6 मार्च का दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम के साथ जुड़ा है। उन्होंने 6 मार्च 1991 को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। चंद्रशेखर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अपने छात्र जीवन के दौरान ही समाजवादी आंदोलन में शामिल हो गए थे। वह 1977 से 1988 तक जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे थे। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी गांव में एक किसान परिवार में जन्मे चंद्रशेखर ने दस नवंबर, 1990 से 21 जून, 1991 तक की अल्प अवधि के लिए प्रधानमंत्री पद संभाला। उन्होंने इस्तीफा तो दरअसल 6 मार्च 1991 को ही दे दिया था, लेकिन उन्हें अगली व्यवस्था होने तक इस पद पर बने रहने का दायित्व सौंपा गया था।
- 1775 रघुनाथ राव ने पहले एंग्लो-मराठा युद्ध को समाप्त करने को लेकर अंग्रेजों के साथ सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किये.
- 1886 नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल प्रकाशित हुई.
- 1902 मशहूर फुटबॉल क्लब स्पेन के ‘मैड्रिड क्लब’ की स्थापना हुई थी.
- 1915 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर पहली बार शांतिनिकेतन में मिले.
- 1924 इस्मेत इनोनु ने तुर्की में एक नई सरकार बनायी.
- 1944 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने मित्र देशों के साथ मिलकर बर्लिन पर भारी बमबारी की.
- 1947 भारत से ब्रिटिश सैनिकों को हटाये जाने का विरोध में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने की घोषणा की.
- 1947 बॉम्बे से इकनॉमिक टाइम्स का सम्पादन शुरू हुआ था.
- 1961 भारत का पहला वित्तीय डेली समाचार पत्र ‘द इकोनोमिक टाइम्स’ टाइम्स आफ इंडिया समूह द्वारा बॉम्बे में लॉन्च हुआ.
- 1967 जोसेफ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुँची.
- 1998 हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी.







