ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी की सियासी गाड़ी इलेक्शन मोड के टॉप गेयर में……………

UB India News by UB India News
April 12, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
हम कौशल जैसे क्षेत्रों में जितना अव्वल होंगे हमें उतनी सफलता मिलेगी: PM मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में 2024 के आम चुनावों में अब करीब एक साल का वक्त बचा है. पीएम मोदी ने भी अपनी सियासी गाड़ी को इलेक्शन मोड के टॉप गेयर में डाल दिया है. ऐसे में अगले कुछ महीनों के दौरान मोदी जहां कर्नाटक से लेकर एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान के चुनावी मैदान में दौरे-रैलियां करते नजर आएंगे. वहीं उनकी अहम अंतरराष्ट्रीय बैठकों और यात्राओं का कैलेंडर भी पैक हो चुका है. अगले पांच महीनों में ही पीएम को आधा दर्जन से अधिक देशों का दौरा करना है.

पीएम मोदी के बड़े विदेश दौरों के सिलसिले की शुरुआत मई 2023 से होगी. मोदी अगले माह तीन देशों के दौरे पर जाएंगे. पीएम को जहां जापान के हिरोशिमा में जी-7 शिखर बैठक और ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में क्वाड शिखर बैठक में शरीक होना है. वहीं मोदी प्रशांत महासागर के द्वीप देश पापुआ न्यूगिनी का भी दौरा इसी कड़ी में करेंगे.

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

जापान के हिरोशिमा में जी7 शिखर बैठक में शरीक होंगे पीएम

प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक पीएम 20-21 मई को जापान के हिरोशिमा में जी7 शिखर बैठक में शरीक होंगे. संकेत है कि इस बैठक के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलादिमीर जेलेंस्की भी पहुंचेंगे. इस बैठक के हाशिए पर पीएम मोदी से भी जेलेंस्की की मुलाकात मुमकिन है. हिरोशिमा में जी7 शिखर बैठक में शिरकत के बाद पीएम मोदी 22 मई को प्रशांत महासागर के द्वीप देश पापुआ न्यूगिनी पहुंचेंगे. पापुआ न्यूगिनी में प्रशांत महासागर के द्वीप देशों के नेताओं और पीएम मोदी के बीच FIPIC की बैठक होनी है.

पीएम मोदी के अहम पापुआ न्यूगिनी दौरे और प्रशांत क्षेत्र में क्वाड की सक्रियता से हड़बड़ाए चीन ने भी अपने विदेश राज्य मंत्री मा झाउशू को फिजी भेजने का ऐलान किया है. ध्यान रहे कि बीते कुछ दिनों में चीन के खिलाफ प्रशांत क्षेत्र के द्वीप देशों में असहमति और विरोध के कई सुर उठे हैं. द्वीप देश माइक्रोनेशिया के राष्ट्रपति रहे डेविड पानुएलो ने तो आरोप लगाया कि उनके ताइवान और फिजी के दौरों पर चीनी जासूस उनका पीछा करते रहे. चीन के साथ पुलिस सहयोग समझौता रद्द कर चुकी फिजी की सरकार ने इन आरोपों की जांच करने की बात कही है.

पीएम 23 मई को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी पहुंचेंगे

पापुआ न्यूगिनी के बाद पीएम 23 मई को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी पहुंचेंगे. सिडनी में 23 मई को जहां पीएम मोदी के बड़े कम्यूनिटी इवेंट को संबोधित करेंगे. वहीं अगले दिन क्वाड (भारत-ऑस्ट्रेलिया-जापान-अमेरिका) के नेताओं की अहम शिखर बैठक होगी. क्वाड की इस अहम बैठक के हाशिए पर पीएम मोदी की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी होगी.

मई में हिंद-प्रशांत क्षेत्र का दौरा करने के बाद पीएम को जून 2023 में अमेरिका जाना है. माना जा रहा है कि अमेरिका के राजकीय मेहमान बनकर जा रहे मोदी न्यूयॉर्क में विश्व योग दिवस कार्यक्रम की अगुवाई करने के साथ ही शिकागो में एक बड़े कम्यूनिटी कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे. साथ ही तैयारियां इस बीच पीएम मोदी के फ्रांस दौरे को लेकर भी चल रही हैं.

पाक पीएम शहबाज शरीफ आ सकते हैं भारत

जुलाई 2023 में पीएम मोदी को शंघाई सहयोग संगठन के शिखर बैठक की मेजबानी करनी है. सब कुछ ठीक चला तो इस बैठक के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी भारत आएंगे. हालांकि अभी तक इस बैठक के विस्तृत कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया गया है. कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जैसी किसी स्थिति में यह बैठक वर्चुअल भी हो सकती है.

हालांकि शिखर बैठक से पहले SCO देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों की बैठक भारत में होनी है. SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक 27 अप्रैल को होनी है जिसके लिए चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है. हालांकि उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक अभी तक दोनों ही देशों की तरफ से बैठक में शिरकत को लेकर कोई आधिकारिक जवाब नहीं प्राप्त हुआ है. इतना ही नहीं 4 मई को गोवा में SCO देशों के विदेश मंत्रियों की भी बैठक होनी है जिसके लिए चीन और पाक के विदेश मंत्रियों को भी आना है.

भारत की जमीन पर अगर जुलाई में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई तो भी अगस्त 2023 में दोनों नेता दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर बैठक के लिए एक साथ होंगे. इस बैठक के लिए रूसी राष्ट्रपति को भी दक्षिण अफ्रीका के डर्बन पहुंचना है. अगस्त 2023 में आजादी के अमृतकाल का एक साल पूरा होने का जश्न मनाने के साथ ही सितंबर में भारत अब तक के सबसे बड़े राजनयिक कार्यक्रम की मेजबानी करता नजर आएगा. पीएम मोदी भारत की अगुवाई में 9-10 सितंबर को होने वाली जी20 शिखर बैठक की मेजबानी करते नजर आएंगे. यह भारत की मेजबानी में हो रहा अंतरराष्ट्रीय राजनीति का सबसे बड़ा आयोजन है.

नई दिल्ली में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां और बैठकों का दौर पहले ही चल रही है. इस बैठक में जहां अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को भारत आना है तो वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी आमंत्रित किया गया है. अगर दोनों नेता भारत आते हैं तो रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों नेता एक जगह मौजूद होंगे. जानकारों का मानना है कि यह भारत की अहमियत और पीएम मोदी के रुतबे का ही वजन है कि वो दोनों नेताओं को साथ बैठा सकते हैं.

साथ ही सूत्रों की मानें तो आम चुनावों से पहले अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का बड़ा तड़का 26 जनवरी 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह में भी लग सकता है. इस बात की संभावनाएं खंगाली जा रही हैं कि गणतंत्र दिवस समारोह के मंच से क्वाड देशों के प्रमुख एक साथ सलामी लेते नजर आएं. हालांकि अभी यह प्रस्ताव मसौदे के स्तर पर ही है. लेकिन 10 आसियान देशों के प्रमुखों को एक साथ 2018 के गणतंत्र दिवस समारोह के मंच तक लाने वाले पीएम मोदी के लिए क्वाड देशों के नेताओं को लाना नामुमकिन भी नहीं है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
केरल में बीजेपी सत्ता पाने के सपने को अनिल कर सकते है पूरी ?

केरल में बीजेपी सत्ता पाने के सपने को अनिल कर सकते है पूरी ?

सरकार की नीति मे झुकने की गुंजाइश नहीं है…………

सरकार की नीति मे झुकने की गुंजाइश नहीं है............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend