ADVERTISEMENT
Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नाज-ए-बे-तकल्लुफ मेरे तेरे दरमियां, दूरियां सारी मिटा दीं मगर फासला रहने दिया…………..

UB India News by UB India News
April 26, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
नाज-ए-बे-तकल्लुफ मेरे तेरे दरमियां, दूरियां सारी मिटा दीं मगर फासला रहने दिया…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक शेर है ‘एक नाज-ए-बे-तकल्लुफ मेरे तेरे दरमियां, दूरियां सारी मिटा दीं… मगर फासला रहने दिया’। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा फिलहाल इस शेर के मर्म को और कोई नहीं समझ सकता। नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मोदी विरोधी फ्रंट खड़ा करने के लिए ताबड़तोड़ सियासी दौरे कर रहे हैं। वो राहुल गांधी से लेकर लेफ्ट के नेताओं, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से उनके गढ़ में जाकर मुलाकात कर चुके हैं। नीतीश को ये उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव 2024 में अगर बीजेपी विरोधी पार्टियां एक छत के नीचे आ जाएं तो उनका मकसद पूरा हो सकता है। लेकिन उनकी राह के रोड़े तो पड़ोसी उत्तर प्रदेश में ही बिछे पड़े हैं।

नीतीश की विपक्षी एकता में यूपी ही सबसे बड़ा रोड़ा
ये हम यूं ही नहीं कह रहे। नीतीश की विपक्षी एकता में यूपी सबसे बड़ा रोड़ा है। कहा भी जाता है कि ‘दिल्ली’ का रास्ता यूपी से ही होकर जाता है। नीतीश अखिलेश से मुलाकात तो कर आए लेकिन वो वहां बाकी पार्टियों को एक छत के नीचे कैसे ला पाएंगे, यही बड़ा सवाल है। यूपी में छोटी-बड़ी पार्टियों को मिला दें तो कुछ पार्टियां कांग्रेस विरोधी नींव पर टिकी हैं तो कुछ में आपस में ही तालमेल नहीं है।
अगर आप राजधानी पटना जिले से जुड़ी ताजा और गुणवत्तापूर्ण खबरें अपने वाट्सऐप पर पढ़ना चाहते हैं तो कृपया यहां क्लिक करें।

RELATED POSTS

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

नीतीश के प्लान ‘MAC’ पर ही दिख रहा पहला सियासी ग्रहण
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस… ये तीन वो दल हैं, जिनको लोकसभा चुनाव में एक छत के नीचे लाना सबसे बड़ी चुनौती होगी। ऐसा इसलिए कि अगर तीनों पार्टियों की चुनावी दोस्ती का इतिहास देखें तो यहां नीतीश के प्लान ‘MAC’ यानी मायावती, अखिलेश यादव और कांग्रेस पर ग्रहण लगता दिख रहा है। थोड़ा पीछे जाएं तो ये साफ समझा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के रिश्तों में खटास घुली रही है। कई बार इसे दूर करने की कोशिश में तीनों दल कभी-कभी एक दूसरे के साथ आए, लेकिन नतीजे उम्मीद के उलट निकले। इन दो ताजा उदाहरणों से यहां समझिए कैसे…

पहला उदाहरण 2017- ये वो साल था जब समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया था। तब राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने जुगलबंदी की और उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव साथ लड़ा। लेकिन नतीजे में समाजवादी पार्टी को 47 और कांग्रेस 6 सीटों पर सिमट गई। आखिर में 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल और अखिलेश एक दूसरे से दूर हो गए।

दूसरा उदाहरण 2019- इस साल हुए लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बुआ और बबुआ यानि अखिलेश यादव और मायावती ने ऐतिहासिक गठबंधन किया। वो गठबंधन जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा तक नहीं था। लेकिन नतीजा… समाजवादी पार्टी को पांच और बहुजन समाज पार्टी को 10 सीटें मिलीं। तब मायावती ने अखिलेश पर इल्जाम लगाया कि उन्होंने अपने वोट समाजवादी पार्टी को ट्रांसफर करा दिए लेकिन अखिलेश ऐसा नहीं कर पाए।

आगे की तस्वीर कैसी हो सकती है?
अब सवाल ये कि नीतीश के लिए आगे की तस्वीर कैसी हो सकती है। ऊपर के दो उदाहरणों को देखें तो MAC यानि मायावती, अखिलेश और कांग्रेस का एक छत के नीचे आना मुश्किल दिख रहा है। नीतीश बाकी राज्यों की बात बाद में करें, पहले तो यूपी के ही इस सियासी तिलिस्म का समीकरण बदलना फिलहाल उनके लिए एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि अकेले अखिलेश के दम पर नीतीश की विपक्षी एकता कम से कम यूपी में तो अधूरी ही रह जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण...

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल राज्यसभा के सांसद हैं। उससे पूर्व वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बीच में...

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कल बिहार आएंगे…….

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कल बिहार आएंगे…….

by UB India News
August 15, 2026
0

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को बिहार आएंगे। दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ...

पटना के नदवा महादलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट चौधरी,85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया ……….

पटना के नदवा महादलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट चौधरी,85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया ……….

by UB India News
August 15, 2026
0

पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर धनरुआ प्रखंड के नदवा गांव की महादलित बस्ती में इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह...

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

by UB India News
August 15, 2026
0

आने वाले दिनों में बिहार की राजधानी पटना देश की राजनीति और जनआंदोलनों का नया केंद्र बनने जा रही है।...

Next Post
रिहाई में राजनीती ! …………..

रिहाई में राजनीती ! ..............

ई-श्रम कार्ड धारकों पर फिर मेहरबान हुई सरकार……

ई-श्रम कार्ड धारकों पर फिर मेहरबान हुई सरकार......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend