ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सूरज की तपिश से जल रहा पूरा बिहार , कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट…….

UB India News by UB India News
April 20, 2023
in खास खबर, स्वास्थ
0
सूरज की तपिश से जल रहा पूरा बिहार , कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के 20 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें दो जिलों में सीवियर हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। राजधानी पटना का भी अधिकतम तापमान बुधवार को 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म जिला शेखपुरा रहा। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को लगातार तीसरे दिन राज्य के 6 जगहों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। राजधानी पटना हो या शेखपुरा या फिर सूबे का कोई और इलाका, भीषण गर्मी (Bihar Heatwave Alert) से हर जगह बुरा हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन तक गर्मी से राहत के आसार भी नहीं हैं। लगातार चढ़ते पारे और गर्मी को देखते हुए मुजफ्फरपुर में जिला प्रशासन ने तीन दिनों के लिए प्राथमिक स्कूलों को बंद (Muzaffarpur School Closed) कर दिया है। पटना में स्कूल की टाइमिंग सुबह 10.45 कर दी गई है। गया में भी 10.30 तक ही कक्षाएं हो रही हैं। इस बीच तपती गर्मी के मद्देनजर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने हाईलेवल मीटिंग की। जिसमें अधिकारियों को खास निर्देश जारी किए।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

सीएम नीतीश का अफसरों को खास निर्देश

बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक की। इसमें मौसम के कुप्रभावों से निपटने के लिए व्यापक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। नीतीश कुमार ने अधिकारियों से राज्य में संभावित सूखे और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी रखने को भी कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस साल गर्मी ज्यादा है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की तैयारी रखें और लोगों को सचेत करें।

2 जिलों में सीवियर हीट वेव और 18 जिलों में हीट वेव

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी राज्य भर में लू जैसी परिस्थितियां बनी रहेगी। विभाग ने शेखपुरा और खगड़िया में सीवियर हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 18 जिलों में राजधानी पटना, सुपौल, बांका, जमुई, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, नालंदा, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद कैमूर और बक्सर में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

गर्मी के हालात इसकदर गंभीर हैं कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मोतिहारी, सीतामढ़ी, बेगूसराय, खगड़िया और बांका में दो दिन के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। राजधानी पटना के अलावा पूर्णिया, अररिया, शेखपुरा, जमुई भी लू की चपेट में हैं। इसके अलावा भोजपुर, वैशाली, कटिहार, नवादा, नालंदा, समस्तीपुर और सहरसा में भी अगले दो दिनों के लिए लू के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

कहां-कहां बदली स्कूल टाइमिंग

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही। ऐसे में पटना जिला प्रशासन ने मंगलवार को जारी एक आदेश में सभी स्कूल प्रबंधन को शैक्षणिक गतिविधियों को सुबह 10.45 बजे तक पूरी करने का निर्देश दिया। नवादा जिला प्रशासन ने बुधवार को जारी एक आदेश में सभी स्कूल प्रबंधन को शैक्षणिक गतिविधियों के समय को सुबह 6.30 से 10.30 बजे तक करने का निर्देश दिया। गया में भी स्कूल 10.30 बजे तक चलेगा।

मुजफ्फरपुर में 5वीं तक के स्कूल बंद

मुजफ्फरपुर में जिला प्रशासन ने बुधवार को पांचवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को भीषण गर्मी के कारण 20 अप्रैल से बंद रखने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग ने जिले में 20 से 22 अप्रैल के बीच तेज लू और ज्यादा तापमान का अनुमान जताया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई जिलों में लू और सूखे की स्थिति का विश्लेषण करने के लिए अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। सीएम ने सभी जिलों के अधिकारियों को लू के मद्देनजर विस्तृत तैयारी करने का निर्देश दिया। झारखंड में भी अधिकतम तापमान 39 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

26 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार

बुधवार को 25 जिलों में 40 डिग्री के पार तापमान दर्ज किया गया है। इसमें शेखपुरा 43.6 डिग्री, पटना 43.5 डिग्री, गया 43.2 डिग्री, भागलपुर 42.2 डिग्री, पूर्णिया 40.6 डिग्री, पश्चिमी चंपारण 42.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर 40 डिग्री, सारण 41.6 डिग्री, दरभंगा 41.2 डिग्री,भागलपुर 42.8 डिग्री, रोहतास 43.2 डिग्री, पूर्वी चंपारण 42 डिग्री, जमुई 42.9 डिग्री, भोजपुर 42.6 डिग्री, वैशाली 42.8 डिग्री, सीतामढ़ी 42.5 डिग्री, औरंगाबाद 42.4 डिग्री, खगड़िया और बांका 43.2 डिग्री, कटिहार 40.3 डिग्री, नवादा 43.2 डिग्री, नालंदा 42.8 डिग्री, सीवान 43 डिग्री, समस्तीपुर 40.8 और सहरसा 40.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

लू से बचने के लिए क्या करें

स्थानीय मौसम संबंधी खबरों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़ें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं- भले ही प्यास न लगी हो। ओआरएस (ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी ( चावल का मांड ) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें।

हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें। नंगे पांव बाहर न जाएं। गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखें। काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम लें, पेड़ या छाया में ही आसरा लें।

इन जिलों में 21-22 अप्रैल को मिल सकती है राहत

मौसम विभाग ने 21 अप्रैल को पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। दूसरी तरफ 22 अप्रैल को पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
आज है वैशाख अमावस्या और सूर्य ग्रहण

आज है वैशाख अमावस्या और सूर्य ग्रहण

राहुल गांधी को बड़ा झटका, मोदी सरनेम केस में सूरत सेशंस कोर्ट से नहीं मिली राहत

राहुल गांधी को बड़ा झटका, मोदी सरनेम केस में सूरत सेशंस कोर्ट से नहीं मिली राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend