ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जल्द होगी विपक्षी दलों की बैठक

UB India News by UB India News
May 23, 2023
in मुख्यमंत्री
0
जल्द होगी विपक्षी दलों की बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इन नेताओं की मुलाकात के बाद विपक्षी एकजुटता के प्रयासों को उस वक्त बल मिला‚ जब यह निर्णय लिया गया कि विपक्ष के विभिन्न दलों की बैठक जल्द बुलाई जायेगी।
बैठक की तिथि और स्थान के बारे में अगले एक–दो दिन में फैसला कर होगा। कांग्रेस ने कहा कि प्रस्तावित बैठक में विपक्ष के ज्यादातर दल शामिल होंगे। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़़गे ने कहा कि आज की बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई और देश को नई दिशा देने की प्रक्रिया को आगे बढाया गया है। उन्होंने ट्वीट किया‚ ‘अब एकजुट होगा देश‚ ‘लोकतंत्र की मज़बूती’ ही हमारा संदेश! राहुल गांधी जी और मैंने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारजी के साथ वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा कर‚ देश को एक नई दिशा देने की प्रकिया को आगे बढ़ाया।’ खड़़गे के आवास ‘१० राजाजी मार्ग’ पर एक घंटे से अधिक समय तक चली मंत्रणा के दौरान इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और जनता दल (यूनाइटेड़) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह तथा बिहार सरकार के मंत्री संजय झा मौजूद थे। पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी बैठक में शामिल होना था‚ लेकिन किन्हीं कारणों से वे शामिल नहीं हो सके। बैठक के बाद वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि विपक्षी दलों की प्रस्तावित बैठक में ज्यादातर राजनीतिक दल शामिल होंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा‚ ‘विपक्षी दलों की बैठक की तिथि और स्थान के बारे में अगले एक–दो दिनों में निर्णय हो जायेगा। आज की बैठक में यह फैसला किया गया।’ यह पूछे जाने पर कि कितने दल इस प्रस्तावित बैठक में शामिल होंगे‚ वेणुगोपाल ने कहा‚‘ज्यादातर राजनीतिक दल इसमें शामिल होंगे।’ पहले यह खबर सामने आई थी कि विपक्षी दलों की बैठक बिहार की राजधानी पटना में हो सकती है। इससे पहले नीतीश ने गत १२ अप्रैल को भी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चा की थी। गत शनिवार को कर्नाटक में सिद्धारमैया और उनकी सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई प्रमुख नेता नजर आये थे और यहां से विपक्षी एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया गया था।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और जदयू के शीर्ष नेता नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता का प्रयास कर रहे हैं।इस प्रयास के तहत खड़़गे कई विपक्षी नेताओं से बात और मुलाकात कर चुके हैं। दूसरी तरफ नीतीश कुमार भी कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर (सभी को) एक मंच पर आने की सलाह दे चुके हैं।

RELATED POSTS

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों को एकजुट करने में सफल होंगे। रायपुर की पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड़ में संवाददाताओं से बात करते हुए बघेल ने भाजपा पर अन्य पिछड़़ा वर्ग (ओबीसी) विरोधी दृष्टिकोण अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा‚‘नीतीश जी लगातार राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। खड़़गे जी से भी बेंगलुरु में मुलाकात हुई‚ वहां सभी राष्ट्रीय नेता मौजूद थे। सौभाग्य से नीतीश कुमार और हम लोग साथ ही बैठे थे‚ तो अभियान के बारे में बातचीत भी हो रही थी। अच्छा है वरिष्ठ जदयू नेता सारे विपक्ष को एकजुट करने के अभियान में लगे हुए हैं। मुझे विश्वास है कि नीतीश कुमार जी इसमें सफल होंगे।’
कांग्रेस पर अन्य पिछड़़ा वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप लगाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने कहा‚‘जो ओबीसी समुदाय है‚ वह अधिकतर खेती–किसानी करता है। केंद्र कहता था कि वह किसानों की आय दुगनी करेगा लेकिन हुआ क्याॽ हम छत्तीसगढ में २७ प्रतिशत आरक्षण की बात कह रहे हैं‚ भाजपा ने समर्थन किया क्या‚ नहीं किया।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद यानी NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

by UB India News
August 12, 2026
0

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनोमिक रिसर्च (NCAER) लाख सिफारिश करे कि पूर्ण शराबबंदी कानून को खत्म कर बिहार सरकार को...

मुख्यमंत्री से मिले अभिनेता सुनील शेट्टी, अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग …………

मुख्यमंत्री से मिले अभिनेता सुनील शेट्टी, अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग …………

by UB India News
August 11, 2026
0

अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोमवार को कहा कि बिहार में फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी। लोकेशन का चयन...

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार के वृद्धा, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

Next Post
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव और दुष्प्रभाव की चर्चा जोरों पर…..

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव और दुष्प्रभाव की चर्चा जोरों पर.....

एकजुटता की राह में कई रोड़े़

एकजुटता की राह में कई रोड़े़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend