ADVERTISEMENT
Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मन की बात का सौवां संस्करण – जुड़ाव का अनूठा अंदाज

UB India News by UB India News
April 28, 2023
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर, ब्लॉग
0
मन की बात का सौवां संस्करण – जुड़ाव का अनूठा अंदाज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी शुरू से ही जनता से जुड़ने और उसके फीडबैक के साथ अपनी शासन प्रणाली को नित नूतन आयाम देते आए हैं। कुशल संवाद और जनता से सीधे जुड़ने की विलक्षण प्रतिभा की वजह से ही आज वो विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं की फेहरिस्त में सबसे ऊपर हैं। जिस तरीके से वो जनता के साथ सामाजिक‚ भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से जुड़ते हैं वो अद्भुत है। तभी वो सबके के दिलों पर राज करते हैं! उनके व्यक्तित्व में समाज के हर उम्र के लोगों से सहजता से ही जुड़ने और उन तक अपनी बात पहुंचाने की नैसर्गिक क्षमता है।

सन २०१४ में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद उन्होंने संवाद के लिए आधुनिक युग के कई तरीके अपनाए‚ लेकिन एक नायाब तरीका जो उन्होंने अपनाया‚ जिसे लेकर सारी दुनिया हैरत में पड़ गई थी‚ वो मासिक प्रसारित होने वाला कार्यक्रम ‘मन की बात’ है। आज हर तरह के द्वंद्व‚ भ्रामक विचार और भय निराधार साबित हो चुके हैं। अब करोड़ों श्रोता मासिक प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम का आगामी ३० अप्रैल को आकाशवाणी पर सौवें एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संवाद की इस नवीन और कलात्मक प्रणाली ने पिछले कुछ वर्षों में लोकप्रियता के सारे मानदंडों पीछे छोड़ दिए। जिस प्रकार १९९० के दशक में में रविवार को सुबह किस बेसब्री से रामायण और महाभारत सीरियल का इंतजार करते थे। आज उसी तरह का आकर्षण और दीवानापन लोगों में मन की बात कार्यक्रम के लिए देखा जा सकता है। आज हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह लाखों लोग इकट्ठा होकर अपने लोकप्रिय नेता की ज्ञानवर्धक‚ उत्साहवर्धक‚ प्रेरणादायक और रोमांचक बातें सुनने के लिए उत्सुक रहते हैं।

RELATED POSTS

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

यह अपने आप में ऐसा विषय अध्ययन बिंदु है‚ जिसका परीक्षण होना चाहिए। साथ ही सबको इससे सीख भी लेनी चाहिए। सबसे महkवपूर्ण बात यह है कि ये कोई एकल उवाच नहीं है। यह ऐसा संवाद सेतु है‚ जिसमें समाज के कई शूरवीर और धरती पुत्र जिन्हें उनकी वीरता या सहयोग का जीवन में यश नहीं मिला‚ या जिनके बारे में कोई आज भी नहीं जानता‚ उनके बारे में भी इस कार्यक्रम के माध्यम से लोग अपनी बोल चाल की भाषा में गौरव गाथा सुनते हैं। इस तरह अज्ञात नायकों की कहानियों को सुनने का रोमांच जनता को भाता है। इस तरह ये जो संवाद का माध्यम है वह‚ एक वास्तविक और कारगर प्रवाह लिये होता है‚ जिससे जनता तक स्पष्ट और प्रभावशाली ढंग से संदेश पहुंचा दिया जाता है। इस संवाद प्रणाली वार्ता हेतु‚ समाज के हर वर्ग के लिए पर्याप्त अवसर और स्थान होता है‚ फिर वो चाहे किसी भी वर्ग‚ उम्र‚ भाषा या संस्कृति का क्यूं न हो। दूसरी मजेदार बात और रोचक तथ्य इस कार्यक्रम का यह कि‚ ‘मन की बात’ सीधे दिल से निकली हुई बात होती है–यहां माननीय प्रधानमंत्री जी किसी तरह का कोई कथानक नहीं बोलते‚ बल्कि यहां जनता की आवाज स्वयं उनके दिल से निकलती है। यही सच्चे अर्थों में मन की बात है। अगर मैं इसे और सरल तथा मूलक तरह से कहने के लिए एक शब्द जोड़ दूं तो‚ यह दरअसल ‘देश के मन की बात’ है।

इससे प्रधानमंत्री जी और साधारण जनता के बीच एक गहरी आपसी समझ और साझा दृष्टिकोण स्थापित होता है। जनता की भावनाओं और उनकी अपेक्षाओं को असाधारण प्रतिभा रूप से पढ़ लेने की कला और कौशल ही उन्हें एक प्रखर वक्ता‚ नीति–नियंता और जनमानस का सर्वप्रिय नेता बनाती है। कालांतर में इस मुद्दे पर सामाजिक और जनमानस के स्तर पर एक आंदोलन सा चल पड़ा है। जो अब भी जारी है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने इस शून्य लागत वाले मीडिया माध्यम को सही दिशा देते हुए लोगों के बीच सामाजिक‚ सांस्कृतिक और विकास के मुद्दों को जन भागीदारी के लिए प्रेरित किया। साथ ही लोगों को इसके लिए जन संवेदना के स्तर पर भी अपनी बात रखी। मन की बात कार्यक्रम में‚ प्रायः उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान‚ दहेज प्रथा‚ महिला सशक्तिकरण‚ नशा मुक्ति‚ सामाजिक कार्य‚ संगीत‚ कला‚ संस्कृति‚ स्वरोजगार प्रशिक्षण‚ जल संरक्षण‚ अंगदान जैसे समाज के दूरगामी एवं व्यापक मुद्दों को उठाए। उन्होंने नागरिकों से जुड़े लगभग सभी पहलुओं पर अपनी बात रखते हुए लोगों को जागरूक बनाने का प्रयास किया है। उनके उद्बोधन में सदैव ही जन मानस और लोकहित से प्रेरित शब्द पाए जाते हैं।

इस कार्यक्रम की एक और विशेषता यह है कि‚ ये अराजनैतिक प्रकृति सा संवाद है। प्रधानमंत्री जी ने लोक हित की बातों को राजनीति से दूर ही रखा है। उनकी बातों के केंद्र बिंदु लोक सेवा और जनहित के मुद्दे ही रहे हैं। उन्होंने हमेशा अपनी कहानियों और उपमाओं में प्रेरणा‚ महत्वाकांक्षा और पुरु षार्थ के बीच सटीक सामंजस्य स्थापित किया है। अब तक जितने भी प्रसारण हुए हैं उनमें उस कहानी का नायक कोई साधारण व्यक्ति ही रहा है। कोई भी ऐसी सीधी–सादी बात से सकारात्मक और प्रेरणादायक कर्म के पाठ सीख सकता है। सबसे महत्वपूर्ण गुणवत्ता इस पहलू की है कि‚ वो समझते हैं कि देश निर्माण के पथ पर सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेवारी बनती है। वो चाहते हैं कि हर नागरिक एकल और संयुक्त सहयोग का भागीदार बने। किसी साधारण आदमी या नागरिक के जीवन की विभिन्न परिधियों में असाधारण सहयोग का उल्लेख वो सदैव करते हैं‚ साथ ही उसकी अहमियत को इंगित करने से वो कभी नहीं चूकते। आज इस कार्यक्रम के सौवें/शतकीय एपिसोड के अवसर पर मन की बात जैसे व्यापक संप्रेषण प्रयोग से हम दो विशेष बातें सीखनी चाहिए।

पहली बात तो यह कि अगर आपको सत्ता और राजनीतिक सफलता प्राप्त करनी है तो आपको जनता की भावनाओं का मर्म समझना होगा। दूसरी यह कि‚ संवाद का माध्यम उतना महत्व नहीं रखता जितना कि सारगर्भित बातों का होता है। आज मोदी जी दशकों पुरानी रेडियो परंपरा से भी संवाद स्थापित कर के देश की धड़कन बन चुके हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया के युग में जब रेडियो जैसा विधा दम तोड़़ती दिखाई दे रही थी‚ और तब जब प्रधानमंत्री जी ने संवाद और संप्रेषण के रेडियों को ही चुना। पांच साल के बच्चे से लेकर सौ साल के बूढ़े तक‚ हर उम्र के लोग मन की बात सुनने के लिए इंतजार करते हैं। इस उम्मीद के साथ कि उनके लोकप्रिय प्रधानमंत्री आज फिर अपनी बातों से सुनने वालों के दिल और दिमाग को स्पर्श करेंगे‚ अपने खास अंदाज से।

इंटरनेट और सोशल मीडिया के युग में जब रेडियो जैसा विधा दम तोड़़ती दिखाई दे रही थी‚ और तब जब प्रधानमंत्री जी ने संवाद और संप्रेषण के रेडियों को ही चुना। पांच साल के बच्चे से लेकर सौ साल के बूढ़े तक‚ हर उम्र के लोग मन की बात सुनने के लिए इंतजार करते हैं। इस उम्मीद के साथ कि उनके लोकप्रिय प्रधानमंत्री आज फिर अपनी बातों से सुनने वालों के दिल और दिमाग को स्पर्श करेंगे‚ अपने खास अंदाज से………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

by UB India News
August 15, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

by UB India News
August 15, 2026
0

देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पीएम मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया....

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

by UB India News
August 15, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित समारोह में राजस्थानी 'बंधेज' पगड़ी पहनी....

आजादी के जश्न में इस बार भी नहीं शामिल हुए खरगे-राहुल गांधी, क्या है वजह?

आजादी के जश्न में इस बार भी नहीं शामिल हुए खरगे-राहुल गांधी, क्या है वजह?

by UB India News
August 15, 2026
0

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने लगातार दूसरे साल लाल किले पर सेलीब्रेट किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस...

आजादी मिली है, इसे सुरक्षित रखना जरूरी… स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत का संदेश

आजादी मिली है, इसे सुरक्षित रखना जरूरी… स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत का संदेश

by UB India News
August 15, 2026
0

पूरा देश आज आजादी का जश्न मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

Next Post
रिहाई की सियासत …………

रिहाई की सियासत ............

जब तक गिरफ्तार नहीं होंगे बृजभूषण तब तक जारी रहेगा धरना

जब तक गिरफ्तार नहीं होंगे बृजभूषण तब तक जारी रहेगा धरना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend