ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संजय राउत एनसीपी में शामिल होंगे !

UB India News by UB India News
May 7, 2023
in खास खबर, महाराष्ट्र
0
संजय राउत एनसीपी में शामिल होंगे !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी विधायक नितेश राणे का बड़ा बयान सामने आया है. उनका दावा है कि 10 जून से पहले संजय राउत एनसीपी में शामिल होंगे. नितेश राणे ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीतिक में अगले कुछ दिनों में एक बड़ा भूकंप आने वाला है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 10 जून से पहले संजय राउत एनसीपी जॉइन करेंगे. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने सांप को दूध पिलाया है, राउत बालासाहेब ठाकरे के भी नहीं हो पाए तो उद्धव के क्या होंगे.

शरद पवार के एनसीपी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में काफी कुछ घटित हो रहा है। इसे लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। अब शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता संजय राउत ने शरद पवार के इस्तीफे को लेकर कहा है कि राजनीति में कुछ भी अचानक नहीं होता। बता दें कि शरद पवार ने हाल ही में अपनी आत्मकथा के विमोचन के अवसर पर एनसीपी अध्यक्ष का पद छोड़ने का एलान कर सभी को चौंका दिया था।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

‘सामना’ में लिखा संजय राउत ने
संजय राउत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट का एक कथन ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि ‘राजनीति में कुछ भी अचानक नहीं होता। अगर कुछ हो रहा है तो आप कह सकते हैं कि यह सबकुछ सुनियोजित था।’ गुरुवार को शिवसेना (उद्धव गुट) के मुखपत्र ‘सामना’ में लिखे एक लेख में संजय राउत ने लिखा कि शरद पवार के भतीजे और वरिष्ठ एनसीपी नेता अजित पवार का आखिरी उद्देश्य मुख्यमंत्री बनना है। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले की दिल्ली में अच्छी पकड़ है और वह संसद में भी अच्छी तरह काम कर रही हैं।

संगठन की ताकत परखना चाहते हैं पवार
सामना के संपादकीय में संजय राउत ने ये भी कहा है कि हो सकता है कि शरद पवार एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफे देकर पार्टी की संगठनात्मक क्षमता को परखना चाहते हैं। बता दें कि मीडिया में ऐसी खबरें चल रहीं थी कि अजित पवार भाजपा के साथ जा सकते हैं। हालांकि अजित पवार ने खुद भाजपा के साथ जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया था। हालांकि ऐसी खबरें आ रहीं थी कि शरद पवार दबाव में थे क्योंकि अजित पवार जल्दी में हैं। हालांकि अचानक इस्तीफे का एलान कर शरद पवार ने पार्टी पर अपनी पकड़ का सबूत दे दिया है। शरद पवार अजित पवार को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते और ऐसी संभावना है कि अजित पवार को जल्द ही बड़ी भूमिका दी जा सकती है।

नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की आज मुंबई में अहम बैठक हुई। हालांकि बैठक में शरद पवार की जगह नया अध्यक्ष नहीं चुना जा सका। कमेटी के सदस्य प्रफुल्ल पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कमेटी ने शरद पवार से अपील की है वह अपना कार्यकाल पूरा करें और फिलहाल उनकी जगह नया अध्यक्ष नहीं चुना जा सकता। शरद पवार ने भी गुरुवार को संकेत दिए थे कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं। पवार ने कहा कि जो पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वीकार्य होगा, वही फैसला किया जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
तबाही लाएगा साल का पहला साइक्लोन मोचा? बंगाल-ओडिशा अलर्ट पर

'मोचा' चक्रवात तेजी से आगे बढ़ रहा, बंगाल-ओडिशा में 9 मई तक देगा दस्तक

पहलवानों के समर्थन में खाप-किसानों का दिल्ली कूच

पहलवानों के समर्थन में खाप-किसानों का दिल्ली कूच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend