ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उपेंद्र कुशवाहा को ‘Y’ प्लस श्रेणी सुरक्षा का इनाम, नीतीश का साथ छोड़ते ही केंद्र सरकार हुई मेहरबान

UB India News by UB India News
March 10, 2023
in खास खबर, बिहार
0
उपेंद्र कुशवाहा को ‘Y’ प्लस श्रेणी सुरक्षा का इनाम, नीतीश का साथ छोड़ते ही केंद्र सरकार हुई मेहरबान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के कद्दावर नेता उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार ने Y+ कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। कुशवाहा ने जनता दल (यू) से बगावत करने के बाद ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल’ के नाम से नई पार्टी बनाई है। सूत्रों के मुताबिक कुशवाहा को खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर ये सुरक्षा दी गई है। अब कुशवाहा की सुरक्षा में 11 कमांडो तैनात किए जाएंगे। इससे पहले केंद्र सरकार ने चिराग पासवान को Z कैटेगरी और मुकेश सहनी को Y+कैटेगरी सुरक्षा दी थी।

बिहार में इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। इधर, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। जैसे ही वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने की घोषणा हुई, बिहार के सियासी गलियारों में कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। आपको बता दें कि इन दिनों उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। उन्होंने विधान परिषद से भी इस्तीफा दे दिया। उसके बाद पूरे बिहार में विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकल पड़े हैं। कुशवाहा ने ऐलान किया है कि वे कर्पूरी की विरासत को बिहार की राजनीति में फिर से लाएंगे। सियासी जानकार बता रहे हैं कि बीजेपी अब उपेंद्र के जरिये नीतीश को अच्छे से घेरने की फिराक में है। इसलिए कुशवाहा को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

जानकारी के मुताबिक आईबी की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा दी गई है। हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू से इस्तीफा दिया है। वो नई पार्टी बना चुके हैं। बिहार की यात्रा कर रहे हैं। गृह मंत्रालय ने हाल में विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी को भी वाई प्लस की सुरक्षा प्रदान की है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक खुफिया विभाग की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को गई थी। उस रिपोर्ट में बताया गया था कि उपेंद्र कुशवाहा की सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। उस रिपोर्ट पर केंद्र सरकार ने संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से उपेंद्र कुशवाहा की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। कुशवाहा की सुरक्षा बढ़ते ही सियासी गलियारों में सवाल तैरने लगा है कि क्या बीजेपी ने कोई बड़ी सियासी प्लानिंग कर रखी है। जिसमें एक-एक कर नीतीश के विरोध में उतरे नेताओं को सुरक्षा देकर सियासी रूप से साधा जा रहा है?

आपको बता दें कि इससे पूर्व केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान को जेड कटेगरी की सुरक्षा प्रदान की थी। चिराग लगातार खुद को मोदी का हनुमान बताते हुए नीतीश पर हमले करते रहते हैं। उधर, मुकेश सहनी की अति-पिछड़ा वोटों पर बढ़ते पकड़ को देखते हुए बीजेपी ने सहनी पर अपनी पकड़ बढ़ा दी है। सहनी को केंद्र सरकार ने वाई प्लस सुरक्षा देकर साधने की कोशिश की है। अब इस कड़ी में उपेंद्र कुशवाहा बचे हुए थे। जानकारों की मानें, तो बीजेपी बहुत बड़ा सियासी गेम प्लान कर रही है। जिसके तहत उपेंद्र कुशवाहा को सुरक्षा देकर साध लिया गया है। आने वाले दिनों में इसका असर दिखेगा।

 

आखिर केंद्र सरकार किन नेताओं को Y या Z प्लस की सुरक्षा देते हैं और इन सुरक्षा घेरों में क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं आइए बताते हैं।

कौन कौन सी मिलती है सुरक्षा?
आपको बता दें कि देश में सरकार द्वारा कुछ लोगों को सुरक्षा दी जाती है। ये सुरक्षा उन लोगों को दी जाती है, जिन्हें किसी तरह का खतरा होता है। सुरक्षा एजेंसी व्यक्ति की जान के खतरे को देखती हैं और उसके आधार पर सुरक्षा दी जाती है। भारत में आमतौर पर पांच तरह की वीवीआईपी सुरक्षा दी जाती हैं। ये हैं Z+, Z, Y+, Y और X श्रेणी की सुरक्षा।
अपने स्थानीय दुकानों से टीवी और साउंड सिस्टम देखें – 35% तक छूट प्राप्त करें |

1. Z+ सिक्योरिटी
भारत में Z+ सुरक्षा सर्वोच्च श्रेणी की सुरक्षा मानी जातती है। Z+ सुरक्षा में संबंधिक व्यक्ति के पास 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं। ये सभी कमांडो 24 घंटे व्यक्ति के चारों तरफ पैनी नजर रखते हैं। सुरक्षा में लगा हर एक कमांडो मार्शल आर्ट का स्पेशलिस्ट होता है। इसके साथ ही इस जत्थे में आधुनिक हथियार भी होते हैं। भारत में Z+ सुरक्षा पाने वालों में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई बड़े चेहरे शामिल हैं।

2. Z सिक्योरिटी
Z+ के बाद सबसे सुरक्षित सिक्योरिटी में Z सुरक्षा का नाम आता है। ये Z+ से थोड़ी अलग है। इसमें संबंधित व्यक्ति के आसपास 6 से 6 NSG कमांडो और पुलिस कर्मियों समेत 22 जवान तैनात रहते हैं। ये सुरक्षा दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी या सीआरपीएफ के जवानों द्वारा दी जाती है। भारत में बाबा रामदेव समेत कई अभिनेताओं और नेताओं के पास है।

3. Y+ सिक्योरिटी
Z सिक्योरिटी के बाद Y+ सुरक्षा का नाम आता है। इस सुरक्षा घेरे में 11 सुरक्षा कर्मी शामिल होते हैं। इसमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ शामिल होता है। इसके साथ ही इस जत्थे में पुलिसकर्मी भी शामिल होते हैं। उपेंद्र कुशवाहा को सरकार ने यही सुरक्षा प्रदान की है।

4. Y सिक्योरिटी
Y श्रेणी की सुरक्षा में 1 या 2 कमांडो और पुलिस कर्मियों सहित 8 जवानों का सुरक्षा कवच प्रदान किया जाता है। इसमें सुरक्षा के रूप में दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) भी प्रदान किया जाता है। भारत में इस श्रेणी की सुरक्षा पाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है।

5. X सिक्योरिटी
X श्रेणी की सुरक्षा में संबंधित व्यक्ति के साथ 2 सशस्त्र पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाता है। यह सुरक्षा पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर द्वारा प्रदान की जाती है। भारत में काफी संख्या में लोगों को इस श्रेणी की सुरक्षा मिलती है।

कौन देता वीआईपी को सिक्योरिटी?

भारत में वीवीआईपी लोगों को कई सुरक्षा एजेंसी द्वारा सिक्योरिटी दी जाती है। इसमें एसपीजी (SPG), एनएसजी (NSG), आईटीबीपी (ITBP) और सीआरपीएफ (CRPF) जैसी एजेंसी शामिल हैं। इस सुरक्षा को लेने के लिए सरकार को एप्लीकेशन देनी होती है, इसके बाद खुफिया एजेंसी व्यक्ति को होने वाले खतरे का अंदाजा लगाती हैं और उसके बाद ही सुरक्षा तय की जाती है। गृह सचिव और डायरेक्टर जनरल और चीफ सेक्रेटरी की कमेटी तय करती है कि किस व्यक्ति को कौन सी सुरक्षा दी जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
महाराष्ट्र में लव जिहाद के एक लाख से ज्यादा मामले’, शिंदे सरकार के दावे पर मचा बवाल

महाराष्ट्र में लव जिहाद के एक लाख से ज्यादा मामले’, शिंदे सरकार के दावे पर मचा बवाल

चीन-पाकिस्तान ने पार की हदें तो भारत देगा मजबूती से जवाब: अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट

चीन-पाकिस्तान ने पार की हदें तो भारत देगा मजबूती से जवाब: अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend