ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘सांप-सीढ़ी’ की चुनावी बिसात पर पीएम मोदी चलेंगे कौन सा ‘दांव’

UB India News by UB India News
April 30, 2023
in ब्लॉग
0
‘सांप-सीढ़ी’ की चुनावी बिसात पर पीएम मोदी चलेंगे कौन सा  ‘दांव’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) फिर से एक चुनावी राज्य के परिणाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरह झुका सकते हैं !!! खासकर जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections 2023) अभी तक तो एक कड़ा मुकाबला लग रहा है. इसके जवाब में सबसे पहले यह कहा जा सकता है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के ‘जहरीले सांप’ के उद्गार ने निश्चित तौर पर पीएम मोदी को सही समय पर गोला-बारूद दे दिया है. इसके साथ पीएम मोदी शनिवार से दक्षिणी राज्य कर्नाटक में भाजपा के राजनीतिक अभियान को और धार देने उतर रहे हैं. वह इस पूरे सप्ताहांत में कर्नाटक (Karnataka) में छह रैलियां और बेंगलुरु-मैसूर में दो बड़े रोड शो करेंगे. ऐसे में उनका चुनाव अभियान चार प्रमुख मुद्दों (Political Issues) पर आधारित होने की उम्मीद राजनीतिक पंडित लगा रहे हैं.

पीएम मोदी के चुनावी अभियान की रणनीति
बीजेपी के चुनावी रणनीतिक धुरंधरों के हवाले से सूत्रों का दावा है कि पीएम नरेंद्र मोदी पहले पहल उन्हें ‘जहरीले सांप’ जैसे नारों के लिए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलने वाले हैं. दूसरा बड़ा मसला रहेगा कांग्रेस का ‘मुफ्त रेवड़ियों’ वाला ‘मॉडल ऑफ इलेक्शन’. इन मुफ्त रेवड़ियों के अधूरे चुनावी वादों का अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में हश्र इस हमले को और तीखा बनाएगा. तीसरी संभावना हालिया वर्षों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के रूप में बड़ा हमला होगा. चौथा बड़ा मसला होगा कर्नाटक में 4 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण का समर्थन करने के रूप में कांग्रेस की ‘मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति’ को उजागर करना. इसे और मजबूती देने के लिए पीएम मोदी मुस्लिमों के आरक्षण से लिंगायत और वोक्कालिगा समुदाय को उनके हक और अधिकार से वंचित करने करने की कांग्रेस सोच पर राजनीतिक हमला बोलेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी की स्थायी चुनावी पिच मतदाताओं को उनके शासन के मॉडल में विश्वास करने और ‘डबल-इंजन विकास’ के लिए वोट करने को प्रेरित कर सकती है. वह इस बात पर जोर देंगे कि बीजेपी सरकार का ‘डबल इंजन मॉडल’ बुनियादी ढांचे और धन के साथ-साथ लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के महत्व को दर्शाता है.

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

कांग्रेस की सोच
इस तरह कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी स्थानीय मुद्दों के बजाय राष्ट्रीय मुद्दों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को भुनाने की उम्मीद कर रही है. इन दोनों ही बातों ने बीजेपी को लगातार दूसरी बार उत्तराखंड और त्रिपुरा जैसे चुनौतीपूर्ण राज्यों में जीत दिला इतिहास बदलने में मदद की थी. हालांकि कांग्रेस को लगता है कि दक्षिणी राज्य होने से कर्नाटक का मसला अलग है. कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकारों का मानना ​​है कि कर्नाटक की अवाम ने मुख्यमंत्री बीएस बोम्मई के ‘कमजोर शासन’ और राज्य में पार्टी के सबसे बड़े चेहरे बीएस येदियुरप्पा को सक्रिय राजनीति से बाहर करने के लिए भाजपा को वोट नहीं देने का मन बना लिया है.

क्या खड़गे की टिप्पणी का उल्टा असर होगा?
कांग्रेस को लगता है कि मल्लिकार्जुन खड़गे की ‘जहरीले सांप’ वाली टिप्पणी उसकी चुनावी संभावनाओं को प्रभावित नहीं करेगी. कांग्रेस नेता शिद्दत से मान रहे हैं कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव स्थानीय स्तर के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है. इसके अलावा कांग्रेस ने सत्ता में आने पर मतदाताओं को चार गारंटी देने का वादा किया गया है. इनमें प्रमुख रूप से प्रत्येक महिला को 1,500 रुपये प्रति माह और प्रत्येक स्नातक को 3,000 रुपये प्रति माह जैसे वादे शामिल हैं. हालांकि राज्य कांग्रेस हलकों में मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर कुछ बेचैनी प्रतीत हो रही है, जो बताती है कि खड़गे ने तुरंत ही अपने बयान पर अपने माफीनामे की पेशकश क्यों की. हालांकि पीएम मोदी की कांग्रेस को इस मसले छोड़ने की संभावना नहीं के बराबर ही है. उम्मीद की जा रही है कि वे इस टिप्पणी को गांधी परिवार और अपने प्रति कांग्रेस की लगातार नफरत के उदाहरण के रूप में पेश करेंगे. इसके लिए वह कांग्रेस नेताओं के ‘मौत का सौदागर’, ‘नीच आदमी’ और ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे बयानों की भी याद मतदाताओं को दिला सकते हैं. भाजपा के रणनीतिकारों को लगता है कि पीएम मोदी पर इस तरह के व्यक्तिगत हमले हमेशा कांग्रेस पर उल्टा असर डालते हैं और ऐसा कर्नाटक में भी हो सकता है. संभवतः इसीलिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अपनी रैलियों में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की ‘जहरीले सांप’ वाली टिप्पणी पर जोरदार हमला बोला था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

by UB India News
July 23, 2026
0

पिछले एक महीने में राष्ट्रीय राजनीति तथा संसद का समीकरण जिस तरह से बदला है उसकी कल्पना किसी को नहीं...

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

by UB India News
July 23, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना व प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा के बाद युवा वर्ग बेहद...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

Next Post
राहुल गांधी की याचिका पर आज गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका पर आज गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई

अगर आपलोग इस तरह से चिल्लाएंगे तो लोग दूसरी चीज समझ लेंगे…………..

अगर आपलोग इस तरह से चिल्लाएंगे तो लोग दूसरी चीज समझ लेंगे..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend