ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में दुनिया भर में छा जाने के लिए मशहूर हैं। पिछले कुछ सालों में ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में हमें हर बार अपने लुक से चौंकाया है। इस साल भी ऐश्वर्या ने हमें निराश नहीं किया। एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर अपनी प्रेजेंस से सबका ध्यान खींचा। इस बार ऐश्वर्या ने मैटेलिक ब्लैक गाउन में ऐसा जादू चलाया कि लोग की नजरें किसी चुंबक की तरह उनकी ओर खिंचे चले आ रहे हैं। उनका लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। 76वें कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में रेड कारपेट पर सितारें अपना जलवा दिखा रहे हैं। वहीं, अब इस कड़ी में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) भी अपनी बेटी आराध्या के साथ फ्रांस पहुंच चुकी हैं।
वहीं, अब इस इवेंट से एक्ट्रेस का पहला लुक भी सामने आ गया है। इस लुक में अभिनेत्री बहुत खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस का ये लुक अब जमकर वायरल भी हो रहा है। वहीं, इस दौरान ऐश्वर्या ने ग्लास हील्स पहनी थीं, जिसने सबका ध्यान खींचा हैं।
इस लुक में नजर आई एक्ट्रेस
दरअसल, इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय बच्चन के फैन पेज पर उनकी फोटोज को शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ने ग्रीन काफ्तान ड्रेस पहनी थी और इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस की हील्स ने सबका ध्यान खींचा। इस इवेंट में एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर ट्रांसपेरेंट हाई हील्स पहनकर रैंप वॉक किया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।
बेटी के साथ फिल्म फेस्टिवल में पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन
बता दें कि बुधवार को अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी के साथ इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के पहुंच चुकी थी। वहीं, इस दौरान कान्स ने दोनों को बेहद शानदार स्वागत भी किया। वहीं, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इससे पहले साल 2022 में भी इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हो चुकी है।
ऐश्वर्या राय बच्चन वर्कफ्रंट
इसके साथ ही अगर ऐश्वर्या राय बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें को अभिनेत्री हालिया रिलीज फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) में नजर आई हैं। इस फिल्म में उनके अलावा तृषा कृष्णन और चियान विक्रम जैसे सितारों ने भी काम किया है। वहीं, ये फिल्म फिल्ममेकर मणि रत्नम की ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ का सीक्वल है। इसके साथ ही बता दें कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कमाई की हैं।







