ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक बुलाये नीतीश सरकार

UB India News by UB India News
May 9, 2023
in पटना, भाजपा
0
भाजपा के दबाव में हुई आश्रितों के लिए मुआवजे की घोषणाः मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जातीय जनगणना को लेकर सियासत तेज है। पटना हाईकोर्ट के फैसले के बाद जेडीयू बीजेपी पर हमलावर है। इन सब के बीच बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने जेडीयू को करारा जवाब दिया है। सुशील मोदी ने कहा कि जातीय गणना के विरुद्ध याचिका दायर करने वालों से भाजपा के संबंध की बात बिल्कुल भ्रामक है। राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि हम जिस मुद्दे का विधानसभा में समर्थन करें, उसी के विरोध में किसी को अदालत भेज दें। हम ऐसी दोमुंही राजनीति नहीं करते हैं। सुशील मोदी ने कहा कि जातीय गणना पर हाईकोर्ट में कमजोर पैरवी के कारण इस पर रोक लगी। बीजेपी नेता ने कहा कि जेडीयू इसका ठीकरा बीजेपी के सिर फोड़ना चाहती है।

सर्वदलीय बैठक बुलाये सरकार

सुशील मोदी ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर पटना हाईकोर्ट ने जो सवाल उठाएं हैं, उनका उत्तर देने के लिए सरकार को तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। सुशील मोदी ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़े तो विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर कानून बनाना चाहिए। सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर जातीय गणना का निर्णय होने के बाद सीएम नीतीश अकेले श्रेय लेने का मोह छोड़ कर सभी दलों को विश्वास में लिया होता तो ये हाल नहीं होता। उन्होंने कहा कि कोर्ट में कानूनी पक्ष रखने के साथ-साथ अगर अन्य पहलुओं पर चर्चा की गई होती, तो इस पर रोक की नौबत ही नहीं आती।

RELATED POSTS

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

जातीय सर्वे करना, जनगणना नहीं

सुशील मोदी ने कहा कि जातीय जनगणना कराने का निर्णय बीजेपी के सरकार में रहते हुआ था और इसके लिए विधान मंडल में दो बार प्रस्ताव पारित होने से लेकर प्रधानमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित रहने तक, हर स्तर पर पार्टी समर्थन में खड़ी रही।
बीजेपी नेता ने कहा कि जातीय सर्वे करना, जनगणना नहीं है। यह राज्यों का अधिकार है। बिहार से पहले कर्नाटक और तेलंगाना सरकार ऐसे सर्वे करा चुकी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण...

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल राज्यसभा के सांसद हैं। उससे पूर्व वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बीच में...

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कल बिहार आएंगे…….

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कल बिहार आएंगे…….

by UB India News
August 15, 2026
0

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को बिहार आएंगे। दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ...

पटना के नदवा महादलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट चौधरी,85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया ……….

पटना के नदवा महादलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट चौधरी,85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया ……….

by UB India News
August 15, 2026
0

पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर धनरुआ प्रखंड के नदवा गांव की महादलित बस्ती में इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह...

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

by UB India News
August 15, 2026
0

आने वाले दिनों में बिहार की राजधानी पटना देश की राजनीति और जनआंदोलनों का नया केंद्र बनने जा रही है।...

Next Post
यौन शोषण के मामले में अमेरिकी अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप को माना दोषी

यौन शोषण के मामले में अमेरिकी अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप को माना दोषी

कल नवीन पटनायक से तो आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेंगे सीएम नीतीश

कल नवीन पटनायक से तो आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेंगे सीएम नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend