ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा ने दक्षिण विस्तार के लिए शुरू किया धुआंधार प्रचार, आंध्र प्रदेश के किरण की एंट्री से होगा लाभ?

UB India News by UB India News
April 9, 2023
in Lokshbha2024, संपादकीय
0
भाजपा ने दक्षिण विस्तार के लिए शुरू किया धुआंधार प्रचार, आंध्र प्रदेश के किरण की एंट्री से होगा लाभ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के दौरे पर हैं। प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी सौगात लेकर आए हैं। बता दें, इसी साल तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके मद्देनजर पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश के बीजेपी नेताओें का मानना है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से उनका मनोबल बढ़ेगा। दरअसल, बीजेपी दक्षिण भारत में अपने विस्तार को लेकर काफी तैयारी में है। इसके चलते बीजेपी नेताओं का साउथ में आना-जाना काफी बढ़ गया है। अपनी विस्तार नीति के तहत बीजेपी विपक्ष पर काफी हमलावर है और वहां के स्थानीय मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन भी कर रही है।

तेलंगाना सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही BJP

इन दिनों तेलंगाना में राज्य लोक सेवा आयोग के पेपर लीक होने का मामला काफी गरम है। वहीं दिल्ली शराब नीति घोटाला के सिलसिले में ईडी (ED) द्वारा सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता से पूछताछ के मामले को लेकर बीजेपी तेलंगाना सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है। पेपर लीक मामले में भी बीजेपी ने केसीआर के बेटे और मंत्री के. टी. रामाराव पर संलिप्तता का आरोप लगाया है।

RELATED POSTS

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

सिंधु जल संधि विवाद दक्षिण एशिया के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों में बदलता दिखाई दे रहा है !………………

पीएम मोदी ने कही बड़ी बात

राज्य में घटित हुए इन सब मामलों को बीजेपी ने बड़ा मुद्दा बनाया है। उधर 28 मार्च को पीएम मोदी ने दिल्ली में एक पार्टी आवासीय परिसर का उद्धाटन करते हुए कहा था कि ‘दक्षिण में हम हमेशा कर्नाटक और तेलंगाना में मजबूत रहे हैं। लोगों को अब केवल एक पार्टी भाजपा पर भरोसा है। आंध्र प्रदेश के लोग भी हमारी तरफ देख रहे हैं।’

तेलंगाना में बीजेपी का इन चुनावों में रहा अच्छा प्रदर्शन

दरअसल, तेलंगाना के पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। पार्टी को 7.1 फीसदी वोट शेयर के साथ महज एक सीट से संतोष करना पड़ा था। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन में सुधार हुआ और पार्टी को राज्य की कुल 17 लोकसभा सीटों में से 4 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं साल 2020 में ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव हुए। इस चुनाव में बीजेपी 35.56 फीसदी वोट पाने में सफल रही।

किरण कुमार रेड्डी से BJP को होगा फायदा?

वहीं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस का हाथ छोड़ते हुए अब बीजेपी का दामन थाम लिया है। रेड्डी ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला ऐसे समय पर किया है, जब राज्य में विधानसभा चुनाव होने में महज एक साल का वक्त बचा है। फिलहाल राज्य में YSR कांग्रेस पार्टी के मुखिया जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री हैं। माना जा रहा है कि दक्षिण भारत राज्यों के विस्तार की कोशिशों में जुटी बीजेपी को किरण कुमार रेड्डी की एंट्री से काफी फायदा हो सकता है।

चंद्रबाबू नायडू बीजेपी से मिलाएंगे हाथ?

वहीं चर्चा ये भी है कि बीजेपी और तेलगु देशम पार्टी (TDP) गठबंधन कर सकते हैं। दरअसल, अभी हाल ही में पोर्ट ब्लेयर के नगर परिषद चुनाव में बीजेपी-टीडीपी गठबंधन ने एस सेल्वी को चेयरमैन पद के लिए संयुक्त उम्मीदवार बनाया था। एस सेल्वी ने इस चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी। इस गठबंधन की जीत के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई कि अब दोनों पार्टियां आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

सिंधु जल संधि विवाद दक्षिण एशिया के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों में बदलता दिखाई दे रहा है !………………

सिंधु जल संधि विवाद दक्षिण एशिया के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों में बदलता दिखाई दे रहा है !………………

by UB India News
July 3, 2026
0

दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

अयोध्याजी के राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी – इस्तीफों से यह दाग धुलेगा !…………………….

by UB India News
June 30, 2026
0

अयोध्याजी के राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी हुई है, इसमें तो अब कोई संदेह नहीं है। इस मामले में...

BJP की बैठक: राज्यसभा चुनाव, संगठन विस्तार पर मंथन………………….

मोदी सरकार की प्राथमिकता में वंचित वर्ग…..

by UB India News
June 27, 2026
0

भारत की शासन व्यवस्था से परिचित लोग यह कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी सक्षम नेतृत्वकर्ता...

शेयर बाजार में ‘AI’ का महायुद्ध: एंथ्रोपिक और ओपनएआई के मेगा आईपीओ से कैसे बदलेगी दुनिया?

तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए

by UB India News
June 27, 2026
0

पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों व्यावसायिक नेतृत्वकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान, मैंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर उनके विचारों...

Next Post
पायलट की ड्रेस में द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई जेट से भरी उड़ान

पायलट की ड्रेस में द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई जेट से भरी उड़ान

CNG में 8 और PNG में 5 रुपए की कटौती

CNG में 8 और PNG में 5 रुपए की कटौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend