ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और विकास के लिए जरूरी हैं साफ़ पानी ………

UB India News by UB India News
April 8, 2023
in खास खबर, रोग उपचार, स्वास्थ
0
शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और विकास के लिए जरूरी हैं साफ़ पानी ………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कहावत है‚ ‘हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती’। यह बात हर उस चीज के लिए लागू होती है जिसे हम सोना समझ लेते हैं। फिर वो चाहे आर–ओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) से निकलने वाला चमचमाता पानी ही क्यों न हो। क्या आर–ओ का पानी जितना साफ बताया जाता है उतना ही गुणकारी भी होता हैॽ क्या आर–ओ के पानी में वे सभी जरूरी तत्व होते हैं‚ जो हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और विकास के लिए जरूरी हैंॽ

अक्सर देखा गया है कि दूषित पानी से गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए और पानी को पीने योग्य बनाने के लिए आर–ओ व अन्य तरह के कई उपकरण बाजार में लाए गए। इन उपकरणों को बनाने वाली कंपनियों के दावे हैं कि उनके उपकरण सर्वश्रेष्ठ हैं। वे दूषित पानी से सभी कीटाणु निकाल कर उन्हें पीने योग्य व स्वच्छ बना देते हैं‚ परंतु यहां सवाल उठता है कि क्या कीटाणुओं के साथ–साथ आर–ओ जैसे ये आधुनिक उपकरण पानी में से जरूरी खनिज भी निकाल देते हैंॽ यदि इसका उत्तर हां है तो क्या हमें बिना जरूरी मिनरल वाला पानी पीना चाहिएॽ विश्व स्वास्थ्य संगठन और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड के तय मानकों के अनुसार आर–ओ व अन्य तकनीकों से शुद्ध किए जाने वाले पानी को उसमें मौजूद टोटल डिजाल्वड सॉलिड्स या टीडीएस की मात्रा से स्वच्छ या पीने योग्य कहा जा सकता है। मानव शरीर अधिकतम ५०० पार्ट्स प्रति मिलियन (पीपीएम) टीडीएस सहन कर सकता है। यदि यह स्तर १००० पीपीएम हो जाता है‚ तो शरीर के लिए नुकसानदेह हैं। फिलहाल आरओ से साफ हुए पानी में १८ से २५ पार्ट्स पीपीएम टीडीएस पाए जाते हैं जो काफी कम है। इसे स्वच्छ पानी तो कह सकते हैं‚ परंतु सेहतमंद नहीं है। १०० से १५० मिलीग्राम/लीटर टीडीएस लेवल के पानी को ही पीने के लिए सही बताया गया है। टीडीएस लेवल ३०० मिलीग्राम/लीटर से अधिक वाला पानी स्वाद व सेहत के लिए खराब होता है। जब हमने सोशल मीडिया पर आर–ओ के पानी संबंधित मिलने वाली विभिन्न जानकारियों को देखा तो सोचा कि क्यों न इसकी जांच स्वयं ही कर ली जाए। तब हमने मापक की मदद से अपने घर व कार्यालय में अलग–अलग स्रोतों के पानी की जांच की। आर–ओ से निकलने वाले पानी की टीडीएस मात्रा २० से २५ के बीच पाई गई। जल बोर्ड द्वारा सप्लाई किए जाने वाले पानी की टीडीएस मात्रा १००–११० के बीच पाई गई। वहीं जल बोर्ड के पानी को मिट्टी के घड़े में ८ घंटे से अधिक रखने के बाद उस पानी की टीडीएस मात्रा १२५–१३० के बीच आई। इसका मतलब यह हुआ कि दिल्ली जैसे शहर में जल बोर्ड द्वारा सप्लाई किए जाने वाले पानी की गुणवत्ता काफी अच्छी है‚ परंतु जब अपने ही कार्यालय के एक सह–कर्मी के घर के पानी के सैंपल को जांच गया तो वहां आर–ओ का आंकड़ा तो नहीं बदला पर जल बोर्ड का आंकड़ा काफी अधिक पाया गया‚ ५०० से ऊपर। ऐसे इलाकों में जब तक सही टीडीएस का पानी उपलब्ध न हो तब तक मजबूरी में आर–ओ का ही पानी पीना चाहिए। पानी में टीडीएस १०० मिलीग्राम से कम हो तो उसमें चीजें तेजी से घुल सकती हैं। प्लास्टिक की बोतल में बंद पानी में कम टीडीएस हो तो उसमें प्लास्टिक के कण घुलने का खतरा भी होता है। ऐसा पानी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसा भी देखा गया है कि कई आर–ओ बनाने वाली कंपनियां पानी को मीठा करने के लिए उसका टीडीएस घटा देती हैं। ६५ से ९५ टीडीएस होने पर पानी मीठा तो जरूर हो जाता है‚ लेकिन उसमें से कई जरूरी मिनरल्स भी निकल जाते हैं। आर–ओ पानी में से जहां एक ओर बुरे मिनरल जैसे लेड (सीसा)‚ आर्सेनिक‚ मरकरी आदि को निकाल देता है वहीं अच्छे मिनरल यानी कैल्शियम‚ मैग्नीशियम आदि को भी निकाल देता है। इस कारण आर–ओ के पानी के लगातार उपयोग से आवश्यक मिनरल हमारे शरीर को नहीं मिल पाते और इनकी शरीर में कमी हो सकती है।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

एक शोध के अनुसार‚ अगर नियमित रूप से आर–ओ का पानी पीया जाता है तो इसका बुरा प्रभाव हमारे पाचन तंत्र पर भी पड़ता है। इसके साथ ही यदि लम्बे समय तक आर–ओ के पानी को पीया जाए तो उससे ह्रदय संबंधी समस्याएं‚ थकावट‚ सिरदर्द और दिमागी समस्याएं भी हो सकती हैं। यही नहीं‚ पानी में मौजूद कार्बोनिक एसिड शरीर से कैल्शियम की मात्रा को भी कम करने का काम करते हैं। ऐसे में हड्डियों में कमजोरी और जोड़ों में दर्द भी शुरू हो जाता है। इसलिए आजकल काफी डॉक्टर आर–ओ का पानी न पीने की सलाह देते हैं। कुल मिलाकर हमें बाजार के प्रभाव में आकर नहीं चलना चाहिए। जल बोर्ड द्वारा सप्लाई किए जाने वाले पानी की गुणवत्ता जांच करने के बाद ही निर्णय लेना चाहिए कि वास्तव में आर–ओ की जरूरत है या नहीं। जिन इलाकों में टीडीएस लेवल तय मानकों से अधिक है या खारा पानी आता हो वहीं आर–ओ का इस्तेमाल करें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
थरूर की गुगली से चित कांग्रेस!

थरूर की गुगली से चित कांग्रेस!

अडानी मुद्दे पर विपक्षी एकता की शरद पवार ने निकाली हवा

अडानी मुद्दे पर विपक्षी एकता की शरद पवार ने निकाली हवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend