ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विकसित भारत की संकल्प से सिद्धि के लिए युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को सही अवसर देने के लिए हमप्रतिबद्ध है

UB India News by UB India News
April 14, 2023
in केंद्रीय राजनीती, कैरियर
0
विकसित भारत की संकल्प से सिद्धि के लिए युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को सही अवसर देने के लिए हमप्रतिबद्ध है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 71,000 कर्मियों को नई भर्तियों के नियुक्ति पत्र बांटे। पीएम ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए इस दौरान कर्मियों को संबोधित भी किया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत की संकल्प से सिद्धि के लिए हमारी सरकार युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को सही अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उभरता सितारा बन रहा भारत
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। पीएम ने कहा कि पूरी दुनिया कोविड के बाद मंदी से जूझ रही है, ज्यादातर देशों की अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है, इसके बावजूद दुनिया भारत को एक उभरते सितारे के रूप में देख रही है।

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

प्रधानमंत्री ने कहा कि Employment Generation का एक और पक्ष है और वो है Infrastructure Projects में सरकार द्वारा किया गया निवेश। जब सरकार Capital Expenditure पर खर्च करती है तो बड़े पैमाने पर रोड, रेलवे, पोर्ट… बहुत सी चीजें तैयार हो जाती हैं।

हमारी सरकार के दौरान बीते 8-9 वर्षों में Capital Expenditure में 4 गुना की वृद्धि हुई है। इससे रोजगार के नए अवसर और लोगों की आय… दोनों में वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में दशकों तक यह अप्रोच भी हावी रही कि Defense Equipment केवल आयात किए जा सकते हैं, बाहर से ही लाए जा सकते हैं। हम अपने देश के निर्माताओं पर उतना भरोसा नहीं करते थे। हमारी सरकार ने इस अप्रोच को भी बदला। हमारी सेना ने 300 से ज्यादा ऐसे साजो-सामान और हथियारों की लिस्ट तैयार की है, जो अब भारत में ही बनाये जाएंगे और भारत की इंडस्ट्री से ही खरीदे जाएंगे।

भारत की टॉय इंडस्ट्री का उदहारण आपके सामने है। दशकों तक भारतीय बच्चे विदेशों से इम्पोर्ट किए खिलौने से ही खेलते रहे। न तो उनकी क्वालिटी अच्छी थी और ना ही वो भारतीय बच्चों को ध्यान में रखकर बनाये जाते थे।

हमने आयात होने वाले खिलौने के लिए क्वालिटी पैरामीटर तय किए और अपनी स्वदेशी इंडस्ट्री को बढ़ावा देना शुरू किया। 3-4 वर्ष में ही टॉय इंडस्ट्री का कायाकल्प हो गया और रोजगार के अनेकों नए अवसर तैयार हुए।

आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की सोच और अप्रोच केवल स्वदेशी अपनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ से कहीं ज्यादा है। यह सीमित दायरे वाला मामला नहीं है।

‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ गांव से लेकर शहरों तक, भारत में रोजगार के करोड़ों अवसर पैदा करने वाला अभियान है।

आज भारत दुनिया की सबसे तेज रफ़्तार से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। पूरी दुनिया कोविड के बाद मंदी से जूझ रही है, ज्यादातर देशों की अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है… बावजूद इसके दुनिया भारत को एक Bright Spot के रूप में देख रही है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टार्टअप ने 40 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष जॉब क्रिएट की हैं। इसी प्रकार से ड्रोन सेक्टर भी है। वहीं, बीते 8-9 सालों में देश के स्पोर्ट्स सेक्टर का भी कायाकल्प हो गया है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

क्या सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे?

बिहार सरकार ने युवाओं के लिए 1.72 लाख पदों पर सरकारी नौकरी का रखा लक्ष्य ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहेल ने शुक्रवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

Next Post
जलियांवाला बाग नरसंहार की 104वीं बरसी, भारत की स्वतंत्रता के इतिहास का वह दिन जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता…

जलियांवाला बाग नरसंहार की 104वीं बरसी, भारत की स्वतंत्रता के इतिहास का वह दिन जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता...

बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग,चार जवान शहीद ,आतंकी ऐंगल होने से इनकार

24 घंटे बाद भी नहीं लगा चार आर्मी जवानों के कातिलों का सुराग, सर्च अभियान जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend