ADVERTISEMENT
Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन अडानी ग्रुप के शेयरों में अच्छी तेजी

UB India News by UB India News
March 6, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार
0
अमीरों की लिस्ट में 33वें पायदान पर पहुंचे अडानी, जानें अर्श से फर्श तक की पूरी कहानी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी अडानी ग्रुप के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। अडानी के कई शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है। आइए जानते हैं कि आज अडानी ग्रुप के शेयरों (Adani Group Shares) का क्या हाल रहा। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर (Adani Enterprises Share) आज अधिकतम 2135 रुपये तक गया। वहीं, ग्रुप के 5 शेयर अपर सर्किट में बंद हुए। जिन शेयरों में अपर सर्किट लगा, वे अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन, अडानी टोटल और अडानी विल्मर है। अडानी के शेयरों में उछाल का एक बड़ा कारण है विदेशों में अडानी के रोड शो की सफलता। हाल ही में सिंगापुर और हांगकांग में हुए अडानी के रोड शो काफी सफल रहे हैं। ग्रुप अब लंदन, दुबई और यूएस में फिक्स्ड इनकम इन्वेस्टर मीटिंग्स के दूसरे राउंड की प्लानिंग कर रहा है। वहीं, बीते हफ्ते यूएस बेस्ड GQG पार्टनर्स ने अडानी की 4 कंपनियों में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

2135 तक गया अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर सोमवार को 5.51 फीसदी या 103.50 रुपये चढ़कर 1982.85 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर आज भारी बढ़त के साथ 2,000 रुपये पर खुला था। कारोबार के दौरान यह अधिकतम 2135 रुपये तक और न्यूनतम 1855.05 रुपये तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बीएसई पर बढ़कर 2,26,045.12 करोड़ पर बंद हुआ है।

RELATED POSTS

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

अडानी पोर्ट का शेयर सोमवार को 0.90 फीसदी या 6.15 रुपये बढ़कर 690.50 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर आज 698 रुपये पर खुला था। कारोबार के दौरान यह अधिकतम 722.80 रुपये तक और न्यूनतम 681.20 रुपये तक गया।

अडानी पावर में अपर सर्किट

अडानी पावर का शेयर आज अपर सर्किट के साथ खुला। यह शेयर पूरे दिन अपर सर्किट में रहा और अपर सर्किट में ही बंद हुआ है। अडानी पावर का शेयर 5 फीसदी या 8.45 रुपये बढ़कर 177.90 रुपये पर बंद हुआ है।

अडानी ट्रांसमिशन में अपर सर्किट

अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में आज अपर सर्किट लगा है। यह शेयर आज अपर सर्किट पर ही खुला था। यह शेयर 5 फीसदी या 37.15 रुपये बढ़कर 780.90 रुपये पर बंद हुआ है।

अडानी ग्रीन में अपर सर्किट

अडानी ग्रीन के शेयर में अपर सर्किट लगा है। यह शेयर आज अपर सर्किट पर ही खुला था। यह शेयर 5 फीसदी या 28.10 रुपये बढ़कर 590.10 रुपये पर बंद हुआ है।

अडानी टोटल में आज अपर सर्किट

अडानी टोटल के स्टॉक में आज अपर सर्किट लगा है। यह शेयर 5 फीसदी या 39.05 रुपये बढ़कर 820.90 रुपये पर बंद हुआ है। यह शेयर आज 806 रुपये पर खुला था।

अडानी विल्मर में अपर सर्किट

अडानी विल्मर का शेयर सोमवार को अपर सर्किट पर बंद हुआ है। यह अपर सर्किट पर ही खुला था। यह शेयर 5 फीसदी या 20.90 रुपये बढ़कर 439.20 रुपये पर बंद हुआ है।

अपर सर्किट के करीब बंद हुआ एनडीटीवी

एनडीटीवी का शेयर सोमवार को 4.95 फीसदी या 10.90 रुपये बढ़कर 231 रुपये पर बंद हुआ है। यह शेयर आज 225.70 रुपये पर खुला था।

सीमेंट कंपनियां

अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी एसीसी सीमेंट का शेयर सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। यह शेयर 1.50 फीसदी या 28.35 रुपये गिरकर 1865.70 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, अंबुजा सीमेंट का शेयर 1.65 फीसदी या 6.45 रुपये की गिरकर 385.55 रुपये पर बंद हुआ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

by UB India News
August 14, 2026
0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच हुए निवेश संबंधी समझौतों...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..

एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..

by UB India News
August 14, 2026
0

विदेशी अंशदान को लेकर भारत में बहस नई नहीं है। विदेशी धन सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत और धार्मिक गतिविधियों...

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद यानी NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज...

Next Post
किआरा अडवाणी ने ब्रांड के नए चेहरे के रूप में स्लाइस के नए विज्ञापन में अपना एलिगेंट टच जोड़ा

किआरा अडवाणी ने ब्रांड के नए चेहरे के रूप में स्लाइस के नए विज्ञापन में अपना एलिगेंट टच जोड़ा

शुभकामनाएं खुले खजाने बंटती हैं………

शुभकामनाएं खुले खजाने बंटती हैं.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend