडिया अलग-थलग पड़ी दिख रही है।

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

इन मुद्दों पर नीति आयोग की बैठक में होगी चर्चा
बता दें कि 28 मई को पीएम नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ही नीति आयोग के अध्यक्ष भी हैं। इस बैठक में सभी राज्यों के सीएम और केंद्र शासित प्रदेश के लेफ्टिनेट गवर्नर भाग लेने वाले हैं। इस बैठक में बुनियादी ढांचे, निवेश, अनुपालन कम करें, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल विकास, सामाजिक बुनियादी ढांचे को सुधारने पर चर्चा की जाएगी।

नई संसद के वीडियो को अपने वॉयसओवर के साथ करें ट्वीट
पीएम मोदी ने ट्विटर पर नए संसद के वीडियो को शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लोगों से ‘माई पार्लियामेंट माई प्राइड’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए अपने ‘वॉयसओवर’ के साथ वीडियो शेयर करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘नया संसद भवन हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा। यह वीडियो इस प्रतिष्ठित इमारत की एक झलक प्रदान करता है। मेरा एक विशेष अनुरोध है। इस वीडियो को अपनी आवाज (वॉयसओवर) के साथ शेयर करें, जो आपके विचारों को व्यक्त करता है। मैं उनमें से कुछ को री-ट्वीट करूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘माई पार्लियामेंट माई प्राइड हैशटैग का इस्तेमाल करना न भूलें।’’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे। बिहार सरकार की तरफ से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे।

बताया जा रहा है 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करने के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार किया है। हालांकि मीटिंग में शामिल नहीं होने को लेकर उनके व्यस्त होने का हवाला दिया गया है।

नीतीश के साथ-साथ डिप्टी सीएम भी आज होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में बिहार सरकार के तरफ से कोई प्रतिनिधित्व नहीं करेगा।

इसे लेकर बीजेपी ने नीतीश कुमार पर सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने पूछा- मुख्यमंत्री जी आखिर इतनी नफरत क्यों? नीति आयोग की बैठक में जाते तो बिहार के हित में बात करते। आप प्रधानमंत्री मोदी से नजरें मिलाने से डरते क्यों हैं?

राजनीतिक स्वार्थ कर रहे नीतीश कुमार- बीजेपी
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने राजनीतिक स्वार्थ को लेकर इस बैठक में नहीं जा रहे हैं। इससे बिहार का नुकसान हो रहा है। इससे पहले भी कई बार नीतीश कुमार ने राजनीतिक द्वेष के कारण नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार किया है। जो बिहार जैसे राज्य के लिए उचित नहीं है।

ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया के नाम पर सिर्फ दिखावा- जेडीयू

बैठक में नीतीश कुमार या फिर बिहार के किसी के नहीं जाने पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि पिछली बार जब उप मुख्यमंत्री के तौर पर बीजेपी के तार किशोर प्रसाद को नीति आयोग में भेजा जा रहा था तो केंद्र सरकार ने मना कर दिया था।

यह ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया के नाम पर सिर्फ दिखावा हो रहा है। राज्य का अंश बढ़ाया जा रहा है। लगातार अलग-अलग योजना चलाकर पुरानी योजनाओं को खत्म किया जा रहा है। केंद्र की सरकार सिर्फ अपना चेहरा चमकाने के लिए इस तरह की बैठक कर रही है। जबकि नीतीश कुमार के सरकार ने अपने बलबूते बिहार का बेहतर प्रदर्शन किया है।

ममता बनर्जी,केजरीवाल और भगवंत मान भी नहीं होंगे शामिल

नीति आयोग की होने वाली बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और दिल्ली के सीएम ने भी दूरी बनाई है। प. बंगाल सरकार ने वित्त मंत्री और मुख्य सचिव को भेजने के अनुरोध को केंद्र ने ठुकरा दिया।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिख कर कहा है कि दिल्ली में नौकरशाहों के तबादले पर केंद्र के हालिया अध्यादेश के कारण वह नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके साथ ही ‘आप’ शासित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी शनिवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

कई मुद्दों पर होगी चर्चा
दरअसल, नीति आयोग आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान के नये कन्वेंशन सेंटर में ‘विकास भारत 2047: टीम इंडिया की भूमिका’ विषय पर अपनी 8वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित कर रहा है। दिन भर चलने वाली इस बैठक के दौरान आठ प्रमुख विषयों पर चर्चा की जायेगी। इसमें विकसित भारत 2047, एमएसएमई पर जोर, बुनियादी ढांचा और निवेश, अनुपालन को कम करना, महिला अधिकारिता, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल और क्षेत्र के विकास और सामाजिक बुनियादी ढांचे के लिए गति- शक्ति शामिल हैं।

पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता
बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों, पदेन सदस्यों के रूप में केंद्रीय मंत्रियों और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सदस्यों की भागीदारी होती है। नीति आयोग के अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में भारत अपने आर्थिक विकास के पथ पर है और आगामी 25 वर्षों में कैसे त्वरित विकास हासिल कर सकता है, इस पर विस्तृत चर्चा होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने के उपलक्ष में सेवा, सुशासन, ग़रीब कल्याण’ पर कॉन्क्लेव आज विज्ञान भवन में

मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने के उपलक्ष में सेवा, सुशासन, ग़रीब कल्याण' पर कॉन्क्लेव आज विज्ञान भवन में

गुलाम नबी ने कांग्रेस को कितनी मजबूती दी?

अगर राष्ट्रपति से इतना ही प्रेम था तो.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend