ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सोनी सब के ‘अलीबाबा – एक अंदाज़ अनदेखा: चैप्टर 2’ मेंखलनायक इब्लीस के रूप में शामिल हुए आरव चौधरी

UB India News by UB India News
April 5, 2023
in इंदोर, टीवी
0
सोनी सब के ‘अलीबाबा – एक अंदाज़ अनदेखा: चैप्टर 2’ मेंखलनायक इब्लीस के रूप में शामिल हुए आरव चौधरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोनी सब के लोकप्रिय फैमिली एंटरटेनर ‘अलीबाबा – एक अंदाज़ अनदेखा: चैप्टर 2’, में अली – द रखवाला (अभिषेक निगम) के कारनामों को प्रदर्शित किया जाता है, जो अपनी जमीन की रक्षा करने की खातिर बुराई से लड़ता है। आकर्षक किरदारों और दिलचस्प कहानी के साथ यह शो प्रशंसकों का पसंदीदा बन गया है। हाल के एपिसोड्स में सिमसिम (सायंतनी घोष) के पिरामिड से भागने की वजह से शो का पसंदीदा खलनायक लौट आया है। हालांकि, निर्माताओं ने इस ट्विस्ट को और मनोरंजक बनाने की तैयारी कर ली है क्योंकि सिमसिम का दुष्ट साथी इब्लिस का आखिरकार शो में पदार्पण हो रहा है।

शो के बेहतरीन कलाकारों में अब प्रतिभाशाली आरव चौधरी जुड़ गए हैं। वह शो में खलनायक इब्लीस की भूमिका निभा रहे हैं। इब्लीस एक अत्याचारी है जो पूरे ग्रह पर बुरी शक्तियों को फैलाना चाहता है। वह विनाश और निर्दोष लोगों की हत्या करने के लिए प्रेरित है। वह एक निर्दयी, साहसी और धूर्त है, जो अपनी प्रेमी और भक्त सिमसिम के साथ है। एक दानव के रूप में, वह जानता है कि उसे मारा नहीं जा सकता, जिससे वह और अधिक शक्तिशाली व क्रूर हो गया है। उनके सबसे बड़े दुश्मन मुस्तफा और उसका बेटा अलीबाबा हैं, जिनके पास दिव्य जादुई शक्तियां हैं जो बुराई को फैलने से रोक सकती हैं। इब्लीस इस जादू और इसे धारण करने वालों को नष्ट करना चाहता है, क्योंकि उसकी दुष्ट आत्मा उसके ताबीज के साथ जुड़ी हुई है, जिससे वह अलग नहीं हो सकता। शो में आरव चौधरी की एंट्री निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक रोमांचक पल बनाएगी।

RELATED POSTS

आगामी आईपीओ को लेकर एनएसई बोर्ड का फैसला

कश्मीर से कन्याकुमारी तक: लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत

इब्लीस की भूमिका निभाने पर आरव चौधरी ने कहा कि, “एक खलनायक को चित्रित करना चुनौतीपूर्ण है। मुझे यकीन है कि दर्शक इसे सराहेंगे। इब्लीस अब तक मेरे निभाए सभी किरदारों से अलग है। मैं इस चरित्र की ऊर्जा को बॉलीवुड के सबसे बड़े खलनायकों के समान मानता हूं। मैं सायंतनी के साथ फिर से काम करने को लेकर भी उत्सुक हूं और हम पहले ही सेट पर एक-दूसरे से बातचीत कर चुके हैं। मेरा लक्ष्य एक अविस्मरणीय प्रदर्शन देना है जो दर्शकों पर अपनी अमिट छाप छोड़े। सोनी सब के साथ यह मेरा पहला शो है और सोनी सब परिवार का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

देखिये अलीबाबा एक अंदाज़ अनदेखा: चैप्टर 2, हर सोमवार से शुक्रवार, शाम 7 बजे सिर्फ सोनी सब पर

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आगामी आईपीओ को लेकर एनएसई बोर्ड का फैसला

आगामी आईपीओ को लेकर एनएसई बोर्ड का फैसला

by UB India News
February 11, 2026
0

रांची: एनएसई ने अपने आईपीओ से जुड़े नियम और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया है। इसके लिए एक विशेष...

कश्मीर से कन्याकुमारी तक: लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत

कश्मीर से कन्याकुमारी तक: लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत

by UB India News
February 11, 2026
0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों पर आधारित फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ के प्रचार हेतु निकाली गई 'शतक'...

अंग्रेजों के खंडित भारत में पहुँच गया 21वीं सदी का इंडिया – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

अंग्रेजों के खंडित भारत में पहुँच गया 21वीं सदी का इंडिया – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

by UB India News
October 27, 2024
0

एक बार महात्मा गांधी ने कहा था, “सच्चा लोकतंत्र केंद्र में बैठकर राज्य चलाने वाला नहीं होता, बल्कि यह तो...

लॉमेन ने गुजरात में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए बारडोली में अपना पहला स्‍टोर खोला

लॉमेन ने गुजरात में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए बारडोली में अपना पहला स्‍टोर खोला

by UB India News
October 27, 2024
0

केवल किरण क्‍लॉदिंग लिमिटेड (केकेसीएल) के प्रतिष्ठित मेंस फैशन ब्रैंड लॉमेन ने आज गुजरात के बारडोली में अपने पहले स्‍टोर...

बेहतर खरीदारी अनुभव के साथ ही यूट्यूब दे रहा क्रिएटर्स को रेवेन्यू बढ़ाने का शानदार मौका

बेहतर खरीदारी अनुभव के साथ ही यूट्यूब दे रहा क्रिएटर्स को रेवेन्यू बढ़ाने का शानदार मौका

by UB India News
October 27, 2024
0

भारत में यूट्यूब शॉपिंग का विस्तार करते हुए, यूट्यूब ने आज यूट्यूब शॉपिंग एफिलिएट प्रोग्राम शुरू किया है। यह प्रोग्राम...

Next Post
बिहारशरीफ और सासाराम दंगों को लेकर बिहार विधानसभा में भारी हंगामा, बीजेपी विधायक को मार्शल ने बाहर निकाला

बिहारशरीफ और सासाराम दंगों को लेकर बिहार विधानसभा में भारी हंगामा, बीजेपी विधायक को मार्शल ने बाहर निकाला

राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर नागरिकों की आवाज दबा रही सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend