ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

“वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि हम सब का साझा उद्देश्य है”: G7 शिखर सम्मेलन के कार्य सत्र में पीएम मोदी

UB India News by UB India News
May 22, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
“वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि हम सब का साझा उद्देश्य है”: G7 शिखर सम्मेलन के कार्य सत्र में पीएम मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों जापान के दौरे पर हैं. जहां G7 शिखर सम्मेलन के कार्य सत्र 9 में पीएम ने प्रारंभिक वक्तव्य में कहा कि आज हमने यूक्रेन राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को सुना, कल मेरी उनसे मुलाकात भी हुई थी. मैं वर्तमान परिस्थिति को राजनीति या अर्थव्यवस्था का मुद्दा नहीं मानता. मेरा मानना है कि यह मानवता का मुद्दा है, मानवीय मूल्यों का मुद्दा है. हमने शुरू से कहा है कि डायलॉग और डिप्लोमेसी ही एकमात्र रास्ता है और इस परिस्थिति के समाधान के लिए, भारत से जो कुछ भी बन पड़ेगा, हम यथासंभव प्रयास करेंगे.

पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि हम सब का साझा उद्देश्य है. आज की आपस में जुड़ी दुनिया, किसी भी एक क्षेत्र में तनाव सभी देशों को प्रभावित करता है और विकासशील देश, जिनके पास सीमित संसाधन हैं, सबसे अधिक प्रभावित होते हैं. वर्तमान वैश्विक स्थिति के चलते खाना, फ्यूल और उर्वरक संकट का अधिकतम और सबसे गहरा प्रभाव इन्हीं देशों को भुगतना पड़ रहा है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

इसी के साथ पीएम ने कहा कि यह सोचने की बात है, कि भला हमें शांति और स्थिरता की बातें अलग-अलग फोरम में क्यों करनी पड़ रही हैं? UN जिसकी शुरुआत ही शांति स्थापित करने की कल्पना से की गई थी, भला आज संघर्ष को रोकने में सफल क्यों नहीं होता? आखिर क्यों, UN में आतंकवाद की परिभाषा तक मान्य नहीं हो पाई है? अगर आत्मचिंतन किया जाये, तो एक बात साफ़ है. पिछली सदी में बनाये गए संस्थान, इक्कीसवीं सदी की व्यवस्था के अनुरूप नहीं हैं. वर्तमान की वास्तविकता को रिफ्लेक्ट नहीं करते. इसलिए जरूरी है, कि UN जैसे बड़े संस्थान में रिफॉर्म्स को मूर्त रूप दिया जाए.

इनको ग्लोबल साउथ की आवाज भी बनना होगा वरना हम संघर्षो को ख़त्म करने पर सिर्फ चर्चा ही करते रह जाएंगे. UN और सिक्योरिटी काउंसिल मात्र एक टॉक शॉप बन कर रह जाएंगे. यह जरूरी है कि सभी देश यूएन चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय कानून और सभी देशों की सोवरनटी और टेरीटोरियल इंटेग्रिटी का सम्मान करें. यथास्थिति को बदलने की एकतरफा कोशिशों के खिलाफ मिलकर आवाज उठायें. भारत का हमेशा यह मत रहा है कि किसी भी तनाव, किसी भी विवाद का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से, बातचीत के ज़रिये ही किया जाना चाहिए.

पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि अगर कानून से कोई हल निकलता है, तो उसको मानना चाहिए और इसी भावना से भारत ने बांग्लादेश के साथ अपने लैंड और मेरीटाइम बाउंड्री विवाद का हल किया था. भारत में और जापान में भी, हजारों वर्षों से भगवान बुद्ध को फॉलो किया जाता है. आधुनिक युग में ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसका समाधान हम बुद्ध की शिक्षाओं में न खोज पाएं. दुनिया आज जिस युद्ध, अशांति और अस्थिरता को झेल रही है, उसका समाधान बुद्ध ने सदियों पहले ही दे दिया था. भगवान बुद्ध ने कहा है:

नहि वेरेन् वेरानी,
सम्मन तीध उदासन्,
अवेरेन च सम्मन्ति,
एस धम्मो सन्नतन.

यानी, शत्रुता से शत्रुता शांत नहीं होती. अपनत्व से शत्रुता शांत होती है. इसी भाव से हमें सबके साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति करें ना कि प्रधानमंत्री, राहुल गांधी ने की ये अपील

नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति करें ना कि प्रधानमंत्री, राहुल गांधी ने की ये अपील

2000 रुपये के नोट बंद करने के मुद्दे पर विपक्ष में फूट, RJD का तंज ,चंद्रबाबू नायडू ने किया फैसले का समर्थन

2000 का नोट बदलने के लिए आईडी की जरूरत नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend