ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल-बिहार में हिंसा थमी, कई इलाकों में धारा 144 लागू

UB India News by UB India News
April 2, 2023
in Lokshbha2024
0
बंगाल-बिहार में हिंसा थमी, कई इलाकों में धारा 144 लागू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र में बीते दो दिनों में हुई हिंसा के बाद अब माहौल शांत है। हिंसा थम गई है, लेकिन तनाव अभी बरकरार है। इन राज्यों के हिंसाग्रस्त इलाकों में पुलिसबल तैनात किया गया है। बंगाल-बिहार के कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। बंगाल के हावड़ा में जांच CID के हवाले हैं, लेकिन NIA जांच की मांग की जा रही है। यहां 30 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और 2 केस दर्ज किए गए हैं।

वहीं, बिहार के नालंदा से 27, जबकि सासाराम से 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। सासाराम में फिलहाल इंटरनेट बंद कर दिया गया है। यहां गृहमंत्री का अमित शाह का दौरा होना था, जिसे रद्द कर दिया गया है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बुधवार रात दंगे करने वालों में 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

उधर, हैदराबाद में रामनवमी की रैली के दौरान विवादित बयान देने के आरोप में पुलिस ने BJP के सस्पेंड विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

तीनों राज्यों में 80 से ज्यादा लोग हिरासत में
रामनवमी के मौके पर कई राज्यों में हिंसा और आगजनी की खबरें सामने आई थीं। बंगाल-बिहार और महाराष्ट्र में शुक्रवार को भी हिंसा हुई। तीन राज्यों में अब तक 80 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें गुजरात में 24, महाराष्ट्र में 20 और बंगाल में 36 लोग शामिल हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल के राज्यपाल से घटना की जानकारी ली है।

1. पश्चिम बंगाल: हावड़ा के शिबपुर में अब माहौल शांत
पश्चिम बंगाल के हावड़ा और उत्तरी दिनाजपुर जिले में गुरुवार को शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प हुई थी। 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को एक बार फिर शिबपुर में पत्थरबाजी की घटना सामने आई। इस मामले में पुलिस ने 38 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो मामले दर्ज किए गए हैं।

हावड़ा के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हालात अब सामान्य हैं, और लोगों को इस मामले में परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ इलाकों में धारा 144 लागू की गई है और पुलिस इन इलाकों में गश्त लगा रही है।वहीं, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कोर्ट से मामले की NIA जांच कराने की मांग की थी।

हावड़ा के शिबपुर में अब स्थिति सामान्य है। यहां सड़कों पर अब भी पुलिस तैनात है।
हावड़ा के शिबपुर में अब स्थिति सामान्य है। यहां सड़कों पर अब भी पुलिस तैनात है।

ममता बोलीं- जुलूस का मार्ग कैसे बदला?
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन घटनाओं के लिए सीधे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। ममता ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा, ‘वे सांप्रदायिक दंगों के लिए राज्य के बाहर से गुंडे बुलाते रहे हैं। उनके जुलूसों को किसी ने नहीं रोका, लेकिन उन्हें तलवारें और बुलडोजर लेकर मार्च करने का अधिकार नहीं है। हावड़ा में ऐसा करने की उनकी हिम्मत कैसे हुई?’

ममता ने कहा- ‘उन्होंने मार्ग क्यों बदल दिया? विशेष रूप से एक समुदाय को टारगेट करने और हमला करने के लिए अनधिकृत मार्ग क्यों चुना? भाजपा ने हमेशा हावड़ा, पार्क सर्कस और इस्लामपुर को निशाने पर रखा है।’

ममता बनर्जी पिछले दो दिनों से केंद्र सरकार के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन कर रही थीं। कल हावड़ा में हिंसा के बीच उनका धरना खत्म हो गया।
ममता बनर्जी पिछले दो दिनों से केंद्र सरकार के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन कर रही थीं। कल हावड़ा में हिंसा के बीच उनका धरना खत्म हो गया।

2. बिहार: सासाराम में इंटरनेट बैन, तीन जिलों से 53 लोग गिरफ्तार
बिहार के 4 जिले रोहतास, नालंदा, भागलपुर और गया में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार को हिंसक झड़प हुई। इस घटना के बाद पुलिस फोर्स तैनात की गई है। नालंदा और सासाराम में धारा 144 लागू है। इंटरनेट बंद है। गया और भागलपुर में फोर्स की तैनाती की गई है। नालंदा, सासाराम और गया से अब तक 53 लोगों की गिरफ्तार की गई है।

नालंदा जिले के बिहारशरीफ में 6 लोगों को गोली लगी थी, जबकि पत्थरबाजी में 9 लोग घायल हुए थे। पत्थरबाजी के बाद यहां लोगों ने दुकानों में लूटपाट भी की। SP अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस इलाके का गश्त लगा रही है और अलर्ट पर है। अब तक 27 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

सासाराम में हिंसा के बीच कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस से हालात काबू करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। फिलहाल ​सासाराम में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। यहां पर 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गृहमंत्री अमित शाह रविवार को सासाराम आने वाले थे, लेकिन हिंसा के चलते उनका दौरा रद्द हो गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
लीडरशिप एंड मैनेजमेंट सबक भागवत गीता से विषय पर वेबीनार का आयोजन

लीडरशिप एंड मैनेजमेंट सबक भागवत गीता से विषय पर वेबीनार का आयोजन

आम जनता की जिंदगी बदलने वाले ये अहम फैसले आज से हुए लागू,

आम जनता की जिंदगी बदलने वाले ये अहम फैसले आज से हुए लागू,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend