कश्मीर में होने जा रही जी20 बैठक से पाकिस्तान बेचैन है और इसीलिए उनके नेता भारत के खिलाफ लगातार जहर उगल रहे हैं. अब इसी कड़ी में पड़ोसी मुल्क के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने रविवार को कहा कि कश्मीर में जी20 बैठक आयोजित करके भारत ‘कश्मीर के लोगों की आवाज को दबाने’ में सफल नहीं होगा. दरअसल, श्रीनगर 22-24 मई तक तीसरी जी20 पर्यटन कार्यसमूह की बैठक की मेजबानी कर रहा है. पहली बैठक फरवरी में गुजरात के कच्छ के रण में और दूसरी अप्रैल में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुई थी.
भारत ने पिछले साल दिसंबर में जी20 की साल भर की अध्यक्षता ग्रहण की थी और अब यह सितंबर की शुरुआत में नई दिल्ली में नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. पाकिस्तान ने कश्मीर में जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित करने के नई दिल्ली के फैसले पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है और इसे ‘स्वयं सेवी चाल’ कहा है.
इसके पहले G-20 इंडियन प्रेसिडेंसी के चीफ कोऑर्डिनेटर हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा- इस मीटिंग में शामिल होने वाले डेलिगेट्स यहां आकर देख सकेंगे कि धरती पर स्वर्ग कैसा होता है।
टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की यह मीटिंग 22 से 24 मई के बीच होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीर के युवाओं को पूरा भरोसा है कि इस मीटिंग के बाद कश्मीर में फॉरेन टूरिस्ट की तादाद काफी तेजी से बढ़ेगी।
पाकिस्तान और चीन को कश्मीर में इस मीटिंग से काफी दिक्कतें थीं। पाकिस्तान तो इस ऑर्गेनाइजेशन का मेंबर ही नहीं है, दूसरी तरफ चीन ने इस मीटिंग में शिरकत करने से इनकार कर दिया है।
लोकल इकोनॉमी को बूस्टर डोज
- न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान इस मीटिंग में खलल डालने के लिए कई तरह की साजिशें रच रहा है। इसके बावजूद सिक्योरिटी अलर्ट पर है। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन को पूरा भरोसा है कि इस मीटिंग के जरिए लोकल इकोनॉमी को पावर बूस्टर डोज मिलेगा।
- जम्मू-कश्मीर की हैंडलूम इंडस्ट्री, पश्मीना शॉल और ड्राय फ्रूट बिजनेस को नया आयाम मिलेगा। इससे भी बढ़कर टूरिज्म सेक्टर है। यही वजह है कि केंद्र सरकार और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने दिन-रात एक करके इस मीटिंग को कामयाब बनाने के लिए कमर कसकर काम किया।
- यहां आने वाले मेहमानों को ये भी दिखाया जाएगा कि घाटी में अमन बहाली हो चुकी है और अब यह दुनिया के हर हिस्से से आने वाले टूरिस्ट के लिए पूरी तरह महफूज है।
गुलमर्ग नहीं जाएंगे मेहमान
- NIA ने रविवार को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ओवर ग्राउंड वर्कर मोहम्मद उबैद मलिक को गिरफ्तार किया है। इसके बाद विदेशी मेहमानों को गुलमर्ग ले जाने का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया है।
- NIA के मुताबिक, उबैद कुपवाड़ा का रहने वाला है। वह पाकिस्तान में बैठे जैश कमांडर से लगातार संपर्क में था। जांच में सामने आया है कि वह जैश कमांडर को सीक्रेट इन्फॉर्मेशन के अलावा सुरक्षाबलों के मूवमेंट की जानकारी भेज रहा था।
- जी-20 की बैठक शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 22 मई से 24 मई तक होनी है। जी-20 की तैयारियों के बीच कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रीनगर में कन्वेंशन सेंटर और आस-पास के क्षेत्र में NSG और मरीन कमांडो 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भी मदद ली जा रही है।
चीन का बैठक में हिस्सा लेने से इनकार
इस G20 बैठक में चीन ने हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। चीन का कहना है वह विवादित क्षेत्र में किसी भी प्रकार की G20 बैठक का पूरी तरह से विरोध करता है। चीन के इस बयान पर भारत ने आपत्ति जताई है। भारत ने पड़ोसी देश को जवाब देते हुए कहा- वह अपने क्षेत्र में बैठकें आयोजित करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है।
इससे पहले मार्च में जब अरुणाचल प्रदेश में जी-20 मीटिंग आयोजित की गई थी। तब भी चीन ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया था, तब पाकिस्तान ने चीन के इस बायकॉट का समर्थन किया था।
G20 देशों के अलावा भारत ने बांग्लादेश, इजिप्ट, मॉरिशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और UAE से भी गेस्ट बुलाए हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में UN, IMF, वर्ल्ड बैंक, WHO, WTO, ILO, FSB, OECD, AU चेयर, NEPAD चेयर, ASEAN चेयर, ADB, ISA तथा CDRI को भी न्योता दिया गया है
इस बीच पाकिस्तान ने कश्मीर में जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित करने के नई दिल्ली के फैसले पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है और इसे ‘स्वयं सेवी चाल’ कहा है. डॉन में प्रकाशित खबर के मुताबिक, अपने तीन दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में उतरने के बाद मीडिया से बात करते हुए, विदेश मंत्री बिलावल ने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन करके भारत के लिए दुनिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना संभव नहीं है.’
उन्होंने कहा, ‘ऐसे समय में जब भारत कश्मीर में एक सम्मेलन आयोजित कर रहा है, मुझे पीओजेके में विधानसभा को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है.’ बिलावल ने कहा कि वह कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए बाग जिले में एक विरोध रैली में भी शामिल होंगे. उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि जब कोई देश भारत जैसा कदम उठाता है तो उसका असली चेहरा दुनिया के सामने आ जाता है.’
दुल्हन की तरह सजा श्रीनगर
अगस्त 2019 में घाटी से धारा 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में ये पहला बड़ा इंटरनेशनल प्रोग्राम है, जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। आकाश से लेकर जमीन तक निगहबानी की जा रही है। डल झील में मार्कोस कमांडो का पहरा है, तो वहीं श्रीनगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। एयरपोर्ट से लेकर SKICC वेन्यू तक पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह खूबसूरत पेंटिंग्स की गई हैं। कुदरती तौर पर अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर घाटी को और अधिक सजाया संवारा गया है। यही वजह है कि G20 इंडियन प्रेसिडेंसी के चीफ कोऑर्डिनेटर हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा- इस मीटिंग में शामिल होने वाले डेलिगेट्स यहां आकर देख सकेंगे कि धरती पर स्वर्ग कैसा होता है।
तीन दिनों के इवेंट में क्या होगा
तीन दिनों तक चलने वाले G20 के टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक में फिल्म और इको टूरिज्म जैसे मुद्दो पर चर्चा की जाएगी और इसमें इंटरनेशनल डेलीगेट्स भाग लेंगे। तो दक्षिण भारतीय अभिनेता राम चरण फिल्म पर्यटन के डिसक्शन में शामिल रहेंगे। वहीं जम्मू कश्मीर, राजस्थान और एमपी के पर्यटन विभाग फिल्म टूरिज्म को लेकर आइडिया शेयर करेंगे। फिल्म पर्यटन के लिए नीति निर्माण पर धर्मा, नेटफ्लिक्स, फिक्की से पैनल चर्चा भी होगी।
श्रीनगर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
G20 मीटिंग के लिए श्रीनगर सज धज कर तैयार है तो वहीं चीन और पाकिस्तान के विरोध और धमकियों को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर रास्ते पर कड़ा सुरक्षा पहरा लगाया गया है। श्रीनगर शहर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बैठक के वेन्यू को सिक्योरिटी एजेंसियों ने अपने घेरे में ले लिया है, तो जवानों ने किसी भी आंतकी वारदात से निपटने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। इवेंट वेन्यू के पास डल लेक में मरीन कमांडो की तैनााती है। मरीन कमांडो और सीआरपीएफ कमांडो ने डल झील में विशेष ड्रिल किया, तो एसकेआईसी के आसपास के इलाके को सैनिटाइज किया गया है। वहीं एनएसजी ने लाल चौक पर पेट्रोलिंग की और सुरक्षा का जायजा लिया।







