ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत का बदला रुख

UB India News by UB India News
March 11, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
भारत का बदला रुख

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत पड़़ोसी मुल्कों खासकर पाकिस्तान और चीन के खिलाफ नई रणनीति के साथ पेश आता है। ज्यादा उकसाने पर भारत इन दोनों देशों के खिलाफ बड़़ी कार्रवाई भी कर सकता है। ऐसा कहकर अमेरिकी खुफिया तंत्र ने इस बात की तस्दीक तो कर ही दी कि भारत अब बदल चुका है। अमेरिकी खुफिया तंत्र के वार्षिक मूल्यांकन में यह निष्कर्ष निकल कर सामने आया है। अभी के समय में चीन भारत को दबा नहीं सकता और पाकिस्तान परेशान नहीं कर सकता है। दरअसल‚ पिछले सात–आठ वर्षों में भारत ने चीन को उसकी शैली में जवाब दिया है। यह न केवल चीन बल्कि विश्व के उन देशों के लिए भी अचरज भरा रहा‚ जो भारत को थोड़़ा संयमी देश मानते रहे हैं। पहले के दौर में चीन की कारगुजारियों से भारत हलकान रहता था। कभी सीमा का अतिक्रमण तो कभी भारतीय सैनिकों के साथ हिंसक व्यवहार; चीन ने हमेशा भारत को तनाव में रखा। मगर अब गणित बदल चुका है। भारत न तो चीन और पाकिस्तान की बंदर घुड़़कियों से ड़रने वाला है और न दबने वाला। उसने अपने बदले रूप का दर्शन ड़ोकलाम प्रकरण में दिखाया‚ जब चीन की सेना ने उस इलाके में भारी लाव–लश्कर के साथ मौजूदगी दर्ज कराई। जवाब में भारतीय सैनिक भी महीनों उनके सामने डटे रहे। आम तौर पर चीन कभी भी आमने–सामने की लड़़ाई नहीं लड़़ता है। वह पीठ पीछे वार करने में यकीन रखता है। यही वजह है कि वह कभी नेपाल को भारत के खिलाफ आगे करता है तो कभी पाकिस्तान के कंधे पर बंदूक रखकर चलाता है। इससे इन देशों के साथ भारत के रिश्ते सहज नहीं रह गए हैं यानी भारत अब बहुत कुछ सहने की हालत में नहीं है। वह क्रिया की प्रतिक्रिया में विश्वास रखता है। अमेरिकी खुफिया तंत्र का आकलन इस मायने में महत्वपूर्ण है कि भारत आज के समय में भारत विश्व केंद्र की धुरी बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में भारत ने इस धारणा को पूरी तरह गलत साबित किया है कि कोई भी देश भारत को उकसा कर उसे परेशान कर सकता है। चीन चूंकि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हमेशा तनावपूर्ण माहौल पैदा करता है‚ लिहाजा उस पर नजर रखने की जरूरत है। पाकिस्तान की हरकत भी कम नागवार नहीं रहती। उसकी करतूतें हमेशा शांति की राह में बाधक बनती रही हैं। इस नाते अमेरिकी खुफिया तंत्र के आकलन को हल्के में लेने की भूल न तो चीन को करनी चाहिंए न पाक को।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
कभी न कभी कानून के दायरे में तो आना ही था……

कभी न कभी कानून के दायरे में तो आना ही था......

देश हित सर्वोपरि ही विकास का मूलमंत्र होना चाहिए……..

देश हित सर्वोपरि ही विकास का मूलमंत्र होना चाहिए........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend